Responsive Scrollable Menu

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच कतर में अस्थायी निकासी जारी, निर्देशों का पालन करने की सलाह

दोहा, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए कतर के गृह मंत्रालय ने शनिवार को बड़ी जानकारी दी। कतर के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मंत्रालय स्पष्ट करता है कि पहले घोषित किए गए अस्थायी एहतियाती निकासी उपाय केवल निर्दिष्ट क्षेत्रों के उन निवासियों पर लागू होते हैं, जिन्हें राष्ट्रीय चेतावनी प्रणाली के माध्यम से जानकारी हुई है। प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि कुछ लोगों ने सुरक्षा खतरा टलने तक अपनी मर्जी से सुरक्षित स्थानों पर जाने का विकल्प चुना है।

मंत्रालय यह भी जानकारी दी कि अस्थायी एहतियाती निकासी के दायरे में आने वाले व्यक्ति सहायता की आवश्यकता होने या किसी भी पूछताछ के लिए 40442999 पर संपर्क कर सकते हैं। मंत्रालय ने सभी से आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लेने और सक्षम अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने संयुक्त रूप से जब ईरान पर हमला किया तो ईरान ने अमेरिका को जवाब देने के लिए कतर में अमेरिकी बेस अल-उदीद एयर बेस पर मिसाइल दागी। कतर में अल उदीद एयर बेस मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। ईरान ने अमेरिका के इसी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया था। कतर की एयर डिफेंस ने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों में से ज्यादातर को इंटरसेप्ट कर लिया था, लेकिन शार्पनेल से 16 लोग घायल हुए।

ईरान की ओर से निशाना बनाने पर कतर ने प्रतिक्रिया दी थी। कतर ने इन हमलों को अनुचित, संप्रभुता का उल्लंघन और खतरनाक एस्केलेशन बताया था।

पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारत सरकार नागरिकों की सुरक्षित वापसी में लगी हुई है। 12 मार्च को कतर से करीब 700 नागर‍िक देश पहुंचे। वहीं, रियाद के लिए भारतीय एयरलाइंस की उड़ानें शुरू कर दी गईं। कतर में भारतीय दूतावास की जारी एडवाइजरी के अनुसार, लगभग 700 भारतीय नागरिक दो कतर एयरवेज की उड़ानों से रवाना हुए। एक उड़ान दिल्ली और दूसरी मुंबई के लिए थी, जबकि कुछ यात्री अन्य गंतव्यों पर गए। आने वाले दिनों में कतर एयरवेज की रोजाना एक-दो उड़ानें भारत के लिए चलने की संभावना है।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'मुझसे नहीं लेता सलाह', आमिर खान ने बेटे जुनैद को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कैसा है दोनों का रिश्ता

Aamir Khan on Junaid Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में बने हुए हैं. आमिर खान अक्सर अपने बेबाक और दिलचस्प बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. कभी वह फिल्मों और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं, तो कभी अपने परिवार और बच्चों से जुड़े सवालों पर खुलकर बातचीत करते दिखाई देते हैं.

इसी बीच आमिर खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे जुनैद खान के साथ अपने रिश्ते और उनके करियर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं. इस इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि घर में उनका रिश्ता बच्चों के साथ एक दोस्त जैसा है और वो चाहते हैं कि उनके बच्चे अपने फैसले खुद लें.

‘मैं बच्चों के लिए दोस्त जैसा हूं’

हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद के साथ पहली बार प्रोफेशनल तौर पर काम करने के अनुभव के बारे में भी बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “घर में मैं बच्चों के लिए ज्यादा दोस्त जैसा हूं, पिता कम. जुनैद काफी हद तक मेरे जैसा ही है. उसे सिनेमा की बहुत अच्छी समझ है. स्क्रिप्ट पढ़ना, एडिटिंग को समझना और कहानी की बारीकियों पर ध्यान देना उसे बहुत अच्छे से आता है. वह अपने फैसलों को लेकर काफी मजबूत इरादों वाला है.” आमिर खान के इस बयान के बाद फैंस भी बाप-बेटे के इस खास रिश्ते की खूब चर्चा कर रहे हैं।

शतरंज से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अपने बेटे से जुड़ा एक पुराना और दिलचस्प किस्सा भी साझा किया. एक्टर ने बताया कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही जुनैद को शतरंज खेलना सिखा दिया था. आमिर ने कहा, “मैंने जुनैद को सिर्फ 4 साल की उम्र में शतरंज सिखाई थी. वह पहली बार मुझे 18 साल की उम्र में हरा पाया था. लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि चाहे मैं कितनी भी कोशिश कर लूं, वह हर बार मुझे हरा देता है.” यह किस्सा सुनकर साफ पता चलता है कि आमिर और जुनैद के बीच का रिश्ता बेहद दोस्ताना और खुला हुआ है.

पिता से सलाह नहीं लेते जुनैद

आमिर खान ने यह भी बताया कि जुनैद अपने करियर से जुड़े फैसलों में उनसे ज्यादा सलाह नहीं लेते. हालांकि आमिर को इससे कोई शिकायत नहीं है, बल्कि उन्हें यह बात अच्छी लगती है कि उनका बेटा अपने फैसले खुद लेने में विश्वास रखता है. उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि जुनैद ने दो फिल्मों को साइन किया है. इनमें से एक फिल्म एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ है. आमिर के मुताबिक जुनैद का अपने फैसले खुद लेना उनके आत्मविश्वास और स्वतंत्र सोच को दर्शाता है.

‘Ek Din’ को बताया क्लासिक लव स्टोरी

इंटरव्यू में आमिर खान ने फिल्म Ek Din के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि यह एक क्लासिक लव स्टोरी है, जो काफी समय बाद दर्शकों को देखने को मिलेगी. आमिर ने कहा कि फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है और इसका कुछ हिस्सा जापान में शूट किया गया है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को समझ आएगा कि कहानी में जापान का हिस्सा क्यों जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें: देवदास से पद्मावत तक, इन फिल्मों से Sanjay Leela Bhansali बने भारतीय सिनेमा में ट्रैजेडी के मास्टर

Continue reading on the app

  Sports

बीसीसीआई ने वीडियो एनालिस्ट राजा रेड्डी को किया लाइफ टाइम बैन, रणजी ट्रॉफी में की थी फिक्सिंग की कोशिश

BCCI bans video analyst Raja Reddy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एंटी करप्शन यूनिट ने वीडियो एनालिसिस्ट राजा रेड्डी पर बड़ा एक्शन लिया है. बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में करप्शन के मामले में राजा रेड्डी को लाइफ टाइम के लिए बैन कर दिया है. राजा रेड्डी ने टीम के मैनेजर से प्लेइंग इलेवन की जानकारी जुटाने की कोशिश की थी. Sat, 14 Mar 2026 16:15:23 +0530

  Videos
See all

Israel US Iran War Updates: Mojtaba Khamenei समेत इन 10 ईरानी नेताओं पर US ने रखा इनाम | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:37:48+00:00

Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट का 'युद्ध' किम जोंग को 'मौका' ? #shorts #kimjongun #northkorea #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:39:09+00:00

Delhi Uttam Nagar Case | Delhi News | उत्तम नगर हत्याकांड में फिर Bulldozer Action! #mcd #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:37:42+00:00

LPG Crisis: गैस सिलेंडर की दिक्कतों के बीच शिमला में होटल कारोबारी ने कैसी तैयारी कर ली?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers