Responsive Scrollable Menu

Instant Cooking Tips: बिना झंझट घर पर तैयार करें South Indian Street Food स्टाइल Bun Dosa, बच्चों को भी आएगा पसंद

साउथ इंडियन खाना हर किसी को काफी पसंद होता है। डोसा और इडली सांभर तो आपने खूब खाया होगा। बार-बार आप भी यही डिश खाकर बोर हो गए होंगे। अब आप अपने नाश्ते में कुछ यूनीक बनाना चाहते हैं, जो हेल्दी होने के साथ ही टेस्टी भी हो। इस बार आप साउथ इंडियन का सॉफ्ट और स्पंजी नाश्ता बना सकते हैं। वैसे यह दिखने में एकदम ब्रेड जैसा लगेगा। लेकिन साउथ में स्ट्रीट फूड्स माना जाता है। आइए आपको बताते हैं सुपर स्पंजी 'बन डोसा' की रेसिपी।

सामग्री 
- 2 कप सूजी

- 1 कप पोहा

- 3/4 कप दही 

-1 कप घिसा हुआ नारियल 

-1/2 चम्मच मेथी 

-1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

-जरूरत अनुसार पानी 

-2-3 कड़ी पत्ता 

तड़के के लिए सामग्री 

-3-4 चम्मच तेल 

-1 चम्मच उड़द दाल 

-3 बारीक कटी हरी मिर्च

-1 छोटा चम्मच सरसों 

बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में सूजी और दही डालकर 10 मिनट भिगोकर रख दें।

- अब थोड़ी देर बाद इसे मिक्सी में डालकर पीस लें।

 - तैयार है डोसा के लिए स्मूद पेस्ट।

- अब सूजी के बैटर में पोहा, नारियल और 3/4 कप पानी डालें।

- चावल के बैटर को फिर से ब्लेड करके स्मूद पेस्ट बना लें। आखिर में स्वादानुसार नमक मिक्स कर लें।

- फिर इसको गर्म जगह पर कम से कम 8 घंटे के लिए फर्मेंट करने के लिए रख दें। यदि आप इंस्टेंट बन डोसा बनाना चाहते हैं तो इसमें 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लें। 

- अब तड़का लगाने के लिए आप एक पैन में 3 चम्मच तेल में डालकर गर्म करें।

- इसमें सरसों, उड़द दाल, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालें।

- आप चाहे इसमें प्याज भी डाल सकते हैं।

- इसको भुनने के बाद सूजी के बैटर में मिक्स कर दें।

 - तवा गैस पर रखें और इस पर तेल डालकर चिकना कर लें।

 - इस बैटर को कम मात्रा में फैलाए, ज्यादा नहीं। इसके लिए बैटर बाहर से अंदर की तरफ फैलना चाहिए।

- फिर इसको आप ऊपर से 3 मिनट के लिए ढक दें जिससे डोसा बन जैसा फूल जाए।

 - इसको आप हल्का होने पर दूसरी तरफ से भी सेंक ले।

 - यह लीजिए तैयार है आपका बन डोसा, इसको आप नारियल या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। 

Continue reading on the app

Peru Plane Crash: पेरू में पर्यटकों का विमान क्रैश, 13 की मौत; नाज़का लाइन्स देखने जा रहे यात्रियों में मची चीख-पुकार!

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 11 पर्यटकों और 2 पायलटों समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई। अल जज़ीरा और स्थानीय पुलिस के अनुसार, विमान पर्यटकों को प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर नाज़का लाइन्स दिखाने ले जा रहा था।

​पिस्को से उड़ान भरते ही हुआ हादसा, आग की लपटों में घिरा विमान 
स्थानीय पुलिस अधिकारी मेजर जॉर्ज एंड्रेडे और समाचार एजेंसी अल जज़ीरा के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा इका विभाग के पिस्को शहर से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ।

​विमान जैसे ही नाज़का लाइन्स के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ा, अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, क्रैश होते ही विमान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल के लिए तुरंत किसी को बचा पाना या अग्निशमन अभियान चलाना लगभग असंभव हो गया।

​'एरोडियाना' ऑपरेटर का था विमान, कारणों का अब तक खुलासा नहीं 
हादसे का शिकार हुआ विमान पेरू के प्रसिद्ध और दर्शनीय स्थलों का हवाई भ्रमण कराने वाली ऑपरेटर कंपनी 'एरोडियाना' के बेड़े का हिस्सा था।

​फिलहाल पेरू की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस हादसे की मुख्य वजह तलाशने में जुटी हुई है। विमान में तकनीकी खराबी आई थी या खराब मौसम के कारण नियंत्रण खो गया, इसके बारे में अधिकारियों द्वारा अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

​नाज़का लाइन्स का ऐतिहासिक महत्व और पर्यटकों का आकर्षण 
​नाज़का लाइन्स पेरू के दक्षिणी तट के पास रेगिस्तानी क्षेत्र में स्थित प्राचीन भू-आकृतियां हैं, जिन्हें यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया हुआ है। 500 ईसा पूर्व से 500 ईस्वी के बीच बनी इन आकृतियों में बंदर, हमिंगबर्ड और बिल्ली जैसे जानवरों के विशाल चित्र बने हैं।

​इन रहस्यमयी और विशाल ज्यामितीय आकृतियों की सुंदरता केवल आसमान से ही स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। इसी वजह से हर साल हज़ारों अंतरराष्ट्रीय पर्यटक छोटे विमानों के जरिए नाज़का लाइन्स की सैर करते हैं, लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: मुफ्त में देखिए भारत-श्रीलंका मैच, टेस्ट सीरीज को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

भारतीय टीम पूरे 9 साल के बाद श्रीलंका दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेलने आई है, जिसके चलते इस सीरीज को लेकर काफी उत्साह है. फिर भी ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे, इसके लिए SLC ने बड़ा फैसला किया है. Fri, 07 Aug 2026 18:28:10 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Big Announcement Today: अभी अभी सीएम योगी का बड़ा ऐलान! UP News Live | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:15:11+00:00

Amethi News: बारिश से धंसी सड़क, भेंटुआ-धम्मौर मार्ग पर बढ़ा हादसे का खतरा | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:14:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers