अफ्रीकी देश सेनेगल के तट के पास डूबी प्रवासियों से भरी नाव, 21 लोगों की मौत; सर्च ऑपरेशन जारी
Senegal Boat Sinks: अफ्रीकी देश सेनेगल के तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूब गई. हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई. सेनेगल के गृह मंत्रालय ने रविवार को घटना की जानकारी दी. मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उसने बताया कि एक व्यक्ति जीवित मिला था, और अन्य संभावित जीवित लोगों की तलाश के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं. हालांकि, अभी तक यह नहीं बताया गया कि नाव पर कुल कितने लोग सवार थे.
घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर अभी भी सरकारी एजेंसियां सर्च अभियान चला रही हैं. किसी भी जीवित व्यक्ति को बचाने और पीड़ित परिवारों को सहायता की मदद की जा रही है. मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया, "सरकार मानव तस्करी के नेटवर्क से निपटने के अपने संकल्प को दोहराती है, खासकर पड़ोसी देशों के साथ सहयोग को मजबूत करके. यह अनियमित प्रवासन (illegal migration) के खतरों को देखते हुए सतर्क रहने का आह्वान करती है और युवाओं को समाज में शामिल होने में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती है."
Senegal: Around 20 bodies have been recovered along Lompoul Beach after a boat ran aground. Emergency services are working to identify the victims, while the total number of passengers and circumstances remain unclear. #Senegal #Migrants pic.twitter.com/XeXK4kDkYD
— NewsFromSea (@riskiomap) November 8, 2026
मंत्रालय ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि मंत्री सोमवार, 9 नवंबर को घटनास्थल का दौरा करेंगे, ताकि वे पीड़ितों के परिवारों और प्रभावित समुदायों के प्रति राज्य की संवेदना और एकजुटता व्यक्त कर सकें.
जिबूती के पास भी हुआ था ऐसा ही हादसा, 109 प्रवासियों की गई थी जान
इससे पहले पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट पर एक नाव के पलटने की घटना हुई थी. उस हादसे में कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हुई थी. जिनमें 15 बच्चे भी शामिल थे. इस नाव पर कुल 305 लोग सवार थे. 'इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन' (IOM) ने रविवार को बताया कि यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी, तभी गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह यह पलट गई.
IOM के मुताबिक, इस हादसे में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग बच गए. IOM ने अपने बयान में कहा कि 'हॉर्न ऑफ अफ्रीका' क्षेत्र से हजारों प्रवासी सुरक्षा और आर्थिक अवसरों की तलाश में जिबूती होते हुए 'बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य' पार करके खाड़ी देशों की ओर जाते हैं. यमन में हिंसा के बावजूद यह आवाजाही जारी है. जिबूती में IOM के मिशन प्रमुख एलेक्जेंडर कोइसेक ने कहा, "यह जान-माल का एक बहुत बड़ा नुकसान है." उन्होंने कहा, "यह त्रासदी इस बात की एक कठोर याद दिलाती है कि आर्थिक अवसरों की तलाश में इस रास्ते से गुजरने वाले प्रवासियों को किन खतरों का सामना करना पड़ता है."
ये भी पढ़ें: होर्मुज में कुवैती झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, जहाज पर सवार सभी 21 भारतीय सुरक्षित
बड़ी संख्या में यमन से जिबूती पहुंच रहे लोग
इस बीच, युद्धग्रस्त यमन से बड़ी संख्या में लोग जान बचाकर लाल सागर पार करके जिबूती पहुंच रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने चेतावनी दी है कि और भी यमनी लोग नाव के जरिए यह सफर करने की तैयारी में हैं. फिलहाल 2,000 से अधिक यमनी लोग जिबूती में हैं, जहां वहां की सरकार और 'इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन' उन्हें भोजन और आश्रय मुहैया करा रहे हैं. यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार और सऊदी अरब, पिछले 12 वर्षों से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से लड़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: रूस ने यात्रियों से भरी यूक्रेन की दो ट्रेनों पर किया घातक ड्रोन अटैक, 13 लोगों की मौत; 10 घायल
फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में झूल रही थी 20 साल की निंकी की लाश, संचालक पुलिस की हिरासत में, इस बात की है आशंका
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में 20 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला। युवती की पहचान निंकी के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कंपनी के संचालक सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24










