Responsive Scrollable Menu

पहली बार बिना सामान के चीन पहुंचे भारतीय व्यापारी:6 साल बाद भारत-तिब्बत ट्रेड शुरू; 2019 से तकलाकोट में छूटा है करोड़ों का माल

उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद भारत-तिब्बत परंपरागत व्यापार शनिवार से फिर शुरू हो गया है। पहले दल में 16 भारतीय व्यापारी और 4 हेल्पर तिब्बत के तकलाकोट मंडी पहुंचे। खास बात यह रही कि इतिहास में पहली बार भारतीय व्यापारी बिना सामान के चीन गए। सीमा पर चीनी प्रशासन ने उनके दस्तावेजों की जांच के बाद प्रवेश दिया, जबकि व्यापारियों का सामान अब भी पिथौरागढ़ के गुंजी में रखा हुआ है। वहीं, वर्ष 2019 से भारतीय व्यापारियों का करोड़ों रुपए का माल भी तकलाकोट में छूटा हुआ है। जून से जुलाई तक टलता रहा व्यापार कोरोना महामारी और भारत-चीन संबंधों में आई तल्खी के कारण वर्ष 2020 से दोनों देशों के बीच परंपरागत व्यापार पूरी तरह बंद था। इस साल जून में व्यापार शुरू होना था, लेकिन औपचारिकताओं और चीन की ओर से लगातार बदलते नियमों के कारण प्रक्रिया टलती रही। 8 जुलाई को व्यापारी सामान लेकर गुंजी तक पहुंच गए थे। उन्हें ट्रेड पास भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन रवाना होने से ठीक एक दिन पहले चीन के पुरांग काउंटी प्रशासन ने व्यवस्थाएं पूरी न होने का हवाला देकर व्यापारियों की एंट्री रोक दी। इसके बाद व्यापारी अपना सामान गुंजी में छोड़कर वापस धारचूला लौट आए। फिलहाल सिर्फ 20 लोगों को मंजूरी व्यापार शुरू होने को लेकर सीमांत क्षेत्र के व्यापारियों में काफी उत्साह था। प्रशासन ने 134 व्यापारियों और सहायकों के ट्रेड पास जारी किए थे। हालांकि बाद में चीन की ओर से नया आदेश जारी कर फिलहाल केवल 20 लोगों को तकलाकोट जाने की अनुमति दी गई। चीनी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पहले चरण में केवल उन्हीं व्यापारियों को प्रवेश मिलेगा, जो वर्ष 2019 में तकलाकोट गए थे और जिनका सामान वहां छूट गया था। SDM बोले- भारत-चीन व्यापार विधिवत शुरू हुआ धारचूला के एसडीएम एवं ट्रेड अधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि 1 अगस्त को सुबह करीब 10:15 बजे लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन परंपरागत व्यापार की औपचारिक शुरुआत हो गई। पहले दल में 16 व्यापारी और 4 हेल्पर, कुल 20 लोग तकलाकोट मंडी पहुंचे हैं। वहां वे व्यापारिक गतिविधियां शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले बैचों को भेजने की तारीख तय करने के लिए चीनी प्रशासन से लगातार ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया जा रहा है। अभी गुंजी में रखा है गुड़, मिश्री और बर्तन व्यापारियों का गुड़, मिश्री, बर्तन समेत अन्य व्यापारिक सामान अभी भी गुंजी में रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि तकलाकोट में व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद व्यापारी दोबारा सामान लेकर जाएंगे। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो अगले कुछ दिनों में 20-20 व्यापारियों के अन्य दल भी चीन रवाना किए जाएंगे। तकलाकोट में आज भी पड़ा है करोड़ों का सामान वर्ष 2019 में कई भारतीय व्यापारी अपना माल तकलाकोट मंडी में ही छोड़कर लौटे थे। अगले ही वर्ष व्यापार बंद हो गया, जिससे करोड़ों रुपए का सामान वहीं फंस गया। व्यापारियों का कहना है कि धातु के बर्तन तो उपयोग में आ सकते हैं, लेकिन खाद्य सामग्री और अन्य सामान खराब होने की आशंका है। तकलाकोट में भारतीय व्यापारियों के लिए नए स्थान पर मंडी विकसित की गई है। अब व्यापारियों को इसी नई मंडी में किराये पर दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी, जहां से परंपरागत भारत-तिब्बत व्यापार संचालित होगा। भारतीय व्यापारी अब पुरानी नहीं, नई मंडी में करेंगे कारोबार छह साल के लंबे अंतराल में तकलाकोट की तस्वीर भी बदल गई है। पहले भारतीय व्यापारी पुरानी मंडी में किराए पर दुकानें लेकर कारोबार करते थे, लेकिन व्यापार बंद रहने के दौरान वहां की कई दुकानें नेपाली और अन्य व्यापारियों को आवंटित कर दी गईं। अब चीन ने भारतीय और नेपाली व्यापारियों के लिए नई ट्रेड मंडी विकसित की है। इस बार भारतीय व्यापारियों को इसी नई मंडी में दुकानें मिलेंगी। व्यापार समिति का कहना है कि नई मंडी पहले से ज्यादा व्यवस्थित है और वहां सामान रखने के लिए अधिक जगह उपलब्ध होगी। समिति ने भारतीय व्यापारियों के लिए रियायती किराए की भी मांग की है। पहली बार बदल जाएगा सदियों पुराना ढुलाई मॉडल इस बार सिर्फ मंडी ही नहीं, व्यापार का पूरा ढांचा बदल जाएगा। अब तक व्यापारी धारचूला से गुंजी, कालापानी और नाभीढांग होते हुए कई दिन की कठिन यात्रा के बाद लिपुलेख दर्रे तक पहुंचते थे। सामान घोड़े-खच्चरों और पोर्टरों के सहारे ढोया जाता था। खराब मौसम और भूस्खलन कई बार व्यापार रोक देते थे। अब सड़क बनने के बाद करीब 100 किलोमीटर तक वाहन सीधे सीमा के करीब पहुंच सकेंगे। सिर्फ अंतिम करीब 200 मीटर तक ही सामान पारंपरिक तरीके से ले जाना होगा। चीन की सीमा में प्रवेश करने के बाद सड़क पहले से उपलब्ध है, जहां से व्यापारी करीब 18 किलोमीटर दूर तकलाकोट मंडी तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे परिवहन लागत और समय दोनों कम होने की उम्मीद है। 2019 में 3 करोड़ से ज्यादा का कारोबार भारत-चीन व्यापार समिति के अनुसार 2019 में करीब 250 भारतीय व्यापारी तकलाकोट पहुंचे थे। उस वर्ष करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार हुआ था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 1.25 करोड़ रुपए का निर्यात और करीब 1.90 करोड़ रुपए का आयात हुआ था। इस बार सड़क, नई मंडी और बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था के कारण कारोबार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि भारतीय पक्ष को देरी से अनुमति मिलने के कारण इस साल शुरुआती कारोबारी अवसर काफी हद तक निकल चुके हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़ें : भारत-चीन व्यापार पर चाइना की टेढ़ी चाल: 1 अगस्त को बिना सामान के बुलाए 20 व्यापारी, नेपाल जून से कर रहा व्यापार करीब 6 साल बाद 1 अगस्त से लिपुलेख दर्रे के जरिए भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू होने जा रहा है, लेकिन इस व्यापार पर एक बार फिर चीन ने टेढ़ी चाल चली है। दरअसल, चीन ने पहले बैच में सिर्फ उन्हीं व्यापारियों को तकलाकोट मंडी जाने की अनुमति दी है, जिनकी दुकानें या सामान 2019 से वहां फंसा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Apple ला रहा फोल्डेबल iPhone Ultra! 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट से मचेगी धूम

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फोल्डेबल डिवाइस अब भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान बन चुके हैं। कई ब्रांड्स पहले ही फोल्डेबल फोन पेश कर चुके हैं, लेकिन दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स की नजरें अब Apple के पहले फोल्डेबल iPhone पर टिकी हुई हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra नाम से लॉन्च कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इसके दूसरे जनरेशन मॉडल पर भी काम शुरू होने की चर्चा है।

iPhone Ultra नाम से एंट्री कर सकता है नया डिवाइस

प्रसिद्ध टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Apple ने अपने फोल्डेबल फोन के सक्सेसर यानी दूसरे जनरेशन मॉडल की तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी अपने फोल्डेबल डिवाइस को एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी के रूप में स्थापित करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस को इंटरनली iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: अब YouTube Shorts होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए अपडेट्स से क्या बदलने वाला है

पासपोर्ट की तरह खुलेगा फोन

लीक्स में सामने आए डिजाइन के अनुसार, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone पारंपरिक स्मार्टफोन से अलग दिखाई देगा। यह डिवाइस पासपोर्ट की तरह खुलने वाले फॉर्म फैक्टर के साथ आ सकता है। अनफोल्ड होने पर इसकी स्क्रीन काफी चौड़ी नजर आएगी, जिससे यूजर्स को टैबलेट जैसा अनुभव मिल सकता है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह डिवाइस कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद बड़ी स्क्रीन प्रदान करेगा और इस्तेमाल के दौरान छोटे iPad Mini जैसा अनुभव दे सकता है।

डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम टच

फिलीपींस के टेक ब्लॉग Jam Online द्वारा साझा की गई डमी यूनिट से फोन के संभावित डिजाइन की झलक मिली है। हालांकि, यह अंतिम प्रोडक्ट नहीं है, लेकिन इससे कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

डिवाइस में आउटर कवर डिस्प्ले और इनर फोल्डेबल स्क्रीन दोनों पर फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप, LED फ्लैश और माइक्रोफोन भी देखने को मिल सकता है। डमी यूनिट में कैमरा कंट्रोल बटन, पावर बटन, डुअल स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट भी दिखाई दिए हैं।

बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर

लीक्स के मुताबिक, iPhone Ultra में 5.3 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है। बड़ी स्क्रीन मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और प्रोफेशनल कामों के लिए शानदार साबित हो सकती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Apple का अगली पीढ़ी का A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM मिलने की भी चर्चा है, जो डिवाइस को हाई-एंड फ्लैगशिप कैटेगरी में खड़ा कर सकता है।

कैमरा और कनेक्टिविटी में भी होगा बड़ा बदलाव

कैमरा सेक्शन में Apple दो 48 मेगापिक्सल के रियर सेंसर दे सकता है। फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह सेटअप प्रोफेशनल-लेवल अनुभव प्रदान कर सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें अपना इन-हाउस C2 मॉडेम भी इस्तेमाल कर सकती है। इससे बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है।

कब हो सकता है लॉन्च?

हालांकि Apple ने अभी तक अपने फोल्डेबल iPhone को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बाजार में चर्चा है कि कंपनी इसे सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो Apple पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखेगा और यह लॉन्च पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka XI Warm-up Match: एक गेंद पर पंत-सुथार ने की बच्चों जैसी गलती, केएल राहुल ने किसी तरह बचाया

श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में ऋषभ पंत और मानव सुछार ने फील्डिंग के दौरान गजब गलती की. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Fri, 07 Aug 2026 13:25:40 +0530

  Videos
See all

JPSC Protest: 'सरकार की नहीं गलती तो कराएं CBI जांच?' प्रदर्शनकारी छात्रों की बिगड़ी तबीयत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T08:15:41+00:00

Abhijeet Dipke Exposed News LIVE: हटा दिपके का 'मुखौटा'! खुल गई सारी पोल | CJP Controversy | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T08:16:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers