Responsive Scrollable Menu

Delhi Pollution: दिल्ली में और गंभीर हुई प्रदूषण की समस्या, 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक

Delhi Pollution: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. रविवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में थी, लेकिन शाम को दिवाली के जश्न के बाद इसके और खराब होने के आसार हैं. रविवार शाम को दिल्ली में दिन भर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 दर्ज किया गया. जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. इस दौरान शहर के ऊपर धुएं और कोहरे (स्मॉग) की एक घनी परत देखने को मिली. जिसके चलते दिल्ली की विजिबिलिटी बेहद कम हो गई.

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और होगी खराब

वहीं दीवाली के जश्न, वाहनों से निकलने वाले धुएं और पराली जलाने की वजह से सोमवार को हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है. रविवार को डेटा रिकॉर्ड करने वाले 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 12 पर हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' (severe) श्रेणी दर्ज की गई. जबकि 22 पर 'बहुत खराब' (very poor) श्रेणी में थी. इस दौरान सबसे खराब एक्यूआई जहांगीरपुरी में 463 दर्ज किया गया.

शनिवार को 369 दर्ज किया गया दिल्ली का औसत एक्यूआई

वहीं शहर का औसत AQI शनिवार के 369 से बढ़कर रविवार को 376 हो गया, जो 'गंभीर' श्रेणी की 400 की सीमा के काफी करीब है. कई मॉनिटरिंग स्टेशन पहले ही इस स्तर को पार कर चुके हैं, जो पूरी राजधानी में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने का संकेत है. दिल्ली के लिए 'एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम' (EWS) के मुताबिक, 9 नवंबर से कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में रहने की संभावना है.

सोमवार को और खराब हो सकती है हवा की गुणवत्ता

बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, 0 से 50 के बीच का AQI 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' श्रेणी का माना जाता है. मौसम और वायु गुणवत्ता विशेषज्ञों का मानना ​​है कि स्थिति बिगड़ने के पीछे कई कारण हैं- प्रतिकूल मौसमी हालात, दिवाली से जुड़े जश्न, वाहनों से निकलने वाला धुआं और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की चरम अवधि है.

लगातार खराब हो रही दिल्ली की हवाल

इस दौरान प्रतिकूल मौसमी हालात स्थिति को और भी खराब कर रहे हैं. EWS के मुताबिक, 6,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड से कम का 'वेंटिलेशन इंडेक्स' और 10 किलोमीटर प्रति घंटा से कम की औसत हवा की गति, प्रदूषकों को हवा में अच्छी तरह फैलने से रोकने की वजह बनता है. बता दें कि रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में PM2.5 सबसे प्रमुख प्रदूषक रहा, जिसमें पटाखों से निकलने वाले धुएं ने भी कणों (पार्टिकुलेट मैटर) के स्तर को और बढ़ा दिया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण का कहर: स्मॉग की चादर में लिपटी राजधानी, कई इलाकों में AQI 400 पार

दिल्ली के लिए 'डिसीजन सपोर्ट सिस्टम' (DSS) के मुताबिक, रविवार को शहर के प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदान परिवहन क्षेत्र का रहा, जो कुल प्रदूषण का 19 प्रतिशत है. पराली जलाने से वायु प्रदूषण में 3.5 प्रतिशत योगदान होने का अनुमान है, जबकि पूर्वानुमानों के मुताबिक, सोमवार को यह योगदान लगभग 2.99 प्रतिशत रह सकता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार, GRAP-3 भी बेअसर!

Continue reading on the app

वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में उभरा अयोध्या का दीपोत्सव

वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में उभरा अयोध्या का दीपोत्सव

Continue reading on the app

  Sports

Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर

आईपीएल 2027 की तैयारी अभी से शुरू हो गई है और अगले सीजन से पहले कई टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने की आखिरी तारीख नजदीक आने के साथ ही फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम की जरूरतों का आकलन कर रही हैं। इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उन खिलाड़ियों और टीमों को लेकर अपनी राय रखी है, जिनके अगले सीजन से पहले बाहर होने की संभावना है। उनके मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, जबकि मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी पूरी टीम को बरकरार रख सकती है।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में पुजारा ने खिलाड़ियों की छुट्टी, कप्तानी में बदलाव और नीलामी से पहले टीमों की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी टीम में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं। टीम के सामने कप्तानी को लेकर भी सवाल है, जिसका असर खिलाड़ियों को बनाए रखने के फैसले पर पड़ सकता है।

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन को लेकर है। कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये में अपनी टीम में बरकरार रखा था।

पुजारा का मानना है कि कोलकाता इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बावजूद ग्रीन को टीम से बाहर कर सकती है। हालांकि, फ्रेंचाइजी नीलामी में दोबारा उन्हें खरीदने की कोशिश भी कर सकती है। पुजारा ने कहा कि टीम उन्हें रिलीज करने के बाद नीलामी में वापस लेने का विकल्प रख सकती है।

निकोलस पूरन को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें रिलीज करके नीलामी के लिए अपनी रकम बढ़ा सकती है। हालांकि, पुजारा ने यह भी संभावना जताई कि लखनऊ पूरन को बनाए रखते हुए आयुष बदोनी को बाहर कर सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स में भी मैट हेनरी और मैथ्यू शॉर्ट में से किसी एक को लेकर फैसला हो सकता है। गुजरात टाइटंस में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान के बीच किसी एक खिलाड़ी को रिलीज करने की संभावना है। वहीं, पंजाब किंग्स जेवियर बार्टलेट या लॉकी फर्ग्यूसन में से किसी एक को बाहर कर सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद में जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल के भविष्य पर भी फैसला हो सकता है।

पुजारा ने मुंबई इंडियंस को भी ऐसी टीम बताया है, जो खिलाड़ियों को रिलीज करने के मामले में सबको चौंका सकती है। 5 बार की चैंपियन टीम में बदलाव की चर्चा के बीच हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

दूसरी तरफ, पुजारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं दिखती। उनका मानना है कि मौजूदा चैंपियन के पास संतुलित टीम है और उसे नीलामी में ज्यादा नए खिलाड़ियों की तलाश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बता दें कि आईपीएल 2027 की छोटी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होनी है। इससे पहले सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक अपने खिलाड़ियों को बनाए रखने और रिलीज करने की सूची सौंपनी होगी। इसके बाद बाहर किए गए खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में कई बड़े खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

Sun, 08 Nov 2026 19:37:00 +0530

  Videos
See all

Israel New PM: नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में! Gadi Eisenkot बनेंगे इजरायल के नए PM? Gadi Eisenkot #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T16:10:03+00:00

Rashtra Sarvopari: 'लाल आतंक' जड़ से खत्म! | PM Modi |DimagiNaxal | CM Yogi |Ayodhya Deepotsav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T16:12:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers