गर्मी में बालों से नहीं आएगी बदबू और ना होगी फिजी, घर में दही से करें बालों में 1000रु. वाला हेयरस्पा
Curd Hair Maks: गर्मी के मौसम में पसीने और धूल बालों को डैमेज करते हैं। बालों से पसीने आने लगते हैं और फिजी हो जाते हैं। ऐसे में बिना रुपए खर्च किए आप दही में 3 चीज मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं। जो बालों पर जादू करेंगे।
The Kerala Story 2 BO Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, 15वें दिन भी खूब छापे नोट
The Kerala Story 2 BO Day 15: 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और ये अच्छी खासी कमाई कर रही है. इसके एक बड़ी वजह ये भी है कि पिछले 2 हफ्तों से थिएटर पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी 2' को फायदा मिला है और इसने करोड़ों कमा लिए हैं. इतना ही नहीं फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
‘द केरल स्टोरी 2’ 15वें दिन का कलेक्शन
एक्ट्रेस उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने पहले हफ्ते में 22.34 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद 8वे दिन 2.70, 9वें दिन 3.75, 10वें दिन 3.30, 11वें दिन 1.95 करोड़, 12वें दिन 2.12 करोड़, 13वें दिन 1.59 करोड़ और 14वें दिन 1.32 करोड़ कमाए. अब 15वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 15वें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ भारत में इसकी कमाई 41.50 और इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 46.97 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें- 'पीट लो, हाथ-पैर बांध दो, नहीं जाऊंगा', बॉलीवुड के इस खान ने ठुकराया था अंडरवर्ल्ड का ऑफर, हो गई थी ऐसी हालत
‘द केरल स्टोरी 2’ ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
रिपोर्ट के मुताबिक, द केरल स्टोरी 2 28 करोड़ के बजट में बनी थी. वहीं, इस फिल्म ने अब तक 41.21 करोड़ नेट कमाए हैं, ऐसे में फिल्म को 12 करोड़ का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) मिला है. वहीं, इसे इंडियन बॉक्स ऑफिस पर प्लस रेटिंग मिली है. इसी के साथ ये इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है. वहीं 50% रिटर्न तक पहुंचने के लिए, फिल्म को कुल 42 करोड़ नेट कमाने होंगे, 16वें दिन तक मिलने की उम्मीद है.
धुरंधर 2 की रिलीज से पड़ेगा असर
बता दें, ‘द केरल स्टोरी 2’ (The Kerala Story 2) के पास कमाई के लिए अभी पांच दिन और बचे हैं. क्योंकि अगले हफ्ते 19 मार्च से सिनेमाघरों में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) रिलीज होने वाली है. ऐसे में ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई में कमी देखने को मिल सकती हैं. लेकिन उससे पहले ही ये फिल्म 50 करोड़ का नेट माइलस्टोन पार कर सकती है. इसके लिए फिल्म को 5 दिनों में करीब 9 करोड़ का कलेक्शन करना है.
क्या है केरल स्टोरी 2 की कहानी?
केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड (The Kerala Story 2 Goes Beyond) की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी भारत के अलग-अलग जगहों की तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है. प्यार और आजादी की तलाश में, ये लड़कियां अपने परिवार और समाज के नियमों को तोड़ने का फैसला करती हैं. हालांकि, उनके ये फैसले धीरे-धीरे उन्हें ऐसी परिस्थितियों में ले जाते हैं जहां छल, कंट्रोल और आजादी का हनन उनके फैसलों पर हावी हो जाता है. इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा लीड रोल प्ले किया है.
ये भी पढ़ें- 'या अल्लाह, मुझे मुस्लिम परिवार में पैदा करते', इस्लाम धर्म को लेकर राखी सावंत ने की बात, खोले कई राज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation






















