अमेरिका-वेनेजुएला समझौते से वैश्विक उर्वरक कीमतों में राहत संभव
वॉशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने शुक्रवार को वेनेजुएला के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों के लिए कुछ नए लाइसेंस मुहैया कराए हैं। इस कदम से वैश्विक स्तर पर उर्वरक और तेल की आपूर्ति को स्थिर करने में मदद मिल सकती है, जिस पर भारत जैसे बड़े आयातक देश करीबी नजर रखे हुए हैं।
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी (अमेरिका का वित्त विभाग) ने बताया कि यह बदलाव उसके प्रतिबंध प्रबंधन निकाय यानी ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) द्वारा जारी अपडेटेड लाइसेंस के जरिए किया गया है।
इनका उद्देश्य वेनेजुएला के ऊर्जा उद्योग को पुनर्जीवित करना और वैश्विक कमोडिटी बाजारों में आपूर्ति को स्थिर बनाए रखना है।
ट्रेजरी विभाग ने कहा कि ये नई अनुमति वेनेजुएला के तेल और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों में निवेश और संचालन गतिविधियों का दायरा बढ़ाती है। इसके तहत वेनेजुएला से सीधे उर्वरक उत्पादों का निर्यात अमेरिका तक करने की अनुमति भी दी गई है, ताकि कृषि क्षेत्र को समर्थन मिल सके।
बयान में कहा गया, “आज, ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने वेनेज़ुएला से संबंधित कई लाइसेंसों को अपडेट किया है, ताकि देश के ऊर्जा क्षेत्र के पुनरुद्धार को और अधिक मदद मिले और वैश्विक कमोडिटी बाजार में आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।”
दस्तावेजों के अनुसार, नए ढांचे में वेनेजुएला मूल के तेल के उत्खनन, भंडारण, विपणन, खरीद और परिवहन से जुड़े कई लेनदेन की अनुमति दी गई है। इसमें शिपिंग, बीमा और बंदरगाह सेवाओं जैसी लॉजिस्टिक गतिविधियां भी शामिल हैं, जो तेल निर्यात के लिए आवश्यक होती हैं।
ट्रेजरी विभाग ने कहा, “इससे वेनेज़ुएला के ऊर्जा उद्योग में निवेश और गतिविधियों का विस्तार होगा, और हमारे अमेरिकी किसानों की सहायता के लिए सीधे अमेरिका को उर्वरक के निर्यात की अनुमति देती हैं।”
नई व्यवस्था में पेट्रोकेमिकल उत्पादों की सूची का विस्तार भी किया गया है, जिसमें उर्वरक और उससे जुड़े रसायन शामिल हैं। साथ ही कंपनियों को वेनेजुएला के तेल, गैस, पेट्रोकेमिकल और बिजली क्षेत्रों में संभावित निवेश के लिए प्रारंभिक अनुबंधों पर बातचीत करने की भी अनुमति दी गई है, हालांकि ऐसे समझौतों को लागू करने के लिए अतिरिक्त अमेरिकी मंजूरी जरूरी होगी।
भारत जैसे देशों के लिए यह कदम खास महत्व रखता है। भारत, दुनिया के सबसे बड़े उर्वरक आयातकों में से एक है और कृषि उत्पादन बनाए रखने के लिए यूरिया, फॉस्फेट और पोटाश आधारित उर्वरकों का बड़े पैमाने पर आयात करता है। इसलिए वैश्विक उर्वरक आपूर्ति में बढ़ोतरी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े सिद्ध तेल भंडारों में से एक है, लेकिन आर्थिक कुप्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और खराब होती अवसंरचना के कारण पिछले दशक में उसके ऊर्जा क्षेत्र में भारी गिरावट आई है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'पीट लो, हाथ-पैर बांध दो, नहीं जाऊंगा', बॉलीवुड के इस खान ने ठुकराया था अंडरवर्ल्ड का ऑफर, हो गई थी ऐसी हालत
Bollywood Khan Underworld Offer: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े-बड़े एक्टर्स ने अपनी धाक जमाई है. लेकिन तीन खानों की फैन फॉलोइंग ऐसी है, जिसे कभी कोई कम नहीं कर पाए. शाहरुख, सलमान और आमिर खान की फिल्मों को लोग बेहद पसंद करते हैं. भारत में ही नहीं दुनियाभर में इन खानों का फैन बेस है. लेकिन क्या आपको पता है कि इन्हीं में से एक खान ने एक बार अंडरवर्ल्ड को ऑफर ठुकरा दिया था. जी हां, एक्टर को अंडरवर्ल्ड की ओर से काफी प्रेसर मिला था. तो चलिए जानते हैं, इस किस्से के बारे में-
किस खान ने ठुकराया था अंडरवर्ल्ड को ऑफर?
हम बॉलीवुड के जिस खान की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं आमिर खान (Aamir Khan) हैं. आमिर 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन (Aamir Khan Birthday) मना रहे हैं. आमिर ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता हैं. एक्टर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी ये कामयाबी एक दिन उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल देगी. कुछ समय पहले आमिर ने खुलासा किया था कि जब वो पॉपुलर हो गए थे तब उन्हें एक अंडरवर्ल्ड डॉन ने अपनी पार्टी में इनवाइट किया था.
आमिर से मिले थे अंडरवर्ल्ड के लोग
एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि ये किस्सा काफी पुराना है, जब दुबई में उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन की पार्टी का इनवाइट मिला था. एक्टर ने कहा था- 'अंडरवर्ल्ड के कुछ लोग मुझे पार्टी में इनवाइट करने के लिए मेरे पास आए थे. उन्होंने बहुत कोशिश की. मुझे पैसे दिए और मेरी पसंद का कोई भी काम करवाने की पेशकश की. मैंने फिर भी आने से इनकार कर दिया. उन्होंने तुरंत अपना सुर बदला और कहा कि मुझे अब आना होगा क्योंकि मेरे आने की अनाउंसमेंट पहले ही हो चुकी थी और ये मान का सवाल था. मैंने कहा कि आप एक महीने से मिल रहे हैं और मैं आपको शुरू से ही बता रहा था कि मैं नहीं आऊंगा'
ये भी पढ़ें- 'या अल्लाह, मुझे मुस्लिम परिवार में पैदा करते', इस्लाम धर्म को लेकर राखी सावंत ने की बात, खोले कई राज
'पीट लो, हाथ-पैर बांध दो, नहीं जाऊंगा'
आमिर खान ने अपनी बात आगे रखते हुए अंडरवर्ल्ड के लोगों से कहा था- 'आप बहुत खतरनाक हैं. इसलिए आप मुझे पीट सकते हैं, मेरे सिर पर वार कर सकते हैं, मेरे हाथ-पैर बांध सकते हैं और मुझे जबरन ले जा सकते हैं, लेकिन मैं खुद नहीं आऊंगा.' फिर आमिर ने बताया कि वो लोग वहां से चले गए और उसके बाद एक्टर से कॉन्टैक्ट नहीं किया. वहीं, जब आमिर से अंडरवर्ल्ड डॉन का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'मैं नाम नहीं लेता, यहां तक कि अपने इंडस्ट्री के लोगों का भी नहीं. यह मेरा स्वभाव है.'
परिवार के लिए परेशान हो गए थे आमिर
इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने ये एक्सेप्ट किया कि वो बेहद डर गए थे. एक्टर ने कहा- 'उस समय मेरे दो छोटे बच्चे थे. मेरे माता-पिता बहुत चिंतित थे. उन्होंने कहा, 'तुम क्या कर रहे हो? वे बहुत खतरनाक हैं' इसलिए मैंने उनसे तब केवल एक ही बात कही थी, 'मैं अपनी जिंदगी वैसे जीना चाहता हूं जैसा मैं चाहता हूं. मैं वहां नहीं जाना चाहता" मैं अपने करीबी लोगों के लिए ज्यादा चिंतित था.' आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्हें हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी हेप्पी पटेल में कैमियो रोल में देखा गाया था. वहीं, अब एक्टर सनी देओल संग 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- हिजाब पहनी महिला का कॉमेडियन भारती सिंह ने उड़ाया मजाक? जानें वायरल Video की सच्चाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation













.jpg)






