Skincare tips: त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक, सही नाइट स्किनकेयर रूटीन अपनाने से त्वचा को कई फायदे मिल सकते हैं। यह रूटीन स्किन को गहराई से साफ करने, पोषण देने और रिपेयर करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसे अपनाने से फाइन लाइन्स, पिंपल्स और डलनेस जैसी समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है
Stocks to buy : पश्चिम एशिया जंग से बाजार में भारी गिरावट जारी है। लेकिन ऐसे मार्केट में भी कई ऐसे शेयर है जिनकी अर्निंग ग्रोथ काफी मजबूत है लेकिन वैल्युएशन काफी सस्ते हो गए हैं। इन पर निवेशकों की नजर है
IPL vs PSL: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इंडियन प्रीमियर लीग के बीच टकराव का एक और मामला सामने आ गया है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर आईपीएल खेलने का फैसला किया है, जिससे पीसीबी नाराज़ हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब बोर्ड इस गेंदबाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
29 साल के लंबे कद के तेज गेंदबाज मुजरबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपने साथ जोड़ लिया है। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने से किनारा कर लिया।
इससे पहले उन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने करीब 1.1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (PKR 11 मिलियन) में अपने साथ जोड़ा था। वह टीम में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए थे। लेकिन जब आईपीएल फ्रेंचाइज़ी ने ऑफर दिया तो मुजराबानी ने पीएसएल के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला कर लिया।
PCB कर सकता है कानूनी कार्रवाई पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार PCB इस कदम से बेहद नाराज़ है और अब खिलाड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है। बोर्ड का मानना है कि खिलाड़ी ने पहले PSL के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया था, इसलिए आखिरी वक्त पर टूर्नामेंट छोड़ना नियमों का उल्लंघन हो सकता है।
लगातार दूसरे साल हुआ ऐसा मामला दिलचस्प बात यह है कि यह लगातार दूसरा साल है जब पीएसएल से जुड़े खिलाड़ी ने आईपीएल को तरजीह दी। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने भी ऐसा ही किया था। उन्हें पेशावर जाल्मी ने डायमंड कैटेगरी में चुना था, लेकिन बाद में वह चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे।
T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन मुजरबानी हाल ही में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट लिए और टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उनके प्रदर्शन की बदौलत जिम्बाब्वे ने ग्रुप-B में टॉप किया और सुपर-8 में जगह बनाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चार विकेट लेकर टीम को बड़ी जीत दिलाई थी। इस टीम की कप्तानी सिकंदर रजा ने की थी।
इस बार पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से शुरू हो रहा है, जबकि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। IPL 2026 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं KKR अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा जबकि पीएसएल का खिताबी मुकाबला 3 मई को तय है