TISS Convocation 2026: टाटा इंस्टीट्यूट में अचानक टला दीक्षांत समारोह, CJI थे चीफ गेस्ट; CJP के विरोध प्रदर्शन की आशंका
TISS Convocation 2026: मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने 2 अगस्त को प्रस्तावित अपना 86वां दीक्षांत समारोह अंतिम समय में स्थगित कर दिया है। संस्थान ने छात्रों को देर रात ईमेल भेजकर इसकी जानकारी दी। प्रशासन ने सुरक्षा और अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। इस फैसले से देशभर से आने वाले कई छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं।
सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा संबंधी चिंताओं और संभावित विरोध-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। प्रशासन का कहना है कि सभी छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आमंत्रित अतिथियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समारोह स्थगित किया गया है।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे CJI
इस दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत मुख्य अतिथि और बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे।
छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी परेशानी
कार्यक्रम स्थगित होने से कई छात्रों और उनके परिवारों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। बड़ी संख्या में लोगों ने पहले से ट्रेन, फ्लाइट और होटल की बुकिंग कर रखी थी, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका भी जताई गई है।
नुकसान की भरपाई पर करेगा विचार
TISS प्रशासन ने कहा है कि जिन लोगों को कार्यक्रम रद्द होने के कारण आर्थिक नुकसान हुआ है, उनके आवेदन पर अलग-अलग आधार पर विचार किया जाएगा। साथ ही, संस्थान ने भरोसा दिलाया कि दीक्षांत समारोह की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
प्रोविजनल सर्टिफिकेट की होगी व्यवस्था
जिन छात्रों को तत्काल डिग्री की आवश्यकता है, उन्हें संस्थान की ओर से प्रोविजनल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आगे की पढ़ाई या नौकरी से जुड़ी प्रक्रिया प्रभावित न हो।
Yuti Drishti Yog 2026: सावन में बुध-गुरु की युति बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, निवेश के लिए है सही समय
Budh Guru Yuti 2026: ज्योतिष में बुध और गुरु को अत्यंत शुभ ग्रह माना गया है। 15 अगस्त 2026 को शाम 04:51 बजे ये दोनों ग्रह एक साथ आकर शक्तिशाली योग बनाएंगे। सावन के इस पावन महीने में बन रहा यह अद्भुत योग कई राशियों के जीवन में ढेरों खुशियां और शानदार आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat









