Responsive Scrollable Menu

ट्रम्प बोले- ईरान के खार्ग आइलैंड का सैन्य ठिकाना तबाह:ईरानी तेल का 90% एक्सपोर्ट यहां से; मुजतबा खामेनेई पर ₹92 करोड़ का इनाम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के खार्ग आइलैंड पर मौजूद सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो अगला निशाना इस इलाके का ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी हो सकता है। देश के करीब 80 से 90% कच्चे तेल का एक्सपोर्ट इसी द्वीप से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की सुविधाएं मौजूद हैं। बताया जाता है कि यहां से हर दिन करीब 70 लाख बैरल तक तेल जहाजों में लोड किया जा सकता है। वहीं अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 92 करोड़ रुपए तक का इनाम घोषित किया है। यह घोषणा अमेरिकी विदेश विभाग के ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ प्रोग्राम के तहत की गई है। इस लिस्ट में अली लारिजानी समेत कई अन्य ईरानी अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। दावा-ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा ईरान ने दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दे दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दो भारतीय LPG टैंकर जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत की ओर रवाना होंगे। इससे घरेलू गैस सप्लाई पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक कच्चे तेल का टैंकर भी 1 मार्च के आसपास होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और सऊदी अरब का तेल लेकर शनिवार तक भारत आ सकता है। इससे पहले गुरुवार शाम को ही भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में भारत को सुरक्षित रास्ता देगा। उन्होंने कहा- भारत और ईरान के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और आपसी भरोसा रहा है। दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

भारत में पिछले 10 साल में दोगुने हुए एलपीजी कस्टमर, आयात तीन गुना बढ़ा, उत्पादन का क्या हाल?

बीबीसी ने पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के आंकड़ों का विश्लेषण किया. भारत में एलपीजी की खपत और उत्पादन पर क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?

Continue reading on the app

  Sports

Live मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ बड़ा हादसा, लगी गंभीर चोट, स्ट्रेचर पर मैदान से गया बाहर

National T20 Cup 2026: पाकिस्तान के एक स्टार खिलाड़ी को गंभीर चोट का सामना करना पड़ा है. इस खिलाड़ी को ये चोट घरेलू टूर्नामेंट नेशनल टी20 कप 2026 के दौरान लगी. पाकिस्तान सुपर लीग से पहले ये एक बड़ा झटका है. Sat, 14 Mar 2026 06:42:32 +0530

  Videos
See all

लेबनान में इजराइल ने फोड़े बम | Israel Hezbollah War | Israel Lebanon War | Iran Israel War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T02:44:06+00:00

Trump Reward On Mojtaba Khamenei LIVE Updates: मोजतबा खामेनेई पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T02:42:05+00:00

Gujarat के मंत्री ने चखा आदिवासी थाली का स्वाद #Gujarat #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T02:45:04+00:00

Ravi Shankar Prasad: 'बिना सिर-पैर की बातें करते हैं राहुल' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T02:44:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers