Responsive Scrollable Menu

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर शुरुआती रुझानों में आगे, दतिया और मांजलपुर सीटों पर भी मतगणना जारी

Bankipur by-election results 2026: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपने पहले चुनावी मुकाबले में बांकीपुर हाई-प्रोफाइल सीट से शुरुआती रुझानों के अनुसार बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग (ECI) के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं, जहां इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है।

यह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पूर्व विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर हो रहा है, जिन्होंने भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद यह पद छोड़ा था। इस सीट पर मुकाबला भाजपा, जन सुराज पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच त्रिकोणीय बना हुआ है। इस सीट पर मतदान 30 जुलाई 2026 को संपन्न हुआ था और नतीजे आज ही घोषित किए जाएंगे।

पटना के कला भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना
बिहार की राजधानी पटना स्थित कला भवन में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच की जा रही है। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में चल रही इस मतगणना प्रक्रिया से कुल 25 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है।

प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतगणना शुरू होने से पहले तक सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVMs) त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरे के अंदर पूरी तरह सुरक्षित रखी गई थीं। सभी राजनीतिक दलों की निगाहें इन रुझानों और नतीजों पर टिकी हुई हैं।

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कड़ा मुकाबला
बिहार के अलावा मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच बना हुआ है, और दोनों ही दल अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

यह उपचुनाव मध्य प्रदेश में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लिए पहला बड़ा चुनावी इम्तिहान माना जा रहा है। यही वजह है कि यह मुकाबला सत्तारूढ़ पार्टी के संगठनात्मक नेतृत्व के लिए राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बना हुआ है।

गुजरात की मांजलपुर सीट पर भी जारी है काउंटिंग
बिहार और मध्य प्रदेश के साथ-साथ गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। यह सीट भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी।

इस निर्वाचन क्षेत्र में 30 जुलाई को हुए मतदान के दौरान कुल 37.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मांजलपुर सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल और कांग्रेस नेता भिखभाई रबारी के बीच है। इन सभी तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ रही है, राजनीतिक दल हर एक रुझान पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं क्योंकि आज ही दिन में अंतिम परिणाम आने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

Delhi Police Withdraws FIR Minor Girl: पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली नाबालिग को राहत, दिल्ली पुलिस ने वापस लिया केस

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित छात्र आंदोलन के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बड़ी राहत मिली है। नोएडा पुलिस की ओर से दर्ज की गई जीरो FIR जब जांच के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर की गई, तब दिल्ली पुलिस ने इस मामले को आगे न बढ़ाते हुए केस को बंद करने का फैसला लिया है।

यह राहत नाबालिग लड़की द्वारा सार्वजानिक रूप से माफी मांगने और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस पूरे विषय पर बड़प्पन दिखाते हुए बच्चों को माफ करने की बात कहे जाने के बाद दी गई है।

भटके हुए बच्चों को सजा नहीं, सही रास्ता दिखाना जरूरी: पीएम मोदी की अपील 
जंतर-मंतर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में चल रहे CJP छात्र आंदोलन के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिखी थी। मामला तूल पकड़ने के बाद नोएडा में लड़की के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।

​हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि वे "भटके हुए बच्चों" को दिल से माफ करते हैं। पीएम मोदी ने समाज से भी अपील करते हुए कहा कि बच्चों को अदालतों और पुलिस के चक्कर में डालने से स्थितियां नहीं बदलेंगी, बल्कि उन्हें सही मार्गदर्शन देकर सुधारने की आवश्यकता है। पीएम के इस उदार रुख के बाद दिल्ली पुलिस ने FIR पर आगे कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्णय लिया।

​'मुझसे बहुत बड़ी भूल हुई, यह मेरी पहली और आखिरी गलती': रोते हुए नाबालिग ने मांगी थी माफी 
​मामले के तूल पकड़ने और कानूनी शिकंजा कसने के बाद नाबालिग लड़की ने एक वीडियो जारी कर देश के सामने अपनी गलती स्वीकार की थी। वीडियो में उसने हाथ जोड़कर कहा था, "मैं सिर्फ 15 साल की हूँ। मैंने प्रदर्शन स्थल पर दूसरे लोगों के प्रभाव और बहकावे में आकर प्रधानमंत्री जी के खिलाफ गलत बातें कह दी थीं। जो मैंने किया, वह माफ करने योग्य नहीं है। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है और मैं इसके लिए पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूँ।"

​लड़की के इस पश्चाताप और माफी के वीडियो के बाद ही मामले में नया मोड़ आया और प्रधानमंत्री कार्यालय व दिल्ली पुलिस प्रशासन ने इसमें राहत देने का रुख अपनाया।

​'पीएम मोदी ने मेरी बेटी को दिया जीवनदान': नाबालिग की मां ने जताई कृतज्ञता 
कानूनी झंझट से राहत मिलने के बाद नाबालिग लड़की की मां ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उनकी बेटी को एक तरह से "जीवनदान" दिया है, जिसके लिए उनका पूरा परिवार प्रधानमंत्री का सदैव आभारी रहेगा।

​इसके साथ ही, नाबालिग की मां ने सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग भी की। उन्होंने अपील की कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के उपयोग पर कड़ा प्रतिबंध या रोक लगानी चाहिए। उनका कहना था कि कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया और बाहरी माहौल के बहकावे में आकर अपनी मर्यादा भूल जाते हैं और उनका गलत इस्तेमाल कर लिया जाता है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस के इस कदम से इस पूरे विवाद का पटाक्षेप हो गया है।

Continue reading on the app

  Sports

'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत,' कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिलकर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

PM Narendra Modi Met CWG Medals winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक खास वीडियो साझा करते हुए 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत' का नारा दिया. इस गेम्स में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. मुक्केबाजी में सभी 10 एथलीट्स ने मेडल जीते, जबकि जूडो में भारत ने पहली बार ऐतिहासिक गोल्ड हासिल किया. Sun, 9 Aug 2026 19:45:32 +0530

  Videos
See all

Sitapur Fraud Case:शादी का झांसा देकर कई राज्यों की महिलाओं से ठगी, बीजेपी विधायक के रिश्तेदार फंसे #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:45:00+00:00

Rubika Liyaquat LIVE | News Ki Pathshala | मोदी विरोधियों में इतनी बेचैनी क्यों? | FCRA Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers