Responsive Scrollable Menu

सूडान के दारफुर में ड्रोन हमला, 35 लोगों की मौत, सेना ने खास सभा को बनाया निशाना

सूडान के दारपुर में ड्रोन हमले में 35 लोगों की मौत हो गई। मानवाधिकार समूह ने सेना पर हमले का आरोप लगाया है। हमले में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Continue reading on the app

PM Modi Facebook Video Row: PM मोदी का वीडियो हटाने पर बवाल, संसदीय समिति बोली- 'मार्क जुकरबर्ग खुद देश से मांगें माफी'

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए परीक्षा में 'पेपर लीक' रोकने के लिए सख्त कार्रवाई का वादा करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को फेसबुक द्वारा लगभग 5 घंटे के लिए हटा दिया गया था। इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी संसदीय स्थाई समिति ने निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में टेक दिग्गजों केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। यद्यपि मेटा ने इस घटना पर खेद जताते हुए माफी की पेशकश की, लेकिन समिति ने इसे अपर्याप्त माना।

​5 घंटे तक गायब रहा PM का वीडियो, जुकरबर्ग की व्यक्तिगत माफी की मांग 
भाजपा सांसद और IT समिति के प्रमुख निशिकांत दुबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का वीडियो इस तरह हटाया जाना कोई साधारण बात नहीं है, बल्कि यह बेहद गंभीर मामला है। मेटा ने हालांकि इसे तकनीकी त्रुटि बताते हुए खेद जताया, लेकिन समिति ने स्पष्ट किया कि सिर्फ कंपनी की औपचारिक माफी काफी नहीं है। समिति की मांग है कि मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग खुद इसके लिए माफी मांगें। इसके साथ ही, चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

​'सेफ हार्बर' संरक्षण छीनने की चेतावनी 
​संसदीय समिति ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मार्क जुकरबर्ग व्यक्तिगत रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो सरकार मेटा को मिलने वाली 'सेफ हार्बर' की कानूनी सुरक्षा वापस ले सकती है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत सेफ हार्बर क्लॉज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को उनके यूज़र्स द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट की कानूनी देनदारी से सुरक्षा प्रदान करता है। यदि यह संरक्षण वापस लिया जाता है, तो प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट के लिए Meta सीधे कानूनी रूप से जिम्मेदार होगा।

​एल्गोरिदम पक्षपात और बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) पर घेरा 
​बैठक के दौरान समिति ने टेक प्लेटफॉर्म्स के एल्गोरिदम और उनके प्रभाव पर भी सवाल खड़े किए। निशिकांत दुबे के अनुसार, प्रमुख मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, सपा, आप आदि की कुल एल्गोरिदम व्यूअरशिप 23 मिलियन है, जबकि सड़कों पर उकसाने वाले या गैर-पंजीकृत समूहों की व्यूअरशिप 27 मिलियन तक पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत न हटाने को लेकर भी मेटा व अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों से तीखे सवाल पूछे गए।

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब

1971 से 2023 तक के सफर में भारत को एकमात्र सफलता 1975 में कुआलालम्पुर में मिली जब अजित पाल सिंह की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। पाकिस्तान टूर्नामेंट की सबसे कामयाब टीम रही है। Sun, 09 Aug 2026 15:29:30 +0530

  Videos
See all

सोपोर में बड़ा एक्शन.. 26 ठिकानों पर छापेमारी, जमात-ए-इस्लामी नेटवर्क निशाने पर | Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T10:42:14+00:00

Rashtravad | Rakesh Pandey | ‘राष्ट्रवाद’ में आज इन मुद्दों पर होगी बहस #rashtravad #shorts #9august #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T10:43:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers