Video: जहां बहता था खून, वहां लहलहाया 'सुपरफूड': 7 महीने पानी में डूबने वाली जमीन की बदली कहानी
Navgachhia Makhana Farming News: कभी गोलियों की तड़तड़ाहट और आपराधिक घटनाओं के लिए चर्चित नवगछिया अब एक नई क्रांति का गवाह बन रहा है. केला, मक्का और कलाई (उड़द) के इस पारंपरिक गढ़ में अब मिथिलांचल और कोसी की तर्ज पर 'सुपरफूड' मखाना की बड़े पैमाने पर खेती शुरू हो चुकी है. जगतपुर के जलजमाव वाले इलाके, जहां साल के सात महीने पानी भरा रहता था. अब किसानों की आय का नया जरिया बन चुके हैं. सबौर कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में किसानों ने लगभग 50 एकड़ से अधिक जमीन पर पहली बार मखाने की फसल उगाई है. शुरुआती चुनौतियों के बावजूद पहली ही उपज में किसानों को शानदार मुनाफा हुआ है. मखाने के अलावा अब नवगछिया के किसान सेब, संतरा, अनानास और एपल बेर जैसी व्यावसायिक बागवानी अपनाकर अपनी किस्मत बदल रहे हैं. जलजमाव को अभिशाप मानने वाला नवगछिया अब तकनीक और सही दिशा के दम पर समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है.
8वीं के बाद शुरू किया काम, आज दो बिजनेस से लाखों की कमाई का रास्ता बनाया; जानें मोहम्मद इश्तिहार की कहानी
Chhatarpur Entrepreneur Mohammad Ishtihar: मप्र के छतरपुर जिले के मोहम्मद इश्तिहार जिनकी पढ़ाई-लिखाई तो कक्षा 8वीं तक ही हुई है. लेकिन बिजनेस का हुनर ऐसा है कि अपने लोकल ही में 2 तरह का बिजनेस कर आसानी से महीने का 50 हजार रुपए कमा लेते हैं. आइए जानते हैं इस शख्स का बिजनेस आइडिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18












