तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग रोकी गई
शनिवार शाम महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत से जुड़ी चिंताजनक खबरें सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के चलते अमिताभ बच्चन ने केबीसी की शूटिंग रोक दी है। अब बिग बी ने रविवार तड़के भावुक अंदाज में फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट की। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें हाथ में दिक्कत हो रही है। अमिताभ बच्चन ने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा, सबको दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं और चतुर्दशी की भी बधाई व स्नेह, आदर, शुभ मंगल की प्रार्थनाएं। ईश्वर की कृपा हमेशा हमे घेरे रहे। आगे अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि उन्हें इतनी बधाई और तोहफे मिलते हैं कि अब उनके पास इन्हें रखने की भी जगह कम पड़ने लगी है। उन्होंने लिखा, मैं अपनी तरफ से तोहफे भेजने वालों को पत्र लिखकर जवाब देने की कोशिश कर रहा हूं। खुद जवाब देना चाहता हूं, लेकिन जिस हाथ से लिखते हैं, उस हाथ को चलाने में कष्ट हो रहा है। देरी के लिए माफी चाहता हूं। ब्लॉग के अगले हिस्से में उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी स्थिति बन रही है जिससे उन्हें बार-बार माफी मांगनी पड़ रही है। इसके अलावा भी अमिताभ बच्चन ने आधिकारिक X अकाउंट से दो पोस्ट शेयर कीं। पहले में लिखा, ‘हो हो हो गया।’ और दूसरे में लिखा, ‘और क्या? बस।’ दावाः तबीयत बिगड़ने पर रोकी गई केबीसी की शूटिंग न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने कौन बनेगा करोड़पति से जुड़े सूत्र के हवाले से लिखा है कि अमिताभ बच्चन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिसके चलते शो के नए एपिसोड की शूटिंग रोकी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, तबीयत में सुधार होने पर अमिताभ बच्चन जल्द ही नए एपिसोड शूट करेंगे। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग शेयर कर बताया कि वो रूटीन पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।
अमेरिकी लॉबी फ़र्म और भारतीय अधिकारियों के 'फ़ोन कॉल' को लेकर छपी रिपोर्ट पर विवाद, क्या है पूरा मामला?
भारतीय अधिकारियों और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इस साल हुए 'फ़ोन कॉल' को लेकर मीडिया में प्रकाशित एक ख़बर पर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News











