भारतीय टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रिंकू सिंह को बने उपकप्तान, तो रजत पाटीदार की जगह इस खिलाड़ी को मिला स्क्वाड में शामिल
India A Rising Stars Asia Cup Squad Update: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान पहले ही हो चुका था. मगर, अब बीसीसीआई ने रिलीज जारी करते हुए बताया है कि स्क्वाड में बदलाव किया जा रहा है. रजत पाटीदार ने BCCI को सूचित किया है कि उन्हें 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए चयन पर विचार न किया जाए, क्योंकि वह अपनी मौजूदा चोटों से उबर रहे हैं. इसके चलते, उन्हें ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया A टीम से हटा दिया गया है.
पुरुष चयन समिति ने रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया है, जबकि पाटीदार की जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है. आपको बता दें, पाटीदार को 15 अक्टूबर 2025 को पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान बाएं घुटने में दर्द (niggle) हुआ था, जिसके बाद वह रणजी के कुछ मैचों से बाहर रहे और नवंबर के अंत में फिट घोषित किए गए थे. मगर, अब उन्होंने फिटनेस का हवाला देकर ही अपना नाम इंडिया ए टीम से वापस ले लिया है.
रजत पाटीदार ने वापस लिया अपना नाम
???? India A Rising Stars Asia Cup Squad Update ????
— BCCI (@BCCI) November 8, 2026
Rajat Patidar has communicated to the BCCI that he should not be considered for selection in the 50-over format as he manages his existing injuries.
????Rinku Singh named new vice-captain
???? Ayush Badoni replaces Patidar.
More…
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया A की अपडेटेड टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी
वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तहलका
ACC मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए चुनी गई इंडिया ए टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. इस स्क्वाड में संजू सैमसन नहीं हैं. ऐसे में यकीनन तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इस टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग करने का मौका मिलना तय ही है. ऐसे में हर किसी की नजरें एक बार फिर वैभव पर टिकी होंगी, क्योंकि ये खिलाड़ी जब भी मैदान पर उतरता है, तो बड़े रिकॉर्ड्स बनाता है.
बताते चलें, हाल ही में वैभव को न्यूजीलैंड दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2 मैचों में खेलने का मौका मिला था. लेकिन, उन्हें ईशान किशन के चोटिल होने पर ही खिलाया गया था. मगर, अब फैंस को 20 नवंबर से वैभव का एक्शन देखने को मिलेगा.
20 नवंबर से शुरू होगा
एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 19 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो कतर में खेला जाने वाला है. इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिन्हें 2-2 ग्रुपों में बांटा गया है. 'इंडिया ए' को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नेपाल और 'पाकिस्तान ए' के साथ ग्रुप B में रखा गया है. ग्रुप A में 'बांग्लादेश ए', 'श्रीलंका ए', 'अफगानिस्तान ए' और हांगकांग, चीन शामिल हैं. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला रविवार, 29 नवंबर को होगा.
ग्रुप-A : बांग्लादेश-A, श्रीलंका-A, अफगानिस्तान-A, हॉन्गकॉन्ग-चीन
ग्रुप-B : भारत-A, पाकिस्तान-A, नेपाल, UAE
एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारत का शेड्यूल है ऐसा
|
क्र. सं. |
दिन |
तारीख |
मुकाबला |
वेन्यू |
|---|---|---|---|---|
|
1 |
शुक्रवार |
20 नवंबर 2026 |
भारत ए बनाम नेपाल |
वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम |
|
2 |
रविवार |
22 नवंबर 2026 |
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए |
वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम |
|
3 |
मंगलवार |
24 नवंबर 2026 |
भारत ए बनाम यूएई |
यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी |
ये भी पढ़ें: सुनील गावस्कर ने किया गिल और गौतम के फेल एक्सपेरिमेंट का सपोर्ट, बोले-'कुछ भी गलत नहीं...'
बॉलीवुड सितारों ने दी दिवाली विश, Sunita Ahuja और Ayesha Khan ने खास अंदाज में दी बधाई
Bollywood Celebs on Diwali: दिवाली का त्योहार आते ही हर तरफ रौनक और खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे तक इस खास मौके को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं. फिल्मी सितारे भी दिवाली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. कोई अपने घर पर परिवार के साथ त्योहार मना रहा है, तो कोई सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दे रहा है. वहीं दिवाली के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने अपने खास अंदाज में फैंस को शुभकामनाएं दीं हैं. सुनीता आहूजा और आयशा खान समेत कई सितारों के दिवाली विश के वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











