Responsive Scrollable Menu

टीजेएसबी सहकारी बैंक का शुभारंभ : सीएम साय बोले- सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब में टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, रायपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की नई शाखा खुलने से प्रदेश की सहकारी गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता की भावना हमें सिखाती है कि हम मिलजुलकर आगे बढ़ें और एक-दूसरे को मजबूत बनाएं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा में 24 घंटे संचालित एटीएम का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, सहकारी बैंक हमेशा आम आदमी के सबसे भरोसेमंद साथी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस नई शाखा के खुलने से जरूरतमंदों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ मिलेंगी। छोटे दुकानदारों, स्वरोजगार करने वालों और अपना काम शुरू करने वाले युवाओं को इससे बड़ी सहायता मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में तेजी से लागू हो रहा है 'सहकार से समृद्धि' का विजन  
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सहकार से समृद्धि” का जो विजन देश में शुरू हुआ है, उसे छत्तीसगढ़ में भी तेजी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी सहकारिता के इस मजबूत मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीजेएसबी बैंक ने एक छोटे से प्रयास के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी और आज इसका विस्तार कई राज्यों में हो चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीजेएसबी बैंक की रायपुर शाखा भी सहकारिता की इसी भावना को आगे बढ़ाएगी और लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि का नया रास्ता खोलेगी।

ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर टीजेएसबी बैंक के अध्यक्ष शरद गांगल, उपाध्यक्ष वैभव सिंगवी, व्यवस्थापकीय संचालक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल आरेकर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Continue reading on the app

Smart Kitchen Tips: 50 फीसदी तक बच सकती है LPG गैस, ये 8 स्मार्ट किचन हैबिट्स अपनाएं

भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर काफी मारा-मारी देखने को मिल रही है. इस संकट के बीच हर कोई गैस की बचत करने में लगा हुआ है. चलिए आपको भी इस आर्टिकल में बताते हैं 8 ऐसे ही स्मार्ट किचन टिप्स, जो 50 प्रतिशत तक गैस की बचत करने में मदद कर सकते हैें.

Continue reading on the app

  Sports

बुमराह या सैमसन नहीं, 27 साल के इस विदेशी स्टार को रिकी पोंटिंग ने चुना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

Ricky Ponting picks will jacks as top performer of t20 world cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को चुना है. उन्होंने अपनी रेटिंग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन और टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को विल जैक्स के बाद रखा. फाइनल में भारत ने इन दोनों खिलाड़ियों की मदद से न्यूजीलैंड को रौंदकर खिताब जीता. Fri, 13 Mar 2026 23:44:20 +0530

  Videos
See all

Lucknow Green Corridor News: ग्रीन कॉरिडोर की शुरुआत, जाम से मिलेगी निजात | CM Yogi | Rajnath Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T18:15:06+00:00

Bollywood News: Mumbai में स्पॉट हुईं Actress Sayani Gupta, देखिए वीडियो #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T18:10:00+00:00

Iran- Israel War : Hormuz से भारत के LPG टैंकर निकलने की इजाजत | Iran- Israel | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T18:11:53+00:00

Kolkata में LPG संकट! Howrah में गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें, लोग परेशान | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T18:15:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers