IND VS NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल? हेमिल्टन के लेटेस्ट वेदर फॉरकास्ट पर डालें नजर
IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा. 10 नवंबर को खेले जाने वाले इस मैच से पहले सभी क्रिकेट फैंस को इस बात की चिंता है कि कहीं तीसरे वनडे मैच का मजा भी बारिश खराब तो नहीं कर देगी. चूंकि, अब तक खेले गए शुरुआती दोनों ही वनडे में बारिश का असर देखने को मिला है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि तीसरे वनडे मैच के दौरान हेमिल्टन का मौसम कैसा रहने वाला है? बारिश होगी या नहीं...
10 नवंबर को कैसा रहेगा हेमिल्टन का मौसम?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 10 नवंबर को तीसरा वनडे मैच हेमिल्टन में खेला जाएगा. मंगलवार को हेमिल्टन में बारिश की संभावना है. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये भी है कि जहां, सुबह बारिश की संभावना 3% है, तो वहीं रात में बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है. इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस को रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, तापमान 5 डिग्री से 16 डिग्री तक रह सकता है. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 82% रहने की संभावना है.
टीम इंडिया के पास 2-0 की बढ़त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच भारत ने 3 विकेट से जीता था और अब वेलिंगटन में खेले गया दूसरे मैच में भी टीम इंडिया ने 4 रन से जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अब अगर भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे मैच में भी जीत दर्ज कर लेती है, तो उसके पास सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने का शानदार मौका होगा.
Rain has the final say as #TeamIndia clinch a 4️⃣-run win via DLS to go 2-0 up in the series ????
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/pxZRYf6dYV#NZvIND pic.twitter.com/9QywzpNCKh
ऐसी हैं दोनों टीम
भारत क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम: विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी
ये भी पढ़ें: सुनील गावस्कर ने किया गिल और गौतम के फेल एक्सपेरिमेंट का सपोर्ट, बोले-'कुछ भी गलत नहीं...'
Bigg Boss में फिर रोए सलमान खान, मोहित चौहान ने सलीम खान को डेडिकेट किया गाना, भाई जान नहीं रोक पाए आंसू
Salman Khan Emotional In Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार एपिसोड में प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान खास गेस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं. हाल ही में सामने आए प्रोमो में सलमान खान दिवाली सेलिब्रेशन के लिए मोहित का स्टेज पर धमाकेदार वेलगम करते हैं. मोहित 'मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता' गाना गाते हुए स्टेज पर एंट्री लेते हैं. इसके बाद वह सलमान से गले मिलते हैं. इस दौरान सलमान उनकी तारीफ करते हैं. इस दौरान जब मोहित चौहान सलमान खान के पिता सलीम खान के लिखे गाने को गाते हैं तो भाईजान अपने आंसू नहीं रोक पाते.
बिग बॉस 20 में नजर आएंगे मोहित चौहान
बिग बॉस 20 में सलमान खान अपने पिता सलीम खान के जिक्र पर इमोशनल होते नजर आए. दरअसल, दिवाली स्पेशल एपिसोड में शो पर सिंगर्स की महफिल सजने वाली है. जिसमें सिंगर मोहित चौहान भी नजर आएंगे. नए प्रोमो में उन्हें बिग बॉस के स्टेज पर गाना गाते हुए देखा गया. आगे उन्होंने घरवालों से मुलाकात की और इस दौरान सलमान से कहा कि वो उनके तो बहुत बड़े फैन है हीं, लेकिन उनसे ज्यादा उनके पिता सलीम खान के दीवाने हैं.
मोहित चौहान ने सलीम खान को डेडिकेट किया गाना
मोहित चौहान रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में ग्रैंड एंट्री करते हैं. जिसके वो सलमान खान से कहते हैं कि वो उनके बहुत बड़े फैन हैं. इसके बाद वो कहते हैं कि वो उनके पिता सलीम खान के उनसे भी ज्यादा बड़े फैन हैं. मोहित इस स्पेशल मौके पर सलमान खान के पिता के लिखे गाने 'मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता' को गाते हैं. मोहित इस गाने को सलीम खान को डेडिकेट करते हैं. इस गाने को उन्होंने जिस अंदाज से गया उसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.
पिता को याद कर रोए सलमान खान
जब मोहित चौहान सलमान खान के पिता सलीम खान के लिखे गाने 'मुझे तुमसे मोहब्बत है...' गाते हैं तो सलमान खान अपने पिता को याद कर रोते हुए नजर आए. इस स्पेशल मौके पर भाईजान अपनी आंख से आंसू नहीं रोक पाए. बिग बॉस 20 के इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया है. वहीं, सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि सलमान खान अपने पिता से कितना प्यार करते हैं. इससे समझा जा सकता है.
Bhai loves Salim Sir endlessly.. as soon as he hears anything about his Dad, even his name, he gets teary-eyed.. The purest bond of respect, love, and emotion. Pure soul. ????❣️ #SalmanKhan #BiggBoss20 pic.twitter.com/hToEpdquMb
— Nav Kandola (@SalmaniacNav) November 7, 2026
बिग बॉस के सेट पर पहले भी भावुक हुए थे सलमान
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सलमान खान बिग बॉस के सेट पर भावुक नजर आए हो. पिछले साल बिग बॉस 19 के एक वीकेंड का वार में सलमान खान भावुक हुए थे. उस दौरान धमेंद्र का निधन हुआ था. जब उन्होंने उनके निधन की खबर बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को बताई तो उस समय उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे. इसकी एक वजह यह भी थी कि सलमान खान कई मौके पर धमेंद्र को अपना आइडल बता चुके हैं और वो उनके भी काफी करीब भी थे. धर्मेंद्र के जाने से उन्हें भी धक्का लगा था. अब सलमान अपने पिता सलीम खान के लिखे गाने को सुन इमोशनल गए. यह एपिसोड आज रात को आएगा.
ये भी पढ़ें: Diwali 2026 OTT Movies: इस दिवाली परिवार के साथ घर बैठे देखें ये 5 फिल्में और सीरीज, बन जाएगा दिन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










