RPSC-5 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की पर आज से मांगी आपत्ति:सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा-10 नवम्बर लास्ट डेट
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा- 2025 के अंतर्गत पांच सब्जेक्ट की जारी की गई मॉडल आंसर की पर कैंडिडेट्स आज से आपत्ति दर्ज करा सकते है। इसमें सहायक निदेशक - डीएनए डिवीजन, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- केमिस्ट्री, नारकोटिक्स डिवीजन, फिजिक्स, टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन के सब्जेक्ट शामिल है। आवेदन की लास्ट डेट 10 नवम्बर है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक (आईएएस) आशुतोष गुप्ता ने बताया- कैंडिडेट्स 10 नवंबर 2026 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम अनुसार ही प्रविष्ट करनी होगी( इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्नपत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करनी होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकता। यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस आयोग की ओर से हर प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करानी होगी। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। यहां करें कॉन्टैक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
Diwali Puja Samagri List: दिवाली की पूजा में न छूट जाए कोई सामान, नोट कर लें लक्ष्मी-गणेश पूजन की पूरी लिस्ट
Diwali Puja Samagri List: दिवाली 2026 पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कैसे करें? जानें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट, मूर्ति स्थापना से लेकर आरती तक की सरल विधि और जरूरी बातें.
The post Diwali Puja Samagri List: दिवाली की पूजा में न छूट जाए कोई सामान, नोट कर लें लक्ष्मी-गणेश पूजन की पूरी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









