Responsive Scrollable Menu

Imad Wasim Wife Trolled: इमाद वसीम ने टीम इंडिया को सराहा, पत्नी नायला राजा ने 'असली चेहरा' दिखाकर करा दी किरकिरी

पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम दो कारणों के चलते सोशल मीडिया पर चर्चाओं में चल रहे हैं। पहला कारण यह है कि उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत को शानदार बताया है। वहीं, दूसरा कारण अपनी दूसरी पत्नी नायला राजा की वजह से सुर्खियों में हैं। खास बात है कि पहले कारण के चलते ज्यादातर पाकिस्तानी यूजर्स इमाद वसीम का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन दूसरा कारण ऐसा है, जिसके चलते ज्यादातर पाकिस्तानी यूजर्स इमाद वसीम की सूझबूझ पर ही सवाल उठा रहे हैं।

इमाद वसीम ने की भारतीय टीम की सराहना 

पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने एक पाकिस्तानी टीवी शो में कहा कि अक्सर सुनने को मिलता है कि अंपायर ज्यादातर भारत का पक्ष लेते हैं। वहां स्पिन फ्रेंडली पिच तैयार की जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्व कप की पिचें बेहद संतुलित थी। कई बार तो हालात भारत के विपरीत थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव की टीम ने अपने कौशल से दूसरी टीम को ही मानसिक तनाव में डाल दिया। खास बात है कि पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमी भी भारत क्रिकेटरों की जमकर सराहना कर रहे हैं और पाकिस्तानी क्रिकेटरों से भारतीय खिलाड़ियों से खेलने की ट्रेनिंग लेने की बात कह रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : दिल्ली के जापानी पार्क में शख्स ने महिला के साथ पार की सारी हदें, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें : महिला ने नन्हे कुत्तों पर निकाली भड़ास, कमजोर दिल वाले न देखें वायरल वीडियो

इस वजह से इमाद वसीम की सूझबूझ पर सवाल

सोशल मीडिया पर इमाद वसीम के ट्रैंड होने की दूसरी वजह यह है कि उनकी दूसरी पत्नी नायला राजा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्किन लेजर ट्रीटमेंट से संबंधित टिप्स देती नजर आ रही हैं। नायला राजा सोशल मीडिया पर एक एन्फ्लुएंसर के रूप में जानी जाती है। वे लेजर ट्रीटमेंट वाले वीडियो में बिना मेकअप के नजर आई। उन्होंने यह भी बताया कि वे भविष्य में कौन से ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने की योजना बना रही हैं। इसके बाद से उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर 'असली त्वचा' को लेकर बहस शुरू हो चुकी है। 

इमाद वसीम की पत्नी नायला राजा बिना फिल्टर वाले वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक मैच ने बढ़ाई दूरी... भारतीय-पाकिस्तानी की नोंकझोंक वायरल

ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि अगर नायला राजा की असली तस्वीर देखें तो इमाद की पहली पत्नी सानिया अशफाक ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। यूजर्स ने सवाल पूछा कि क्या आजकल प्राकृतिक सुंदरता देखना मुश्किल हो गया है। एक यूजर ने लिखा कि इमाद को नायला राजा में ऐसा क्या दिखा, जिसकी वजह से सानिया अशफाक को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस पर कुछ यूजर्स ने तंज कसा कि शायद इमाम वसीम बस यही देखना चाहते थे। 

Continue reading on the app

Happy Valentines Day wishes: वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का दिन बना दें खास, भेजें ये रोमांटिक विशेज, messages, quotes

Happy Valentines Day wishes: 14 फरवरी 2026 यानी वैलेंटाइन डे एक बार फिर प्यार और अपनापन मनाने का दिन लेकर आया है। हर साल की तरह इस बार भी हवा में रोमांस घुला हुआ है- कहीं गुलाबों की खुशबू है, कहीं सरप्राइज गिफ्ट्स की तैयारी, तो कहीं दिल से निकले इजहार-ए-मोहब्बत के शब्द। यह दिन सिर्फ कपल्स के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्तों, परिवार और खुद से प्यार करने वालों के लिए भी खास मायने रखता है।

कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं, तो कुछ अपने जीवनसाथी को खास महसूस कराने के लिए प्लान बनाते हैं। वहीं कई लोग इस दिन को सेल्फ-लव और सेल्फ-केयर के रूप में भी मनाते हैं। आखिरकार, प्यार हर रूप में खूबसूरत होता है। यहां देखिए कुछ ऐसे मैसेजेस, कोट्स और खूबसूरत विशेज जो आपके पार्टनर के को बेहद खास महसूस कराएगा।

valentines day wishes

गर्लफ्रेंड के लिए प्यारे और शरारती मैसेज

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को इस वैलेंटाइन डे पर स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं, तो दिल से निकले कुछ मीठे शब्द ही काफी हैं।

  • “तुम मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत मुस्कान हो। हैप्पी वैलेंटाइन डे!”
  • “तुम्हारे साथ हर दिन किसी जादू से कम नहीं। हमेशा ऐसे ही मेरे साथ रहना।”
  • “मेरे दिल ने तुम्हें चुना है, और यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला है।”
  • “बारिश के दिन में धूप की तरह हो तुम- मेरी हर खुशी की वजह हो तुम।”
  • “अगर प्यार एक सफर है, तो मैं हर रास्ता तुम्हारे साथ तय करना चाहता हूं।”

बॉयफ्रेंड के लिए खास अंदाज में शुभकामनाएं

लड़कों को सादगी और सच्चाई भरे मैसेज पसंद आते हैं। आप कुछ इस तरह अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं—

  • “हैप्पी वैलेंटाइन डे! तुम मेरे दिल की सबसे मजबूत धड़कन हो।”
  • “तुम्हारे साथ हर दिन एक नई जीत जैसा लगता है।”
  • “तुम मेरे हीरो हो, जो हर दिन मेरे चेहरे पर मुस्कान लाते हो।”
  • “तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है। हमेशा ऐसे ही साथ रहना।”
  • “तुम्हारे साथ बिताया हर पल मेरी सबसे खूबसूरत याद है।”


 

Continue reading on the app

  Sports

BCCI के अवॉर्ड सेरेमनी में राहुल द्रविड़ को क्यों आई अपनों की याद? तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा हॉल

Rahul Dravid Lifetime Achievement Award: राहुल द्रविड़ को नई दिल्ली में आयोजित हुए बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजा गया. यह खास सम्मान भारतीय क्रिकेट में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया. इस खास मौके पर द्रविड़ ने अपने पिता, मां और पत्नी को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस काबिल बनाने में उनका अहम योगदान रहा है. अवॉर्ड सेरेमनी में द्रविड़ की मां और पत्नी भी मौजूद थीं. Mon, 16 Mar 2026 00:20:30 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर बहुत बड़ी खबर! | DA Hike | Salary Hike | Increment #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T22:30:03+00:00

Hudson Williams gets heated on the 2026 Oscars red carpet. #HeatedRivalry #AcademyAward #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T22:13:20+00:00

Surat Viral Video: सड़क विवाद में भिड़े विक्रेता #shortsvideo #StreetFight #StreetBrawl #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T22:30:08+00:00

Greater Noida: बीच रास्ते में कार विवाद, भिड़े दो पक्ष #shortsviral #cardispute #Viralstreetfight #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T22:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers