Responsive Scrollable Menu

ऋतिक रोशन पर भड़की कंगना रनोट:बोलीं- आग में घी डालने जैसा व्यवहार बंद करें और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें

कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन से उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना करने की अपील की और कहा कि आग में घी डालने से बचना चाहिए। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘द वर्ल्ड ओज एन अपोलॉजी टू ऋतिक रोशन (दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए।)’ ट्रेंड सामने आया। यह ट्रेंड उस बयान के बाद चर्चा में आया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने बरखा दत्त के साथ बातचीत में कहा था, "मेरे दोस्त भी मुझे मैसेज कर रहे थे कि अब वो तुम्हारे पीछे क्यों पड़ी है? उनमें से एक ने कहा कि मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं।" पूरी खबर यहां पढ़ें… इस ट्रेंड के बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना रनोट को ट्रोल। एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक रोशन ने कहा था, मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए किसी 'A' का पक्ष लेना क्योंकि अब आप 'B' को पसंद नहीं करते, हमारे समाज को नुकसान पहुंचाने वाली एक बड़ी प्रणालीगत समस्या का एक छोटा सा हिस्सा है। मैं तब तक इंतजार करूंगा, जब तक इसके पीछे का संदर्भ सही न हो और वह तथ्यों से प्रेरित न हो। वह सही होगा, लेकिन फिर से, अब किसे परवाह है, है ना? कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना ऋतिक के इस रिएक्शन के बाद कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘प्रिय ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट पार्टनर मिल गया है। सबा आजाद के साथ आपकी जोड़ी बहुत अच्छी लगती है और आप दोनों एक गंभीर रिश्ते में हैं।’ कंगना ने आगे कहा कि ऐसे में किसी महिला को इस तरह चिढ़ाना या उसका मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय, आपको उन लोगों की निंदा करनी चाहिए, जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान कर रहे हैं और बुली कर रहे हैं। अपनी पोस्ट के अंत में कंगना ने लिखा, ‘कृपया आग में घी डालने जैसा व्यवहार बंद करें और अपने पार्टनर को भी इस तरह शर्मिंदा न करें। उम्मीद है कि आप समझदारी से काम लेंगे और इस तरह की अनुचित टिप्पणियां करना बंद करेंगे।’ गौरतलब है कि कंगना और ऋतिक के बीच विवाद कई वर्षों से चर्चा में रहा है। कंगना ने ऋतिक को पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपना सिली एक्स कहा था। वहीं, ऋतिक ने सार्वजनिक रूप से किसी भी रिलेशनशिप से इनकार किया और अभिनेत्री को लीगल नोटिस भेजा था। एक्टर का दावा था कि उनके नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंगना से बातचीत की गई थी, जबकि कंगना का कहना था कि वह ईमेल आईडी स्वयं ऋतिक ने उन्हें उपलब्ध कराई थी। कंगना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... 'फिल्मों के किरदार से मुझे जज मत करो':Gen Z विवाद पर कंगना रनोट का पलटवार, बोलीं- रील और रियल लाइफ में फर्क समझिए Gen Z को लेकर दिए गए बयान पर घिरीं कंगना रनोट ने ट्रोलर्स को जवाब दिया था। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के किरदारों की क्लिप्स शेयर कर उन्हें निशाने पर लेने वालों पर कंगना ने कहा था कि फिल्मों में निभाए गए किरदार और असल जिंदगी के विचारों की तुलना करना गलत है। उन्होंने लोगों से रील और रियल लाइफ का फर्क समझने की अपील की। पूरी खबर यहां पढ़ें… 'अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है':संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए संसद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। संजय सिंह ने सदन में कहा, "इनकी एक सांसद हैं। उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों को गालियां दीं। नौजवानों के आंदोलन में नौजवानों के लिए इतनी भद्दी टिप्पणी की, मान्यवर, इस सदन के अंदर मैं कह नहीं सकता।" पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

हार्ट रहेगा फिट और मजबूत! रोजमर्रा की ये आदतें दिल की बीमारियों का खतरा करेंगी कम

हार्ट रहेगा फिट और मजबूत! रोजमर्रा की ये आदतें दिल की बीमारियों का खतरा करेंगी कम

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट का भविष्य: ग्रासरूट से सितारों तक, नई लीग पर क्या बोले पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा

2026 में शुरू हो रही नई क्रिकेट लीग बच्चों को मुफ्त खेल, मेंटरशिप और आर्थिक मदद देगी। पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा, मनेंद्र सिंह, मदन लाल और सबा करीम युवा टैलेंट को तराशने के लिए साथ आए हैं। यह पहल अगली पीढ़ी के क्रिकेटर्स को तैयार करने पर केंद्रित है। #CricketLeague Mon, 10 Aug 2026 20:33:42 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi on Jharkhand Protest: राहुल गांधी ने झारखंड प्रदर्शन पर क्या कहा ? । Ranchi । Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T15:16:02+00:00

Chamoli Cloudburst: चमोली में बादल फटने का वीडियो वायरल | Heavy Rain | Uttarakhand #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T15:16:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers