Responsive Scrollable Menu

'द अलायंस' में सलमान खान की एंट्री:भाई को देखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, गले लगाकर सलमान ने पूछा, 'क्या भाई?'

प्राइम वीडियो के शो 'द अलायंस' के आने वाले एपिसोड के नए प्रोमो में सलमान खान की घर में एंट्री दिखाई गई। इस दौरान उन्होंने डेनिम शर्ट, चारकोल ट्राउजर और काउबॉय हैट पहनी हुई थी। सलमान के आते ही कंटेस्टेंट्स खुशी और हैरानी से भर गए। सोहेल खान अपने भाई सलमान खान को देखकर सबसे ज्यादा हैरान नजर आए। उनके चेहरे के भाव हैरानी से खुशी में बदल गए और वह सलमान को गले लगाने के लिए आगे बढ़े। सलमान ने उन्हें गले लगाते हुए मुस्कुराकर पूछा, 'क्या भाई?' सोहेल के सपोर्ट के लिए पहुंचे सलमान प्रोमो के मुताबिक, सलमान की एंट्री उस समय हुई, जब सोहेल खान पूर्व पत्नी सीमा सचदेह के शो से बाहर होने और ग्रोइन में चोट लगने के बाद 'अलायंस' हाउस में उदास महसूस कर रहे थे। हाल के एपिसोड में सोहेल खान ने खुद को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया था। उन्होंने कहा कि चोट की वजह से वह टास्क में योगदान नहीं दे पाए, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट चोटिल होने के बावजूद मुकाबला कर रहे थे। उन्हें लगा कि वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। सलमान खान की 'अलायंस' हाउस में एंट्री वाला एपिसोड आज यानी रविवार को प्रीमियर होने की उम्मीद है। सोहेल ने सीमा की तारीफ की थी रियलिटी गेम शो 'अलायंस' को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में रिश्तों और दोस्ती के समीकरण हर दिन बदलते रहते हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें फिल्म और टीवी कलाकारों के साथ कई इंफ्लुएंसर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सोहेल खान, मिनी माथुर, कुशाल टंडन और नीति टेलर शामिल हैं। शो में सीमा सचदेह की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। वहीं, जब शो में सीमा की एंट्री हुई, तब सोहेल ने उनकी तारीफ की थी। उस दौरान होस्ट कुणाल ने सोहेल से सीमा को लेकर सवाल किया था, जिस पर उन्होंने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। कुणाल खेमू ने पूछा था कि सीमा को शो में देखकर उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर सोहेल खान ने कहा था कि उन्होंने सीमा के साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं। उन्होंने सीमा को एक खूबसूरत और अच्छे दिल वाली महिला बताया। सोहेल ने यह भी कहा था कि अगर उनके रिश्ते में कभी कोई गलती हुई होगी, तो वह उनकी तरफ से हुई होगी। शो में सोहेल खान और सीमा के बीच बातचीत और बॉन्डिंग देखकर अन्य प्रतियोगियों ने तालियां बजाकर दोनों का हौसला बढ़ाया था। सोहेल और सीमा ने भागकर शादी की थी सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में हुई थी। सोहेल पहली नजर में ही सीमा को दिल दे बैठे। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। 15 मार्च 1998 को, जिस दिन सोहेल की पहली डायरेक्टेड फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई, उसी दिन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। पहले आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए और फिर निकाह किया। उनका पहला बेटा निर्वाण 2000 में और दूसरा बेटा योहान 2011 में हुआ। दोनों 2022 में अलग हो गए।

Continue reading on the app

केंद्र सरकार ने टू-व्हीलर रोड एंबुलेंस के लिए पेश किया प्रस्ताव

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को ‘टू-व्हीलर रोड एंबुलेंस’ के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव का मुख्य मकसद आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है, ताकि दुर्गम इलाकों में भी लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंद पर ठोक दिए 6 छक्के, 'वनडे' मैच में 24 साल के बल्लेबाज का दिखा खूंखार रूप, युवराज सिंह के कारनामे की दिलाई याद

6 sixes in 6 balls toby albert: इंग्लैंड में खेले जा रहे वन डे कप में 24 साल के टोबी अल्बर्ट ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने का अनोखा कारनामा कर तहलका मचाया. हालांकि, उन्होंने एक ओवर में ये 6 छक्के नहीं मारे, लेकिन उनकी विस्फोटक बैटिंग ने भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के एक ओवर में लगाए 6 छक्कों की यादें ताजा कर दीं. Mon, 10 Aug 2026 17:46:15 +0530

  Videos
See all

Dangal With Sahil Joshi: छात्रों पर हुए Lathicharge पर क्या बोले JMM प्रवक्ता? | Ranchi Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T12:44:06+00:00

Rahul Gandhi LIVE : छात्रों के प्रदर्शन पर राहुल गांधी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T12:46:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers