Responsive Scrollable Menu

16वें भारतीय अंग दान दिवस पर अनुप्रिया पटेल बोलीं- 'अंग दान करुणा का सबसे बड़ा उदाहरण'

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। देश में 16वां 'भारतीय अंग दान दिवस' सोमवार को नई दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत 'नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइज़ेशन' (एनओटीटीओ) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

Continue reading on the app

KKK 15: 'खतरों के खिलाड़ी' में स्टंट कर बुरी तरह घायल हुए गौरव खन्ना! दर्दभरा Video देख चौंक जाएंगे आप

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने दमखम दिखा रहे हैं। हालांकि, शो की शुरुआत उनके लिए आसान नहीं रही। एक खतरनाक स्टंट के दौरान वह घायल हो गए, और उन्हें पीठ पर गंभीर चोटें आईं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इन चोटों की झलक दिखाई जो बेहद दर्दनाक दिखाई दे रही हैं।

स्टंट के दौरान लगी चोट, वीडियो में दिखाया दर्द
'खतरों के खिलाड़ी 15' के हालिया एपिसोड में एक चैलेंजिंग स्टंट करते समय गौरव खन्ना की पीठ पर चोट लग गई। अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पीठ पर पड़े चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं।

Gaurav Khanna (Instagram story)

वीडियो साझा करते हुए गौरव ने लिखा, "टीवी पर यह स्टंट दोबारा देखते हुए भी मुझे वही दर्द महसूस हुआ। यह अब तक का सबसे दर्दनाक अनुभव था। हम चारों ने यह स्टंट किया था और आज भी मेरे शरीर पर उसके निशान मौजूद हैं।" उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ओरी का भी धन्यवाद किया।

मां को पहले से थी चिंता
इससे पहले गौरव खन्ना ने एक आधिकारिक बयान में बताया था कि उनकी मां उनके 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेने के फैसले से खुश नहीं थीं। उन्होंने कहा कि उनकी मां को सबसे ज्यादा चिंता उनकी सुरक्षा को लेकर थी।

गौरव के मुताबिक, उनकी मां लगातार उनसे पूछती थीं कि शो में किस तरह के स्टंट होंगे, सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं और सब कुछ कितना सुरक्षित रहेगा। अभिनेता ने कहा कि किसी भी मां के लिए अपने बच्चे को ऐसे जोखिम भरे शो में देखना आसान नहीं होता।

शो में ये सितारे भी ले रहे हैं हिस्सा
रोहित शेट्टी एक बार फिर इस शो को होस्ट कर रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रीमियर 1 अगस्त को कलर्स टीवी पर हुआ। इस सीजन में गौरव खन्ना के अलावा अविनाश मिश्रा, फरहाना भाट, शगुन शर्मा, अविका गौर, ओरहान अवात्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे कई चर्चित सितारे भी प्रतियोगी के रूप में नजर आ रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL Test: श्रीलंका टेस्ट से साई सुदर्शन OUT; इस स्टार की किस्मत चमकी, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

IND vs SL Test: भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को 15 अगस्त से शुरू होने वाले गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खेमे में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने इसका ऐलान किया है। Mon, 10 Aug 2026 16:21:42 +0530

  Videos
See all

Master Stroke LIVE: Ranchi छात्रों का तांडव! | Jharkhand Protest | Vidhan Sabha | CM Soren Resign #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T11:13:54+00:00

विपक्ष के हंगामे से लोकसभा में मचा बवाल.. कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित | Monsoon Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T11:13:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers