Responsive Scrollable Menu

असम में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा:लंगर में विस्थापित लोगों को खाना खिलाया, कार्तिक आर्यन ने मदद के लिए ₹1 करोड़ दिए थे

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में ग्लोबल सिख्स द्वारा आयोजित बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान वितरित किया। रणदीप हुड्डा ने शिवसागर में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और बाढ़ प्रभावित असम के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने राहत कार्य में भी भाग लिया। लंगर सेवा के दौरान रणदीप हुड्डा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि शिवसागर रेलवे स्टेशन पर आसपास के इलाकों से प्रभावित परिवार पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों से हर दिन भोजन तैयार कर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से ग्लोबल सिख्स के साथ जुड़े हैं। रणदीप हुड्डा ने लोगों से अपील की कि वे सीधे राहत कार्यों में भाग लेकर, प्रार्थना करके या राहत संगठनों को आर्थिक सहायता देकर जरूरतमंदों की मदद करें। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अब तक बाढ़ के कारण 82 लोगों की मौत हो चुकी है। कई बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा के अलावा असम में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए कार्तिक आर्यन और सलमान खान जैसे बॉलीवुड सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान खान ने अपनी चैरिटेबल संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई लेवल का राहत अभियान शुरू किया था। मिड डे के मुताबिक, बीइंग ह्यूमन ने असम में जमीनी स्तर पर काम करने के लिए अपने लोकल फैन क्लब के साथ पार्टनरशिप की थी। कैंपेन के पहले फेज में बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैयार खाने के पैकेट और दूसरी जरूरी चीजें बांटी जा रही हैं। कार्तिक आर्यन ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) में 1 करोड़ रुपए की राशि दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इस समय की गई इस बड़ी मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया था। असम में आई भीषण बाढ़ पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दुख जताया था। आलिया ने कहा था कि हर साल यह त्रासदी आती है, फिर भी लोग तैयार नहीं होते। उन्होंने जल्द राहत संगठनों की जानकारी शेयर करने का वादा किया था। वहीं, एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Samsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक! जानें कब आ सकता है नया फ्लैगशिप फोन, 12GB रैम मिलने का हिंट

Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च से पहले लीक हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 50MP कैमरा, Exynos 2500 प्रोसेसर, 12GB RAM, 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और Android 17 मिल सकता है. जानें संभावित लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत.

Continue reading on the app

  Sports

पीएस मोदी ने किस वीडियो का किया जिक्र, लवलीना की जमकर हुई तारीफ, पर मिठाई उड़ा ले गई मीराबाई चानू

pm modi meet medal winners: मोदी ने लवलीना से पूछा, "क्या हुआ वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी? जिन्होंने 75 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था, उनके कार्यालय द्वारा सोमवार को साझा किए गए 10 मिनट से अधिक के वीडियो में. असम की मुक्केबाज हंसी और जवाब दिया, "हमने इतना अच्छा प्रदर्शन किया था और यह खेलों का आखिरी दिन था. यह एक खुशी का अवसर था सर, हम जश्न मना रहे थे और मुझे यह पसंद नहीं आया जब मैंने विकृत झंडा देखा. मैंने उन्हें विनम्रता से बताया और उन्होंने बदलाव भी किए हैं Mon, 10 Aug 2026 15:11:34 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest: रांची में घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज #viral #RanchiProtest #jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T09:40:26+00:00

विधानसभा मार्च में पहुंचे Devendra Mahto #aajtak #shorts #jharkhandstudentprotest #jpscprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T09:39:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers