Responsive Scrollable Menu

सलमान आगा ने खोया आपा, उतारकर पिच पर ही दे मारा हेलमेट, आउट होने के बाद ग्लव्स भी फेंके, देखें वीडियो

Salman Agha : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सलमान आगा के साथ क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसा हैरतअंगेज वाक्या हुआ कि उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट धरती पर दे मारा. इसके साथ ही उन्होंने अपने बैटिंग ग्लव्स भी हवा में उताकर फेंक दिए. उन्होंने ऐसा क्यों किया और ये पूरा मामला क्या है. आइए इसके बारे में जातने हैं. दरअसल, आज बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में ही ये पूरा घटनाक्रम हुआ. 

सलमान ने क्यो खोया आपा, जानिए पूरा मामला

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पाक टीम टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी. पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में बांग्लादेश की ओर से महेदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. तो वहीं इस ओवर की चौथी बॉल पर उनके सामने मोहम्मद रिजवान 44 रनों पर बल्लेबाज कर रहे थे. 

महेदी की बॉल पर रिजवान ने बैकफुट पंच किया और बॉल बॉलर के पास आराम से आ रही थी. मिराज उस बॉल को उठाने के लिए पहुंचे तब तक सलमान अली आगा उस बॉल को उनको उठाकर देने की कोशिश करने लगे. लेकिन इस दौरान सलमान नॉन स्ट्राइकर एंड वाल सेफ लाइन से बाहर थे. 

इतने में ही मिराज ने बॉल उठाकर स्टंप पर थ्रो कर गिल्लियां बिखेर दी और अंपायर से सलमान के आउट होने की अपील की. अंपायर ने अपना समय लिया और फैसला तीसरे अंपायर के हाथों में दे दिया. इस दौरान सलमान को महेदी की अपील पर और उन्हें आउट करे जाने पर आपत्ति उठाते हुए देखा गया. 

इसके बाद थर्ड अंपायर ने सलमान अली आगा को आउट दे दिया. वो रन आउट के तहत आउट दिया गए. इस फैसले के बाद उनका गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने उसी वक्त इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए अपना हेलमेट उतारकर मैदान पर दे मारा. इस दौरान उन्होंने अपने बैटिंग ग्लव्स भी फेंक दिए.

सलमान का रिएक्शन सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

उनका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. अब सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ फैंस उनके आउट दिए जाने को सही ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस उनके आउट दिए जाने को गलत बता रहे हैं. इसके साथ ही कुछ फैंस को महेदी हसन मिराज की सोच और आउट करने के तरीके पर भी सवाल उठा रहे हैं. 

आईसीसी ले सकता है सलमान आगा पर एक्शन

अब सलमान के इस गुस्सेल रवैए पर आईसीसी क्या एक्शन लेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन आईसीसी के द्वारा उन पर जुर्माना लगया जा सकता है. इसके साथ ही उनके अनुशासन में भी डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा जा सकता है. इस मैच में सलमान आगा ने 62 बॉल में 7 चौके और 2 छक्के के साथ 64 रनों की पारी खेली. 

इस मुकाबले की बात करें तो, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर 47.3 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 274 रन बनाए. अब बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला है. पाकिस्तान के लिए इस मैच में माज सदाकत और सलमान आगा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. बांग्लादेश की टीम 6.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 27 रन अब तक रनों का पीछा करते हुए बना चुकी है. इस समय मैच खराब मौसम की वजह से रुका हुआ है.

ये भी पढ़ें : BAN vs PAK: माज सदाकत और सलमान आगा ने खेलीं पाकिस्तान के लिए शानदार पारियां, बांग्लादेश को मिला 275 का लक्ष्य

Continue reading on the app

US Israel Iran War LIVE Updates: UAE ने नाकाम किया ईरान का हमला, 7 मिसाइल और 27 ड्रोन इंटरसेप्ट

US Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के नए सर्वोच्च नेता Mojtaba Khamenei ने अपने पिता Ali Khamenei की हत्या के बाद पहली बार बयान जारी किया है. उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अमेरिकी सेना के ठिकानों को बंद कर दिया जाए, वरना हमले जारी रहेंगे. इस बीच Israel की सेना ने घोषणा की है कि उसने Tehran पर हमलों की एक नई “व्यापक लहर” शुरू कर दी है. साथ ही लोगों को इलाका खाली करने के आदेश दिए गए हैं. इजराइल ने Beirut में भी नए हमले किए हैं और वहां भी जबरन निकासी के निर्देश जारी किए गए हैं. United Nations High Commissioner for Refugees के अनुसार 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद Iran में लगभग 32 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं. लगातार जारी सैन्य कार्रवाई के कारण क्षेत्र में मानवीय संकट और अस्थिरता तेजी से बढ़ रही है.

Continue reading on the app

  Sports

वह 6 क्रिकेटर... जो आईपीएल के बाद ले सकते हैं संन्यास, एक तो 5 बार टीम को दिला चुका है खिताब

6 cricketer may retire after ipl: 28 मार्च से शुरू हो रहे IPL में रोमांच और जज्बात का संगम देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. वहीं सबकी नजरें एमएस धोनी, अजिंक्य रहाणे और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गजों पर टिकी हैं. 36-37 की उम्र पार कर चुके इन सितारों के लिए यह 'करो या मरो' का सीजन है. Sun, 15 Mar 2026 18:50:57 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: पाकिस्तान में लॉकडाउन जैसे हालाता, वजह क्या ? #shorts #sushantsinha #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T14:41:06+00:00

Iran Vs Israel: क्या Strait Of Hormuz से U.S को गुजरने नहीं दिया जाएगा? #shorts #ytshorts #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T14:44:30+00:00

समझिए खून को उसके सारे ग्रुपों को [Understand blood and blood groups] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T14:45:42+00:00

कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हमला #shorts #LeopardAttack #WildlifeAttack #ViralVideo #shockingvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T14:46:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers