अगस्त का पूरा महीना व्रत-त्योहारों से भरा हुआ है। सावन की शुरुआत भी हो चुकी है, ऐसे में शिवभक्त भी भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए व्रत रखेंगे और पूजा-अर्चना करेगे। वैसे अगस्त 2026 की शुरुआत शुभ योग के साथ हो रही है। असल में यह पूरा महीना भक्ति में डूबने वाला है। व्रत-त्योहारों की झड़ी लगने वाली है।
इस दौरान कई मुख्य व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, जिनका हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। अगस्त में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन, महिलाओं के लिए प्रमुख व्रत हरियाली चीज, एकादशी-प्रदोष व्रत सहित अन्य व्रत-त्योहारों की लिस्ट इस लेख में हम आपको बताएंगे। इस बार सावन के महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों लगेंगे। जिसका असर देश-दुनिया व विभिन्न राशियों पर देखने को मिलेगा। चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं अगस्त महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट।
अगस्त में कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण?
अगस्त के महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों लगेंगे। 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा। भारत के समय के अनुसार, इसकी शुरुआत रात 9:04 बजे होगी और समाप्त 13 अगस्त की सुबह 4.25 बजे होगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिसके चलते भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। भारत के समय के अनुसार, यह सुबह 6.53 बजे शुरु होकर दोपहर 12.31 बजे तक रहेगा। वैसे चंद्र ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
अगस्त के महीने में आने वाले त्योहारों के लिए पहले से ही मन में उत्साह उत्पन्न हो जाती है, आइए आपको अगस्त के प्रमुख व्रत-त्योहारों के बारे में बताते है-
-2 अगस्त (रविवार)- गजानन संकष्टी चतुर्थी (सावन संकष्टी चतुर्थी)
-3 अगस्त (सोमवार)- पहला सावन सोमवार व्रत
-4 अगस्त (मंगलवार)- पहला मंगला गौरी व्रत
-5 अगस्त (बुधवार)- सावन कालाष्टमी व्रत
-7 अगस्त (शुक्रवार)- मासिक कार्तिगाई
-8 अगस्त (शनिवार)- रोहिणी व्रत
-9 अगस्त (रविवार)- कामिका एकादशी
-10 अगस्त (सोमवार)- दूसरा सावन सोमवार व्रत, सोम प्रदोष व्रत
-11 अगस्त (मंगलवार)- दूसरा मंगला गौरी व्रत, सावन शिवरात्रि
-12 अगस्त (बुधवार)- सावन अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सूर्य ग्रहण
-13 अगस्त (गुरुवार)- सावन शुक्ल प्रतिपदा, श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ
-15 अगस्त (शनिवार)- हरियाली तीज
-16 अगस्त (रविवार)- सावन विनायक चतुर्थी
-17 अगस्त (सोमवार)- तीसरा सावन सोमवार, नाग पंचमी, सिंह संक्रांति
-18 अगस्त (मंगलवार)- तीसरा मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती
-19 अगस्त (बुधवार)- तुलसीदास जयंती
-20 अगस्त (गुरुवार)- सावन मासिक दुर्गाष्टमी
-23 अगस्त (रविवार)- श्रावण पुत्रदा एकादशी
-24 अगस्त (सोमवार)- चौथा सावन सोमवार
-25 अगस्त (मंगलवार)- चौथा मंगला गौरी व्रत
-26 अगस्त (बुधवार)- ओणम
-27 अगस्त (गुरुवार)- श्रावण पूर्णिमा व्रत
-28 अगस्त (शुक्रवार)- श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, चंद्र ग्रहण
-31 अगस्त (सोमवार)- कजरी तीज, श्रीगणेश चतुर्थी (बहुला चतुर्थी)
Devoleena Bhattacharjee: टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों असम में आई भीषण बाढ़ को लेकर लगातार राहत कार्यों में लोगों से सहयोग की अपील कर रही हैं। हाल ही में फेसबुक लाइव के दौरान वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़ीं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी मां अब भी बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसी हुई हैं, जबकि उनके कई रिश्तेदारों के घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं।
'इसलिए वीडियो नहीं बना पा रही थी, मुझे पता था मैं रो पड़ूंगी' फेसबुक लाइव के दौरान देवोलीना ने भावुक होते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से वह लोगों से बात नहीं कर पा रही थीं क्योंकि उन्हें पहले से एहसास था कि वह अपने आंसू नहीं रोक पाएंगी। उन्होंने कहा, "मैं आप सबसे माफी चाहती हूं। यही वजह है कि मैं वीडियो नहीं बना पा रही थी। मुझे पता था कि मैं टूट जाऊंगी और रो पड़ूंगी।"
'मेरी मां अब भी नाजिरा में फंसी हुई हैं' देवोलीना ने बताया कि असम के शिवसागर और नाजिरा से उनका गहरा जुड़ाव है। उनका बचपन, पढ़ाई और पूरा शुरुआती जीवन वहीं बीता है। उन्होंने कहा, "शिवसागर और नाजिरा वही जगह हैं जहां मैं पली-बढ़ी हूं। मेरा जन्म भी वहीं हुआ और मेरी स्कूलिंग और कॉलेज भी वहीं से हुई। दुर्भाग्य से मेरी मां अभी भी नाजिरा में फंसी हुई हैं। भगवान की कृपा है कि हमारा पुराना घर ऐसे इलाके में है, जहां पूरी तरह पानी नहीं भरा।"
दादी और मौसी का घर पूरी तरह डूब गया अभिनेत्री ने बताया कि जहां उनका पुराना घर सुरक्षित है, वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को भारी नुकसान हुआ है। देवोलीना ने कहा कि उनकी दादी और मौसी का घर पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। उन्होंने भावुक होकर कहा, "सब कुछ खत्म हो गया है। कुछ भी नहीं बचा। जैसा आप वीडियो में देख रहे हैं, वहां अब कुछ भी नहीं बचा है।"
अपने परिवार की चिंता के बावजूद देवोलीना लगातार राहत कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है।
असम में बाढ़ से अब तक 85 लोगों की मौत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल असम में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। राज्य सरकार ने सबसे ज्यादा प्रभावित 75 हजार से अधिक परिवारों के लिए करीब 160 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत राशि जारी की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ से अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रभावित लोगों की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन अब भी लाखों लोग इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं।
Mohammed Siraj Hits 4 Huge Sixes: श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी फैला दी. मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी, जिसे सिराज ने लगातार तीन गगनचुंबी छक्के जड़कर हासिल कर लिया. उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए. इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 142 रन और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक ने भी भारत की जीत की राह आसान की. Sun, 9 Aug 2026 18:35:42 +0530