सैमसंग फोल्ड-8 सीरीज में टैबलेट जैसी स्क्रीन:कंपनी ने बदला फोल्डेबल का फॉर्मूला; स्लिम डिजाइन-मजबूत डिस्प्ले पर जोर, आईफोन से हल्का
फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में अब मुकाबला सिर्फ बड़े डिस्प्ले का नहीं, बल्कि सही डिजाइन का भी है। अब यूजर्स ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो जेब में आसानी से आ जाए और खुलने पर टैबलेट जैसा अनुभव भी दे। हाल ही में हुए सैमसंग ‘अनपैक्ड’ इवेंट में सबसे बड़े, पतले और एक्सपेंसिव ‘फोल्ड 8 अल्ट्रा’ के बजाय, छोटा, चौड़ा और ज्यादा कॉम्पैक्ट साइज वाला ‘फोल्ड 8’ ही इवेंट का असली हीरो साबित हुआ। सैमसंग ने इस नए फोल्डेबल में पासपोर्ट जैसा एक ऐसा नया आकार दिया है, जो बीच से मुड़े हुए टैबलेट जैसा फील देता है। एंटरटेनमेंट - वीडियो देखने का अनुभव बेहतर इसमें 7.6 इंच की चौड़ी इनर स्क्रीन दी है, जो रेगुलर वीडियो के लिए अल्ट्रा मॉडल से बेहतर है। 5.5 इंच आउटर डिस्प्ले पर टाइप करना भी आसान हो गया है। दोनों ही स्क्रीन्स पर इंस्टाग्राम रील्स या यूट्यूब शॉर्ट्स आसानी से देखे जा सकते हैं। बैटरी बढ़ी - पर आईफोन प्रो जितना पतला फोल्ड 8 सीरीज में सिलिकॉन कार्बन बैटरी है। इसी की बदौलत नए फोल्डेबल स्लिम हैं। फोल्ड 8 सिर्फ 4.8mm पतला है, जबकि फोल्ड 8 अल्ट्रा मात्र 4.1mm पतला है। इन दोनों फोन की मोटाई आईफोन प्रो या गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के बराबर ही है। डिस्प्ले - स्क्रीन की मजबूती पर खास ध्यान सैमसंग ने मजबूत डिस्प्ले के लिए स्थायी समाधान निकाला है। पुरानी प्लास्टिक फिल्म की जगह, अब डिस्प्ले के नीचे टाइटेनियम अलॉय की एक लेयर जोड़ी गई है। इससे स्क्रीन की मजबूती बढ़ी है और आने वाली क्रीज भी कम दिखाई देती है। वजन-कीमत - रेगुलर फोन से भी हल्का फोल्ड 8 का वजन सिर्फ 201 ग्राम है। जो इसे आईफोन प्रो, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा और पिक्सल 10 प्रो जैसे फ्लैगशिप फोन्स से भी हल्का बनाता है। भारत में 256GB बेस मॉडल की कीमत 1,79,999 रुपए है, जबकि अल्ट्रा मॉडल 2 लाख रु. का है। बाजार - एपल-गूगल भी अब फोल्डेबल स्मार्टफोन की रेस में शामिल हो रहे गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड - यह 12 अगस्त को लॉन्च होगा। पिक्सल का फोल्ड 10 प्रो भी मार्केट में उपलब्ध है। कीमत करीब 1.6 लाख रु. है। 11 प्रो फोल्ड में पिछले साल के मुकाबले कैमरे में सुधार किया गया है। एपल आईफोन अल्ट्रा - यह साल के अंत में लॉन्च होने वाला पहला फोल्डिंग आईफोन हो सकता है। डिजाइन गैलेक्सी Z फोल्ड 8 जैसा, लेकिन फेस आईडी, तीन कैमरे और मैगसेफ नहीं होंगे। कीमत 2 लाख से ज्यादा।
Hero का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 Go लॉन्च:कीमत ₹1.13 लाख, 128 km की रेंज मिलेगी; 65 मिनट में 80% चार्ज होगा
हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने अपनी VX2 लाइनअप में नया फिक्स्ड-बैटरी वेरिएंट VX2 Go FB भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.13 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो रिमूवेबल बैटरी के बजाय डायरेक्ट-प्लग चार्जिंग सेटअप पसंद करते हैं। 1. 3.1 kWh की फिक्स्ड बैटरी और 128 km की रेंज हीरो Vida VX2 Go FB में 3.1 kWh क्षमता वाली फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 128 किमी की क्लेम्ड IDC रेंज देती है। पावर के लिए इसमें पूरी VX2 सीरीज की तरह 6 kW का स्विंगआर्म-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है। 2. 65 मिनट में 0 से 80% फास्ट चार्जिंग होगी हीरो का कहना है कि यह नया वेरिएंट DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसकी मदद से स्कूटर को महज 65 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। यह फिक्स्ड-बैटरी फॉर्मेट उन अर्बन राइडर्स को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है, जिनका रोजाना का रूटीन फिक्स है और जिनके पास घर पर चार्जिंग का एक्सेस है। 3. 4.3-इंच LCD डिस्प्ले और नेविगेशन सपोर्ट स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो Vida VX2 Go FB में 4.3-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, डेली इस्तेमाल के लिए इसमें 27.2 लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज और एक लंबी सिंगल-पीस सीट दी गई है, जिससे छोटी शहरी यात्राएं आरामदायक रहेंगी। 4. चार्जिंग में ग्राहकों को ज्यादा सहूलियत मिलेगी Vida ने नए वेरिएंट के साथ अपने पोर्टफोलियो में चार्जिंग की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाई है। अब VX2 फैमिली में फिक्स्ड-बैटरी और रिमूवेबल-बैटरी दोनों तरह के विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार, यह फैसला उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो अपार्टमेंट्स या इंडिपेंडेंट घरों में रहते हैं और जिनकी चार्जिंग जरूरतें अलग-अलग हैं। 5. VX2 रेंज: 4 बैटरी ऑप्शन में अब 5 वेरिएंट्स Vida VX2 लाइनअप में अब 4 बैटरी पैक ऑप्शन के साथ कुल 5 वेरिएंट्स मौजूद हैं। इसमें सबसे छोटा 2.2 kWh का बैटरी पैक 93 किमी की क्लेम्ड रेंज देता है। वहीं, सबसे बड़ा 4.4 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 187 किमी की क्लेम्ड रेंज प्रदान करता है। 6. अर्बन कम्यूटर्स के लिए रिमूवेबल से आसान विकल्प शहरी यूजर्स के लिए रोज-रोज रिमूवेबल बैटरी को मैनेज करने या निकालने की जगह डायरेक्ट-प्लग चार्जिंग ज्यादा सरल और सुविधाजनक लग सकती है। इसी सोच के साथ हीरो ने कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक और प्रैक्टिकल ऑप्शन बाजार में उतारा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







