Responsive Scrollable Menu

TRAI ने रीलॉन्च किया मायकॉल एप:अब ग्राहक कॉल क्वालिटी को रेटिंग दे सकेंगे, इससे सर्विस क्वालिटी सुधारने में मदद मिलेगी

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने 3 अगस्त को अपने 'TRAI MyCall' मोबाइल एप्लिकेशन का नया और बेहतर वर्जन लॉन्च किया है। इस एप के जरिए टेलीकॉम उपभोक्ता अपनी वॉयस कॉलिंग के अनुभव को सीधे रेट कर सकेंगे और उसकी रिपोर्ट दे सकेंगे। रेगुलेटर का मकसद उपभोक्ता फीडबैक को तकनीकी नेटवर्क डेटा के साथ जोड़कर सर्विस क्वालिटी का बेहतर आकलन करके इसे और बेहतर बनाना है। क्या है TRAI MyCall एप? MyCall एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को वॉयस कॉल पर रियल-टाइम फीडबैक देने की सुविधा देता है। इसके साथ ही यूजर कॉल से जुड़े नेटवर्क पैरामीटर्स की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। यह फीडबैक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स यानी TSPs और TRAI को दिखाई देता है। इससे ऑपरेटर्स को यह समझने में मदद मिलती है कि नेटवर्क परफॉर्मेंस में कहां सुधार की जरूरत है। साथ ही, रेगुलेटर को क्वालिटी ऑफ एक्सपीरियंस यानी QoE का आकलन करने के लिए एक ठोस आधार मिलता है। एप के नए फीचर्स: 1 से 5 स्टार रेटिंग और स्पेसिफिक दिक्कतों की रिपोर्टिंग लॉन्च किए गए नए ऐप में यूजर्स को कई खास सुविधाएं दी गई हैं: इंसटेंट रेटिंग: यूजर कॉल खत्म होने के बाद 1 से 5 स्टार स्केल पर अपना कॉलिंग एक्सपीरियंस रेटिंग के रूप में दे सकते हैं। समस्याओं की रिपोर्टिंग: अगर यूजर को कॉल ड्रॉप, आवाज में देरी, आवाज गूंजना , एकतरफा आवाज आना , क्रॉस-कनेक्शन या कॉल कनेक्ट होने में देरी जैसी समस्या आती है, तो वह सीधे इसकी रिपोर्ट ऐप पर कर सकता है। सीधे ऑपरेटर तक पहुंचेगी शिकायत: एप से मिलने वाला डेटा (जो कि बिना पहचान उजागर किए शेयर होता है) संबंधित टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर यानी TSP और TRAI दोनों को दिखेगा। इससे ऑपरेटरों को यह समझने में मदद मिलेगी कि नेटवर्क सुधारने की जरूरत कहां है। उपभोक्ताओं की भागीदारी जरूरी: चेयरमैन लॉन्चिंग के मौके पर TRAI चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि हर टेलीकॉम उपभोक्ता नेटवर्क क्वालिटी का अनुभव खुद करता है। यह एप उपभोक्ताओं को अपनी राय साझा करने के लिए सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह डेटा सर्विस प्रोवाइडर्स को नेटवर्क की कमियों को पहचानने और उन्हें ठीक करने में मदद करेगा। लाहोटी ने मोबाइल यूजर्स से ऐप डाउनलोड करने और नियमित रूप से फीडबैक देने की अपील की। क्या यह अनिवार्य है? पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चेयरमैन ने साफ किया कि इस ऐप का इस्तेमाल पूरी तरह से स्वैच्छिक है। TRAI की इसे फोन कॉलिंग एप्स में जोड़ने या अनिवार्य बनाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेटर्स के खिलाफ कार्रवाई केवल ऐप के फीडबैक पर आधारित नहीं होगी, बल्कि यह TRAI के नेटवर्क मॉनिटरिंग और ड्राइव टेस्ट के तकनीकी मानकों पर ही निर्भर करेगी।

Continue reading on the app

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया बनीं गोल्डन गर्ल्स, बॉक्सिंग में जीते स्वर्ण पदक, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारत के लिए लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं, जहाँ 10वें दिन मुक्केबाजी स्पर्धा में दोहरी स्वर्णिम सफलता ने देश को गर्व से भर दिया है क्योंकि भारत की बेटियों प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने अपने-अपने भारवर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर तिरंगे का मान बढ़ाया है। इन दो स्वर्ण पदकों के साथ मुक्केबाजी में भारत को यह दूसरा और इन प्रतियोगिता में कुल सातवां गोल्ड मेडल मिला है, जिससे पदक तालिका में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है।

सबसे पहले भारत की प्रतिभाशाली मुक्केबाज प्रीति पवार ने 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा अंदाज में हराकर देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता की शुरुआत से ही बनाए रखा था, यानि उन्होंने राउंड ऑफ 16 में डेबोरा मटेंजे, क्वार्टरफाइनल में नॉर्थ आयरलैंड की निकोल क्लाइड और सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को तीनों राउंड में पूरी तरह पछाड़ते हुए एकतरफा जीत दर्ज की और पहली बार यह स्वर्णिम सफलता अपने नाम की है।

इसके तुरंत बाद, महिला मुक्केबाजी के 57 किग्रा भारवर्ग में भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने भी नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जैस्मिन और मिकेला वॉल्श के बीच इस फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, जहाँ मैच के पहले राउंड में जैस्मिन ने 3-2 के स्प्लिट फैसले से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे राउंड में जैस्मिन ने शानदार वापसी करते हुए पांचों जजों से 10-10 अंक हासिल कर सर्वसम्मति से जीत हासिल की, और अंत में उन्होंने यह मैच 5-0 से जीतकर भारत को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां और बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका भारत का स्थान

इन स्वर्णिम सफलताओं के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत अब 6वें स्थान पर पहुंच गया है क्योंकि खेल के 10वें दिन की शुरुआत तक भारत ने कुल 25 मेडल अपने नाम कर लिए थे, जिनमें 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया कुल 132 पदकों के साथ इस तालिका में पहले स्थान पर अपनी बढ़त बनाए हुए है।

सीएम मोहन यादव ने दोनों महिला खिलाड़ियों को दी बधाई

प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया के स्वर्ण पदक जीतने पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रहीं हैं, जिसमें नेता और अभिनेताओं सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी खुशी व्यक्त की है। इसी बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इन दोनों प्रतिभाशाली मुक्केबाजों को स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत बहुत बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘Glasgow, Commonwealth Games-2026 में Women’s 54KG Boxing Event में भारत की बेटी प्रीति पवार को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

उन्होंने जैस्मिन लंबोरिया के लिए भी लिखा कि ‘Glasgow, Commonwealth Games-2026 में Women’s 57KG Boxing Event में भारत की प्रतिभाशाली मुक्केबाज जैस्मिन लम्बोरिया को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ सीएम ने आगे कहा कि ‘आपकी यह स्वर्णिम सफलता देश की असंख्य बेटियों को प्रेरणा देगी। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।’

Continue reading on the app

  Sports

टाइगर जिंदा है... संन्यास के बाद भी दहाड़ रहे स्टोक्स, लहराती गेंद पर उखाड़ फेंका स्टंप्स

ben stokes bowling video: बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट जरूर छोड़ दिया, लेकिन मैदान पर अब भी उनका जलवा जारी है. मेट्रो वन डे कप में वह जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं. कभी बल्ले से तो कभी गेंद से स्टोक्स धमाल मचा रहे हैं. डरहम के लिए खेलते हुए उन्होंने हाल ही में एक मैच में एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसका वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Sat, 8 Aug 2026 18:23:20 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav PDA Formula:अखिलेश यादव के नए 'PDA' से BJP परेशान?UP Election 2027 Political Analysis #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T13:43:39+00:00

220 करोड़ रुपये खर्च करके 26 साल का शख्स बना डॉग..Video सोशल मीडिया पर वायरल #viral #japan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T13:47:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers