Responsive Scrollable Menu

राम मंदिर दान चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन पर भड़के रामेश्वर शर्मा, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और पप्पू यादव का मुंह काला करने की चेतावनी

राम मंदिर अयोध्या में दान और चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया, समाजवादी पार्टी पिछले दो तीन दिनों से ये प्रदर्शन कर रही है लेकिन आज उसे कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का साथ भी मिल गया, मगर इस दौरान ऐसा कुछ हो गया जिसने सियासत को भड़का दिया, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव सहित पूरे विपक्ष पर सनातन का अपमान करने के आरोप लग रहे हैं, मध्य प्रदेश भाजपा में भी इसे लेकर बहुत गुस्सा है।

संसद परिसर में आज प्रदर्शन के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादवभगवा वस्त्र पहने साधू के वेश में दिखाई दिए, उन्हें समाजवादी पार्टी के सांसदों ने जमीन पर बैठाया और उनके हाथ में दान पत्र थमाया, पप्पू यादव ने सांसदों से चन्दा मांगा और फिर उसे चोरी करने के अंदाज में कभी दान पत्र को हाथ में उठाया तो कभी लिया गया दान जेब में रखने की एक्टिंग , उन्होंने दान देने आये अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के पैरों में सिर चुकाया उनके चरण स्पर्श किये।

इस प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डिंपल यादव सहित अन्य विपक्षी सांसद हास परिहास करते दिखाई दिए, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पप्पू यादव के हाथ में श्री रामलला की एक तस्वीर भी थी जिसे वे कभी जमीन पर तो कभी अपनी जाँच पर तो कभी अयोध्या के सांसद के चरणों को टच करते दिखाई दिए, अब इसपर भाजपा में भारी आक्रोश है।

संसद में भाजपा सनासाद साक्षी महाराज ने इसपर आपत्ति जताई और स्पीकर ओम बिरला से इअपे कड़ा एक्शन लेने की मांग की , स्पीकर ओम बिरला ने भी पप्पू यादव को उनके कृत्य के लिए चेतावनी दी लेकिन इस बीच मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा बहुत गुस्से में आ गए हैं, उन्होंने विपक्ष के इस कृत्य पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा विधायक ने की बाबर, अकबर से तुलना 

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संसद परिसर में राहुल गांधी, अखिलेश यादव के नेतृत्व में पपू यादव ने जो किया है ये सनातन पर वैसा ही हमला है जैसा बाबर ने, अकबर ने, औरंगजेब ने किया था जैसे उन आक्रान्ताओं ने हमारे मंदिर लूटे थे वैसे ही आज ये तीनों लुटेरे बनकर सनातन का अपमान कर रहे हैं भगवा का अपमान कर रहे हैं।

सनातन का अपमान हिन्दू नहीं सहेगा 

उन्होंने कहा भगवान राम के चित्र को जमीन पर रख रहे हैं, जांघ पर रख रहे हैं, पैरों में रख रहे हैं तुम्हे शर्म आना चाहिए, भाजपा विधायक ने कहा समाजवादी पार्टी के नेताओं ने तो कार सेवकों पर गोलियां चलवाई थीं और ये आज भी भगवा से चिढ़ते है षड्यंत्र करते हैं उसका अपमान करते हैं।

रामेश्वर शर्मा ने दी मुंह काला करने की चेतावनी 

रामेश्वर शर्मा ने कहा कांग्रेस और सपा हिन्दुओं के मन में हमारे देवताओं को लेकर बसी आस्था को मिटाना चाहते हैं  ध्यान रखना जिन्होंने चोरी की उनसे सरकार निपट रही है कानून निपट रहा है भगवान राम उसे सजा देंगे लेकिन तुम लोगों को सनातन का अपमान करने का अधिकार नहीं है, रामेश्वर शर्मा ने कहा इस करती स एहर हिन्दू का खून खुल रहा है और जब भी राहुल गांधी , अखिलेश यादव, पप्पू यादव मध्य प्रदेश आएंगे तो उनका मुंह काला किया जायेगा।

Continue reading on the app

OnePlus N6x vs बाकी बजट फोन! क्या 7,000mAh बैटरी वाला यह फोन बनेगा नया बेस्ट ऑप्शन?

OnePlus N6x भारत में ₹18,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है. फोन में 7,000mAh बैटरी, 120Hz HD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, Android 16, 13MP कैमरा और ₹1,500 तक का बैंक डिस्काउंट मिलता है. जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट.

Continue reading on the app

  Sports

देवदत्त पडिक्कल ने दूर की टीम इंडिया की बड़ी टेंशन, नंबर-3 पर आकर जड़ा शतक, गॉल टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह पक्की!

devdutt padikkal hundred: भारत और श्रीलंका-11 के बीच जारी अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडीक्कल ने शानदार बैटिंग करते हुए सैकड़ा जमाया. पडिक्कल ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 121 गेंदों में 103 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे. इस बल्लेबाजी के साथ उन्होंने पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह पक्की कर ली है. Sat, 8 Aug 2026 14:20:37 +0530

  Videos
See all

Houthis Attack on Saudi Arabia Big Breaking LIVE: 'इस्लामिक NATO' पर हूतियों का हमला! | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T09:10:33+00:00

UPI Payment New Rules: 2000 से ज्यादा की पेमेंट पर लगेगा टैक्स? | Breaking News | Tax #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T09:04:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers