Responsive Scrollable Menu

2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? टीम इंडिया में वापसी पर दिग्गज गेंदबाज ने खुद तोड़ी चुप्पी

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप और टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने साफ कहा है कि अब उनकी प्राथमिकता भारतीय टीम में वापसी नहीं है। वह सिर्फ क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और जुनून की वजह से खेल रहे हैं। उनके इस बयान के बाद उनके भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर काफी हद तक विराम लग गया है।

दरअसल भुवनेश्वर कुमार पिछले कई सालों से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं लेकिन नवंबर 2022 के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से चयन को लेकर नाराजगी नहीं जताई। हाल ही में भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए संभावित भारतीय टीम में उनका नाम शामिल करने की बात कही थी। इसके बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन अब खुद भुवनेश्वर ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है।

भुवनेश्वर कुमार बोले – अब कुछ साबित करने की जरूरत नहीं

दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह अब किसी के सामने खुद को साबित करने के दबाव में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के लिए खेलना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा है और वह उस सफर को गर्व के साथ देखते हैं। अगर भविष्य में फिर कभी मौका मिलता है तो वह उसका स्वागत करेंगे, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने पर है।

भुवनेश्वर ने यह भी कहा कि उम्र और अनुभव के साथ उनकी सोच बदल चुकी है। पहले लक्ष्य भारतीय टीम में जगह बनाना था, लेकिन अब उनका नजरिया अलग है। उनका मानना है कि खिलाड़ी को उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो उसके नियंत्रण में हों। यही वजह है कि वह अब फिटनेस, अनुशासन और प्रदर्शन पर फोकस कर रहे हैं। उनके मुताबिक क्रिकेट उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जुनून है और इसी कारण वह घरेलू क्रिकेट तथा आईपीएल में पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेल रहे हैं।

IPL में अनुभव बना ताकत

वहीं भुवनेश्वर कुमार पिछले दो आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे हैं और अपनी स्विंग गेंदबाजी से लगातार प्रभाव छोड़ते रहे हैं। नए गेंद से विकेट लेने की उनकी क्षमता आज भी उन्हें खास बनाती है। हालांकि भारतीय टीम में अब युवा तेज गेंदबाजों को लगातार मौके मिल रहे हैं और चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करने पर भी ध्यान दे रहे हैं।

Continue reading on the app

SJVN Ltd Various Post Online Form 2026

SJVN Various Post Recruitment 2026 Apply Online for 21 Post Post Date: 06-08-2026 Short Description : Satluj Jal Vidyut Nigam Limited has released notification for SJVN Ltd Various Post in which there are 21 Post . Eligible candidates can apply online between 05/08/2026 to 26/08/2026. All the SJVN Ltd Various Post 2026 Job related information ...

Continue reading on the app

  Sports

IRE vs AFG, 2nd ODI: अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने लगाया विकटों का 'सिक्सर', दूसरे वनडे में आयरलैंड को 92 रनों से हराया

Rashid Khan six Wicket Haul: अफगानिस्तान के धाकड़ स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से आयरलैंड के खिलाफ से धूम मचा जी. राशिद ने दूसरे वनडे मैच में अपनी टीम के लिए 6 विकेट चटकाए. उनकी इस दमदार गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने 92 रनों से दमदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. Sat, 8 Aug 2026 05:59:21 +0530

  Videos
See all

Kunal Ghosh Fire On BJP: Kunal Ghosh ने बताया कौन है गद्दार नंबर 1 और 2? | Bengal Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T00:32:16+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Meta CEO Mark Zuckerberg Apologies: Meta की माफी क्या काफी है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T00:33:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers