Explainer: सिक्किम के लोगों को नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स, क्या है इसकी वजह; कौन उठा सकता है लाभ?
इनकम टैक्स रिटर्न भरने की समय सीमा पिछले महीने की 31 तारीख को खत्म हो गई. देश भर में लाखों टैक्सपेयर्स अपने रिटर्न जमा कर चुके हैं हालांकि अभी भी देशभर में लाखों लोग ऐसे रह गए जो अपना आईटीआर दाखिल नहीं कर पाए. अब ऐसे लोगों को कुछ जुर्माने के साथ अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना होगा. ऐसे में हम आपको देश के एक ऐसे राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं. जहां लोगों को इनकम टैक्स ही नहीं देना होगा.
सिक्किम के लोगों को नहीं देना होता इनकम टैक्स
दरअसल, हम बात कर रहे हैं पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम की. जहां इनकम टैक्स देने पर ही रोक है. यहां के स्थानीय लोगों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है. चाहे उनकी आय लाखों में हो या करोड़ों में, वे सरकार को कोई टैक्स नहीं देते हैं. राज्य के लगभग 95 प्रतिशत निवासियों को कुछ खास कानूनी प्रावधानों के कारण इनकम टैक्स से 100 प्रतिशत छूट मिली हुई है.
भारत का 'टैक्स हेवन' कहलाता है सिक्किम?
बता दें कि इसी वजह से सिक्किम को भारत का 'टैक्स हेवन' भी कहा जाता है. बता दें कि सिक्किम राज्य भारत के पूर्वी भाग में स्थित है जो हमेशा से भारत का हिस्सा नहीं था; पहले यह 'किंगडम ऑफ सिक्किम' के नाम से एक स्वतंत्र राजशाही हुआ करता था. साल 1975 में हुए जनमत संग्रह के बाद, सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था. जब किंगडम ऑफ सिक्किम जब यह भारत में शामिल हुआ, तो स्थानीय लोगों के अधिकारों और वहां पहले से लागू कानूनों की सुरक्षा के लिए संविधान में अनुच्छेद 371F जोड़ा गया. इस विशेष प्रावधान के जरिए सिक्किम को कुछ कानूनी और प्रशासनिक सुरक्षा दी गई, ताकि वहां के मूल निवासियों के हितों और पारंपरिक व्यवस्था की रक्षा की जा सके.
कौन सा कानून टैक्स में छूट देता है?
दरअसल, सिक्किम में इनकम टैक्स में छूट कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह 1948 से चली आ रही है. उस समय, सिक्किम के तत्कालीन शासक, चोग्याल ने इनकम टैक्स का एक नियम लागू किया था, जिसके तहत स्थानीय लोगों पर टैक्स नहीं लगाया जाता था.
- बाद में, जब 1975 में सिक्किम भारत का हिस्सा बना, तो यह तय किया गया कि राज्य के मूल निवासियों के लिए यह टैक्स छूट जारी रहेगी. इसी व्यवस्था के तहत, संविधान में अनुच्छेद 371F को शामिल किया गया और बाद में सिक्किम मूल के पात्र लोगों को इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 10(26AAA) के तहत इनकम टैक्स में छूट दी गई.
कौन कर सकता है टैक्स छूट का दावा?
हालांकि, सिक्किम में रहने वाले हर व्यक्ति को यह छूट नहीं मिलती है. शुरू में, यह छूट केवल उन्हीं लोगों को मिलती थी जिनके पास सिक्किम सब्जेक्ट सर्टिफिकेट (SSC) था और जिन्हें राज्य का मूल निवासी माना जाता था. बाद में, सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद इस छूट का दायरा बढ़ा दिया गया.
- कोर्ट ने कहा कि भारतीय मूल के वे लोग जो 26 अप्रैल 1975 (सिक्किम के भारत का हिस्सा बनने से एक दिन पहले) तक सिक्किम में स्थायी रूप से रह रहे थे, उन्हें भी राज्य का मूल निवासी माना जाएगा. इसके बाद, राज्य की लगभग 95 फीसदी आबादी इनकम टैक्स छूट के दायरे में आ गई.
दूसरे राज्य के लोगों को नहीं मिलती इनकम टैक्स में छूट
यहां जानने वाली बात ये है कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे राज्य से सिक्किम में आकर बस जाता है तो वह इस कैटेगरी में नहीं आता है, ऐसे में उसे टैक्स में छूट का लाभ नहीं मिलता. ऐसे में उस व्यक्ति को देश के बाकी हिस्सों की तरह ही इनकम टैक्स के सामान्य नियम लागू होंगे.
- जरूरत पड़ने पर, ऐसे व्यक्ति को इनकम टैक्स रिटर्न भी भरना होगा. यह कोई नई सरकारी स्कीम या हाल ही में मिली टैक्स छूट नहीं है, बल्कि सिक्किम के भारत में विलय के समय की गई संवैधानिक और कानूनी व्यवस्थाओं का हिस्सा है. इसीलिए सिक्किम के योग्य स्थानीय निवासियों को आज भी इनकम टैक्स से यह खास छूट मिलती है.
इंग्लैंड के 25 वर्षीय गेंदबाज ने अचानक क्रिकेट को कहा अलविदा, सिर्फ इतने इंटरनेशनल मैच खेलकर लिया रिटायरमेंट
John Turner Retirement: इंग्लैंड के 25 साल के युवा तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने अचानक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है. उन्हें साल 2024 में इंग्लैंड के लिए सिर्फ 4 इंटरनेशनल मैचों में खेलने का मौका मिला था, लेकिन अब उन्होंने अचानक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. पीठ में लगी गंभीर चोट के कारण जॉन टर्नर पिछले साल जून से मैदान से दूर थे. उन्होंने लगातार चोटिल होने की वजह से क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है. बता दें कि जॉन टर्नर का जन्म जोहान्सबर्ग में हुआ था, लेकिन वो इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट खेलते थे.
जॉन टर्नर ने खेले हैं सिर्फ 4 इंटरनेशनल मैच
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू साल 2024 में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान किया था. उन्होंने सीमित ओवरों के दोनों फॉर्मेट (ODI और T20I) में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही अपना पहला और आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. इसी दोनों सीरीज में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2 वनडे और 2 टी20 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे.
लगातार चोटिल होने की वजह से जॉन टर्नर ने लिया संन्यास का फैसला
जॉन टर्नर का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन रहा था, लेकिन लगातार चोटों से परेशान रहने के कारण वे हैम्पशायर की काउंटी चैंपियनशिप टीम में भी अपनी पक्की जगह नहीं बना पाए. वह हैम्पशायर के लिए सिर्फ 7 फर्स्ट-क्लास मैच ही खेल सके. इसके बाद, साल 2025 की शुरुआत में वह लोन पर लैंकाशायर टीम का हिस्सा बने. इस दौरान उन्होंने 3 मैच खेले, लेकिन फिर चोट की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. बता दें कि जॉन टर्नर का हैम्पशायर टीम के साथ उनका करार अभी दो साल और बचा हुआ था. क्या इसमें सभी जानकारी सही है
Fast bowler John Turner has sadly announced his retirement from professional cricket.
— Hampshire Cricket (@hantscricket) August 6, 2026
The 25-year-old took 97 wickets in 53 matches for the club across all formats, and featured four times for England on their tour of the West Indies in the winter of 2024-25.
JT last featured… pic.twitter.com/cmVwRTk3T8
रिटायरमेंट के फैसले पास जॉन टर्नर ने क्या कहा?
जॉन टर्नर ने अपने संन्यास पर कहा कि प्रोफेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना रहा था. इंग्लैंड और हैम्पशायर के लिए खेलना मेरे बचपन के सपने का सच होने जैसा रहा है. टर्नर ने कहा कि मैंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है और आप समझ सकते हैं कि यह मेरे लिए सबसे कठिन फैसलों में से एक रहा है. पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से मैं एक साल से ज्यादा समय से मैदान से दूर हूँ. मेरे इंजरी इतिहास ने मुझे क्रिकेट में और क्रिकेट के बाहर अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया. आखिरकार, मुझे लगा कि जिंदगी में नई चुनौतियों को चुनने का यह बिल्कुल सही समय है.
John Turner, the Hampshire fast bowler who played two ODIs and two T20Is for England in 2024, has announced his retirement from professional cricket at the age of 25 pic.twitter.com/fM5YpmnEoh
— Cricinfo (@cricinfo) August 6, 2026
इंग्लिश तेज गेंदबाज ने कहा कि हैम्पशायर के लिए प्रोफेशनल क्रिकेटर के रूप में बिताए पिछले 5 साल मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन साल रहे हैं. जिस दिन मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए इस क्लब से जुड़ा था, उसी दिन से सभी ने मुझे बहुत प्यार दिया और मेरे प्रति किसी का भी बर्ताव कभी नहीं बदला.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: ग्रुप-1 से ग्रुप-4 तक..., गॉल टेस्ट से पहले टीम इंडिया का स्पेशल 'फील्डिंग प्लान' बोर्ड पर हो रहा तैयार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








