योगी सरकार ने त्योहारों पर यात्रियों को दी सौगात, छठ तक मेरठ से पूर्वांचल तक चलेंगी 50 स्पेशल रोडवेज बस
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया है. ये स्पेशल बसें दीपावली, भैया दूज और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी. जिससे त्योहारों के वक्त यात्रियों को भीड़ में कोई परेशानी नहीं होगी. इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है.
मेरठ से पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों तक मिलेगी सुविधा
ऐसे में परिवहन विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के लिए रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई है. जिससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी. जिन लोगों को ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है. वे लोग इन बसों के जरिए मेरठ से गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज, बस्ती और गोंडा समेत पूर्वांचल के कई जिलों तक सफर कर सकेंगे.
छठ तक चलेंगी स्पेशल बसें
बता दें कि त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग नौकरी और रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं. ऐसे में ट्रेनों के अलावा रोडवेज बसों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनके फेरे भी बढ़ाने का भी फैसला लिया है. यह व्यवस्था दीपावली से लेकर छठ महापर्व तक जारी रहेगी.
इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, टॉयलेट में नोट मिला; बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा था विमान
IndiGo Flight Hijack Threat: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इंडिगो की एक फ्लाइट में विमान को हाईजैक करने की धमकी से जुड़ा नोट मिला. इसके बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया.
बेंगलुरू से लखनऊ जा रहा था इंडिगो का विमान
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-451 ने बेंगलुरु से लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान विमान के टॉयलेट में क्रू सदस्यों को एक संदिग्ध नोट मिला. इसमें विमान को हाईजैक करने की धमकी दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलटों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को वापस बेंगलुरु लाने का फैसला किया.
A security threat was reported onboard IndiGo flight 6E 451, operating from Bengaluru to Lucknow on 07 November 2026. In line with Standard Operating Procedure, the relevant authorities were informed immediately, and the pilots decided to return to the origin to carry out the… pic.twitter.com/tGjegrOL4H
— ANI (@ANI) November 7, 2026
विमान के एयरपोर्ट पर उतरते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं. विमान को बाकी विमानों से अलग खड़ा कराया गया और सुरक्षा कर्मियों ने उसकी गहन तलाशी शुरू की. इस दौरान विमान में किसी भी संदिग्ध वस्तु या संभावित खतरे का पता लगाने के लिए निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया. फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा नोट किसने रखा था और इसके पीछे किसका हाथ है.
इंडिगो ने जारी किया बयान
इस घटना को लेकर इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि 7 नवंबर 2026 को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही फ्लाइट 6E-451 में सुरक्षा संबंधी खतरे की सूचना मिली थी. एयरलाइन ने निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत तत्काल संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी. इसके बाद सुरक्षा जांच के लिए विमान को वापस बेंगलुरु लाया गया. एयरलाइन ने यात्रियों को हुई परेशानी पर खेद जताते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को जलपान उपलब्ध कराया जा रहा है और उन्हें स्थिति से जुड़ी जानकारी लगातार दी जा रही है. इंडिगो के मुताबिक, जरूरी सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









