वर्ष 1984 के सिख दंगों से प्रभावित परिवारों के 150 सदस्यों को सरकारी नौकरियां दी गईं : रेखा गुप्ता
वर्ष 1984 के सिख दंगों से प्रभावित परिवारों के 150 सदस्यों को सरकारी नौकरियां दी गईं : रेखा गुप्ता
इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक की धमकी:टॉयलेट में नोट मिला; बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा था विमान, वापस लौटा
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर 7 नवंबर 2026 को फुल इमरजेंसी घोषित की गई। लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में हाइजैक की धमकी वाला संदेश मिला था। इंडिगो की फ्लाइट 6E-451 बेंगलुरु से लखनऊ जा रही थी। संदेश मिलने के बाद पायलट विमान को सुरक्षा जांच के लिए वापस बेंगलुरु ले आए। विमान उतरने के बाद सुरक्षा कर्मियों और विमानन कानून-प्रवर्तन अधिकारियों ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। विमान को अलग जगह खड़ा कर एंटी-सबोटाज और सुरक्षा जांच शुरू की गई। इंडिगो के क्रू सदस्यों को विमान के वॉशरूम में धमकी भरा नोट मिला था। इसके बाद पायलटों ने तय सुरक्षा प्रक्रिया के तहत तुरंत विमान को बेंगलुरु लौटाने का फैसला किया। अधिकारी अब इस संदेश के स्रोत और इसे लिखने वाले की पहचान करने की जांच कर रहे हैं। इंडिगो का बयान इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “7 नवंबर 2026 को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 451 में सुरक्षा खतरे की सूचना मिली।” “स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई। प्रोटोकॉल के अनुसार जरूरी सुरक्षा जांच के लिए पायलटों ने विमान को उसके शुरुआती एयरपोर्ट पर लौटाने का फैसला किया।” प्रवक्ता ने कहा, “हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हैं। इसे कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।” “यात्रियों को जलपान दिया जा रहा है और लगातार अपडेट साझा किए जा रहे हैं। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट लखनऊ के लिए फिर रवाना होगी।” इंडिगो ने कहा, “हमारे यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।” जांच पूरी होने और जरूरी सुरक्षा मंजूरी मिलने तक ग्राउंड स्टाफ प्रभावित यात्रियों को जलपान और जानकारी दे रहा है। इसके बाद ही फ्लाइट लखनऊ के लिए आगे रवाना होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

