Responsive Scrollable Menu

अब डिजिटल भुगतान पर भी देना होगा चार्ज? सरकार ने UPI पर चार्ज के तय किए नियम

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र जारी है. गुरुवार को लोकसभा में 'कर और अन्य कानून (संशोधन) बिल, 2026' पास हो गया. यह बिल 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007' में बदलाव करता है, जिससे सरकार यह तय कर सकेगी कि कौन से डिजिटल पेमेंट तरीके मुफ्त रहेंगे और किन पर चार्ज लग सकता है.

  • यह 'इनकम टैक्स एक्ट, 2025' से जुड़े मौजूदा सिस्टम की जगह लेगा, जिससे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से होने वाले ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होने का रास्ता साफ हो सकता है.
  • हालांकि, निकट भविष्य में UPI पर MDR लगने की संभावना कम है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने बुधवार को कहा कि UPI के लिए संभावित MDR के स्ट्रक्चर पर बातचीत अभी शुरुआती दौर में है. उन्होंने यह भी कहा कि रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए लगातार निवेश की जरूरत है.

कानून में क्या हुआ बदलाव?

बता दें कि अब तक लागू 'भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007' की धारा 10A के तहत बैंकों या किसी भी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के लिए ग्राहकों या व्यापारियों से किसी भी प्रकार का शुल्क लेना पूरी तरह गैर-कानूनी था.

  • इसके साथ ही, आयकर अधिनियम के पुराने नियमों के तहत 50 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसायों के लिए  रुपे (RuPay) डेबिट कार्ड और भीम-यूपीआई (BHIM-UPI) जैसी मुफ्त डिजिटल भुगतान सुविधाएं देना अनिवार्य था. लेकिन अब नए संशोधन के बाद, कानून से इस पाबंदी को हटा दिया गया है.
  • ऐसे में अब सरकार गजट अधिसूचना के जरिए यह तय कर सकती है कि किन डिजिटल माध्यमों पर शुल्क लगाया जाएगा और किन्हें इससे बाहर रखा जाएगा.

क्या बोले आरबीआई गवर्नर?

लोकसभा में इस बिल के पास होने से एक दिन पहले यानी बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस विषय पर एक अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभी यूपीआई पर तत्काल शुल्क लगाने की बात करना जल्दबाजी होगी, लेकिन इस बड़े डिजिटल ढांचे को चलाने के लिए फंड की जरूरत है.

  • आरबीआई गवर्नर ने कहा कि 'यूजर-पे' मॉडल का समर्थन करते हुए कहा, "हमारे सामने दो ही रास्ते हैं या तो देश की जनता टैक्स के जरिए इस डिजिटल बुनियादी ढांचे का खर्च उठाए, या फिर इसका उपयोग करने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के रूप में इसका भुगतान करें. क्योंकि सरकार अब यह संशोधन लेकर आई है, तो हमें आगे के घटनाक्रम का इंतजार करना चाहिए."

Continue reading on the app

IND vs SL: ग्रुप-1 से ग्रुप-4 तक..., गॉल टेस्ट से पहले टीम इंडिया का स्पेशल 'फील्डिंग प्लान' बोर्ड पर हो रहा तैयार

IND vs SL: भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया कोलंबो में जमकर पसीना बहा रही है. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया श्रीलंका की परिस्थितियों को अच्छे से समझने के लिए एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी. यह मुकाबला 3 दिवसीय होगा. इससे पहले अपने नए फील्डिंग कोच के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग में जमकर पसीना बहाया और कैच पकड़ने का खूब अभ्यास किया. बता दें कि श्रीलंका सीरीज से पहले बीसीसीआई ने सुभदीप घोष को टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया था. उन्होंने टी दिलीप की जगह ली, जिनका कार्यकाल पूरा हो गया था.

पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया की फील्डिंग रही खराब

टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, क्योंकि इस सीरीज में टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस दांव पर लगी है. भारतीय खिलाड़ी नए फील्डिंग कोच सुभदीप घोष के साथ जमकर पसीना बहा रहे हैं. एक बोर्ड पर सारे प्लान लिखकर ग्रुप में बांटकर खिलाड़ियों से प्रैक्टिस कराई जा रही है.

आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया ने छोड़े काफी कैच

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया की फील्डिंग बेहद ही खराब रही है. आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने काफी कैच ड्रॉप किए. टीम की खराब फील्डिंग ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी थी. कप्तान और कोच ने भी खराब फील्डिंग को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी.

टी दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का कारण टीम इंडिया की खराब फील्डिंग भी रही. यही वजह है कि टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जमकर फील्डिंग प्रैक्टिस कर रही है. बीसीसीआई ने फोटो और वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल सभी स्लिप पर कैच लेने की जमकर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं.

वॉर्म अप मैच के लिए श्रीलंका ने किया है मजबूत टीम का ऐलान

भारतीय टीम श्रीलंका की पिच की परिस्थितियां समझने के लिए टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले एक वॉर्म-अप टेस्ट मैच खेलेगी. यह तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त तक खेला जाएगा. इस वॉर्म-अप मैच के लिए श्रीलंका ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है. श्रीलंका ने सोनल दिनुषा को टीम का कप्तान बनाया है. यह प्रैक्टिस मैच कोलंबो के NCC क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. बता दें कि श्रीलंका ने अब तक भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी मेन स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है.

वार्म-अप मैच के लिए भारत और श्रीलंका का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड - शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

श्रीलंका का स्क्वाड - निशान मदुश्का, रविन्दु रशंथा, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंदरा (विकेटकीपर) निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असांका मनोज, इसिता विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवांथा, दिलुम सुदीरा. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: टेस्ट सीरीज शुरू होने में 8 दिन बाकी..., अब तक नहीं हुआ टीम का ऐलान, स्क्वाड छिपाना श्रीलंका की चाल है या मजबूरी?

 

Continue reading on the app

  Sports

SLC XI vs IND: प्रैक्टिस मैच में यशस्वी जायसवाल फ्लॉप, 2 गेंद में हुए आउट, देखकर गौतम गंभीर का चढ़ा पारा

श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुरी तरह से फ्लॉप रहे. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में यशस्वी सिर्फ 2 गेंद का सामना कर पाए. इस तरह यशस्वी भारतीय टीम के लिए बिना खाता खोले आउट हुए. Sat, 8 Aug 2026 10:40:30 +0530

  Videos
See all

PM Modi: PM ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा #pmmodi #delhi #iit #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T06:22:21+00:00

विवादित बयान से भड़के Maulana Sajid Rashidi! #kanwaryatra #kanwaryatra2026 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T06:25:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers