Diljit Dosanjh Indore Concert: बम ब्लास्ट की धमकियों के बीच दिलजीत इंदौर में करेंगे परफॉर्म , बोले- '15 तारीख को आ रहा हूं'
Diljit Dosanjh Indore Concert: पंजाबी एक्टर और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपने ऑरा इंडिया टूर में बिजी चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने 30 अक्टूबर को इसी टूर के तहत दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में शानदार कॉन्सर्ट किया. इसी के साथ अब दिलजीत इंदौर में शानदार कॉन्सर्ट करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनका किन-किन शहरों में कॉन्सर्ट होगा. दिलजीत को कॉन्सर्ट से पहले कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. उनके इंदौर और मुंबई कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसके बाद उनके फैंस के मन संशय बना हुआ था कि कॉन्सर्ट होगा या नहीं. अब सिंगर ने इसी को लेकर साफ किया है कि उनका इंदौर का कॉन्सर्ट तय समय पर 15 नवंबर को ही होगा.
बम ब्लास्ट की धमकियों के बीच दिलजीत इंदौर में करेंगे कॉन्सर्ट
दिलजीत दोसांझ ने धमकियों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर इंदौर कॉन्सर्ट की तारीख को लेकर स्थिति साफ की. उन्होंने कहा कि वो 15 तारीख को इंदौर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने धमकियों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि लोग बोल रहे हैं, कॉन्सर्ट को लेकर संकट है, इस पर उन्होंने कहा कि हम संकट को पड़ जाएंगे. उन्होंने कहा, 'मैं 15 तारीख को इंदौर आ रहा हूं, मैं यहां आकर सबसे पहला यहां का मशहूर पोहा खाऊंगा. इसके बाद वो चक दे फट्टे बोलते हुए कहते हैं, जो कोई मर्जी बोले जाए, हम 15 तारीख को आपको इंदौर में मिलेंगे. लोग बोल रहे हैं कि इंदौर कॉन्सर्ट पर संकट हैं. इस पर वो बोलते हैं कि हम संकट को पड़ जाएंगे. तुम्हे पता हैं कि हम कौन हैं.'
ये खबर अपडेट की जा रही है...
ये भी पढ़ें: रामायण के बाद एक्टिंग छोड़ेंगे रणबीर कपूर? करेंगे फिल्म डायरेक्ट, बोले- 'एक्टर के तौर पर ये मेरा आखिरी दशक...'
एसबीआई ने टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा, अमेरिका में बढ़ाई अपनी मौजूदगी
नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अमेरिका में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए टेक्सास के नॉर्थ डलास स्थित फ्रिस्को में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसबीआईसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया है। बैंक के अनुसार, यह कैलिफोर्निया के बाहर एसबीआईसी बैंक की पहली शाखा है।
इस नई शाखा का उद्घाटन एसबीआई के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने किया। इसके साथ ही अमेरिका में एसबीआईसी बैंक की शाखाओं की संख्या बढ़कर सात से आठ हो गई है।
बैंक ने कहा कि यह विस्तार अमेरिका जैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और डलास क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों, पेशेवरों, उद्यमियों और व्यवसायों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है।
नई शाखा व्यक्तिगत और व्यावसायिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगी। इनमें खुदरा जमा (रिटेल डिपॉजिट), वाणिज्यिक ऋण (कमर्शियल लेंडिंग), भारत तथा अन्य देशों को धन प्रेषण (रेमिटेंस) और अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए विशेष बैंकिंग सेवाएं शामिल होंगी।
इस अवसर पर चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने कहा, टेक्सास शाखा का उद्घाटन एसबीआई की अंतरराष्ट्रीय विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने आगे कहा कि कैलिफोर्निया से बाहर विस्तार बैंक की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत वह प्रमुख वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने, स्थानीय समुदायों और भारतीय प्रवासी समाज की सेवा करने तथा व्यक्तियों एवं कारोबारों की बैंकिंग आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम भारत और अमेरिका के बीच वित्तीय तथा आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने में एसबीआई की भूमिका को सुदृढ़ करेगा।
वर्तमान में एसबीआईसी बैंक की आठ शाखाओं के अलावा एसबीआई अमेरिका में न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिलिस में अपनी प्रत्यक्ष शाखाएं संचालित करता है। इसके साथ ही वॉशिंगटन डीसी में बैंक का एक प्रतिनिधि कार्यालय भी है।
वैश्विक स्तर पर एसबीआई का नेटवर्क 29 देशों में फैले 245 विदेशी केंद्रों तक पहुंच चुका है। इनमें शाखाएं, उप-कार्यालय, प्रतिनिधि कार्यालय, विदेशी बैंकिंग सहायक कंपनियां और संयुक्त उद्यम शामिल हैं। बैंक की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों को 56 देशों में 222 बैंकों के साथ स्थापित संवाददाता बैंकिंग संबंधों का भी समर्थन प्राप्त है।
डिजिटल बैंकिंग क्षेत्र में भी एसबीआई अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। बैंक का योनो ग्लोबल प्लेटफॉर्म फिलहाल 14 विदेशी कार्यालयों और सहायक इकाइयों में उपलब्ध है।
बैंक के अनुसार, 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में विदेशी कारोबार में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। एसबीआई की विदेशी ऋण पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 22.86 प्रतिशत बढ़कर 8.31 लाख करोड़ रुपए हो गई, जबकि विदेशी कार्यालयों के माध्यम से जुटाई गई जमा राशि 22.61 प्रतिशत बढ़कर 2.83 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









