Responsive Scrollable Menu

कप्तान गिल बोले- जीत मिली, लेकिन 2 विकेट ज्यादा गंवाए:गुरनूर बोले- न्यूजीलैंड की उछाल ने साथ दिया; सैंटनर- 160 रन तक पहुंचना चाहिए था

भारतीय कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली जीत से खुश तो थे, लेकिन बल्लेबाजी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं। उन्होंने माना कि टीम ने जरूरत से दो विकेट ज्यादा गंवा दिए। बारिश के कारण वेलिंगटन में मुकाबला पूरा नहीं हो सका और भारत ने 4 रन से जीत दर्ज की। गिल ने मैच के बाद कहा, जब तक जीत मिल रही है, ठीक है। न्यूजीलैंड को 130-140 रन पर रोकने के बाद लगा था कि लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा, लेकिन पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था और हम लगातार विकेट गंवाते रहे। प्लेयर ऑफ द मैच गुरनूर बरार ने बताया कि न्यूजीलैंड में गेंदबाजी करना उन्हें पसंद आया, क्योंकि यहां की पिचों पर अतिरिक्त उछाल और रफ्तार मिलती है। दबाव में प्रदर्शन करना सीखना होगा भारतीय कप्तान ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। खास तौर पर गुरनूर बरार की तारीफ की, जिन्होंने 30 रन देकर 4 विकेट लिए। गिल ने कहा कि गुरनूर पिछले मैच में भी अच्छी गेंदबाजी कर चुके हैं। उनके पास रफ्तार और उछाल है। गिल के मुताबिक, युवा गेंदबाजों में जरूरी प्रतिभा और क्षमता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असली चुनौती दबाव में सही प्रदर्शन करना है। लगातार मैच खेलना, अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी करना और मुश्किल समय में भी अपनी योजना पर टिके रहना उन्हें बेहतर बनाएगा। सैंटनर बोले- 160 से 180 रन बना लेते तो मुकाबला अलग होता न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी माना कि पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और शुरुआती विकेट गिरने से टीम संभल नहीं पाई। सैंटनर के मुताबिक, न्यूजीलैंड 160 से 180 रन तक पहुंच सकता था। ऐस उन्होंने कहा कि टीम को पता था कि पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने परिस्थितियों का बेहतर इस्तेमाल किया। बारिश ने रोका मैच, भारत सीरीज में 2-0 से आगे वेलिंगटन में बारिश के कारण मैच 50 की जगह 47 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। डेरिल मिचेल ने 55 रन बनाए। भारत की ओर से गुरनूर ने 4, जबकि औकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। 135 रन का पीछा करते हुए भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर ने 30, केएल राहुल ने नाबाद 26 और रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए। बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। उस समय DLS के मुताबिक भारत का पार स्कोर 109 रन था। टीम 113 रन बना चुकी थी, इसलिए उसे 4 रन से विजेता घोषित किया गया। अब दोनों टीमें 10 नवंबर को हैमिल्टन में तीसरे वनडे में आमने-सामने होंगी। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कामयाब वनडे बल्लेबाज बने भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 4 रन से हरा दिया। वेलिंगटन में हुए इस मैच के दौरान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

दिवाली पर घर लाएं मां लक्ष्मी का प्रिय दक्षिणावर्ती शंख, जानें स्थापना की सही विधि और मंत्र

Dakshinavarti Shankh Diwali 2026: जानें दिवाली पर दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना क्यों है शुभ? पढ़ें सही पूजन विधि, वास्तु दिशा, लक्ष्मी सिद्ध मंत्र, नियम और धन-वैभव के चमत्कारिक लाभ।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी ने एक साल तक क्यों टाला रिटायरमेंट? संन्यास के बाद इस शख्स पर फूटा कोच का गुस्सा

मोहम्मद शमी पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, जबकि साढ़े 3 साल से उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था. मगर एक आखिरी उम्मीद उन्हें थी वापसी की, जो टूट गई. Sat, 07 Nov 2026 23:01:38 +0530

  Videos
See all

11 और 12 नवंबर को Bharat Agriculture Conference 2026 का आयोजन Bharat Mandpam में | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T18:05:44+00:00

Jab Desh Mein Hai Diwali: जानिए क्या है Delhi Police की Navya Disha पहल? | Library | Diwali 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T18:06:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers