Responsive Scrollable Menu

गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स ने बनाई दूरी, करियर हुआ तबाह

बॉलीवुड में टैलेंट और मेहनत के बावजूद कलाकारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर के शुरुआती दौर का दर्दनाक अनुभव साझा किया है। उनका कहना है कि गलत के खिलाफ आवाज उठाने के बाद उन्हें बॉलीवुड में अलग-थलग कर दिया गया था। उनके साथ काम करने के इच्छुक फिल्ममेकर्स को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन आने लगे। विवेक के मुताबिक, उन्हें फिल्मों से निकाला जाने लगा और इंडस्ट्री में काम के मौके खत्म होते चले गए। गलत के खिलाफ खड़े हुए तो शुरू हुआ मुश्किलों का दौर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में 'रीलर्न पॉडकास्ट' पर अपने करियर का मुश्किल दौर याद किया। उन्होंने बताया कि 2000 के शुरुआती सालों में करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था, तभी एक विवाद के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। विवेक ने किसी का नाम लिए बिना बताया कि वह ऐसी सोच के साथ बड़े हुए थे, जिसमें कुछ मर्यादाओं को कभी पार नहीं करना चाहिए। महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और उनके प्रति गलत बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। अभिनेता के मुताबिक, उन्होंने उस समय गलत के खिलाफ आवाज उठाई। इसके बाद उन्हें लगातार परेशान किया जाने लगा। उन्होंने कहा कि यह उनकी जिंदगी का बेहद अंधकारमय दौर था। फिल्में साइन करने के बाद भी कर दिया जाता था बाहर विवेक ने बताया कि वह करियर में कई सफल फिल्में दे चुके थे। हिट फिल्मों और अवॉर्ड्स से उन्हें पहचान मिल रही थी। इसके बावजूद इंडस्ट्री की एक ताकतवर लॉबी का दबाव उन पर हावी हो गया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में लोग उनसे दूरी बनाने लगे। विवेक के मुताबिक, जिन फिल्मों को वह पहले ही साइन कर चुके थे, उनसे भी उन्हें बाहर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वह इंडस्ट्री में 'पर्सोना नॉन ग्राटा' बन गए थे। इसका मतलब है ऐसा व्यक्ति, जिसे किसी जगह या समूह में स्वीकार नहीं किया जाता। साथ देने वाले फिल्ममेकर्स को भी अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली विवेक ने अंडरवर्ल्ड की धमकियों को लेकर खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि कुछ फिल्ममेकर्स नैतिक आधार पर उनके साथ काम करने को तैयार थे। लेकिन कुछ हफ्तों बाद वही लोग फोन करके अपनी मजबूरी बताते थे। अभिनेता के मुताबिक, फिल्ममेकर्स ने बताया कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से फोन आए थे। गैंगस्टर्स चेतावनी देते थे कि अगर उन्होंने विवेक के साथ फिल्म बनाई तो उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं। विवेक ने कहा कि धमकियों के कारण उनके साथ काम करने के इच्छुक लोग भी पीछे हटने लगे। उनके लिए काम के रास्ते बंद होते चले गए। उन्होंने कहा कि वह दौर उनके लिए बेहद तकलीफदेह था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। बोले- टैलेंट और परफॉर्मेंस की वजह से काम नहीं छीना गया विवेक ने कहा कि उन्हें काम इसलिए मिलना बंद नहीं हुआ क्योंकि वह अच्छा काम नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके टैलेंट, परफॉर्मेंस या काम करने के तरीके से जुड़ा नहीं था, बल्कि इसकी वजह ऐसी परिस्थितियां थीं, जिन पर उनका कोई नियंत्रण नहीं था। अभिनेता के मुताबिक, उन्होंने काम से खुद को साबित किया था, लेकिन इसके बावजूद प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकलते चले गए। सबसे तकलीफदेह बात यह थी कि वह अपनी मेहनत और प्रतिभा से इस स्थिति को बदल नहीं पा रहे थे। 2003 में सलमान खान को लेकर की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस विवेक ओबेरॉय के करियर में 2003 का विवाद काफी चर्चा में रहा था। 1 अप्रैल 2003 को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। विवेक ने दावा किया था कि सलमान ने उन्हें फोन पर धमकियां दी थीं। उस समय विवेक और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की चर्चा थी। ऐश्वर्या इससे पहले सलमान के साथ रिलेशनशिप में थीं। मौजूदा पॉडकास्ट में विवेक ने इस विवाद को लेकर किसी का नाम नहीं लिया और न ही घटनाओं का पूरा ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि गलत के खिलाफ खड़े होने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में किस तरह की परेशानियां झेलनी पड़ीं। विवेक इससे पहले भी कई इंटरव्यू में बॉलीवुड की लॉबी और गुटबाजी पर बात कर चुके हैं। गुस्से, शराब और खुद से नफरत के दौर से भी गुजरे विवेक के मुश्किल दौर का असर उनके फिल्मी करियर के साथ निजी जिंदगी पर भी पड़ा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उस समय उनके अंदर काफी गुस्सा और नाराजगी थी। वह शराब का सहारा लेने लगे थे। उनके मन में गुस्सा, खुद से नफरत और अपमानित किए जाने का एहसास था। उन्हें लगता था कि आसपास के लोग भी उनका साथ छोड़ रहे हैं। विवेक ने इस दौर को बेहद मुश्किल बताया। उनके मुताबिक, लगातार काम छिनने और इंडस्ट्री में अकेले पड़ने से वह मानसिक रूप से भी प्रभावित हुए थे। 'कंपनी' और 'साथिया' से मिली थी पहचान विवेक ओबेरॉय ने 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने चंदू का किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग पसंद की गई और उन्हें फिल्मफेयर समेत कई अवॉर्ड मिले। इसी साल रिलीज हुई 'साथिया' में उन्होंने आदित्य का किरदार निभाया। रानी मुखर्जी के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आई। इन फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री के उभरते सितारों में शामिल कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 'युवा', 'मस्ती' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में काम किया। फिल्म में माया डोलस के किरदार के लिए भी उन्हें सराहना मिली। शुरुआती सफलता के बाद उनका करियर उतार-चढ़ाव से गुजरा। उन्होंने 'कृष 3', 'विवेगम' और 'लूसिफर' में अलग-अलग किरदार निभाए। अब 'रामायण' और 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में हैं अभिनेता लंबे उतार-चढ़ाव के बाद विवेक ओबेरॉय फिर बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में विद्युतजिह्वा के किरदार में नजर आए हैं। यह किरदार रावण का बहनोई और शूर्पणखा का पति है। वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' का भी हिस्सा हैं। इसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। विवेक का कहना है कि करियर में एक ऐसा दौर भी आया, जब उनके हाथ से काम निकलता चला गया। उनके खुलासे ने बॉलीवुड में लॉबी, गुटबाजी और कलाकारों की चुनौतियों को फिर चर्चा में ला दिया है।

Continue reading on the app

बॉलीवुड के 7 बेहतरीन गाने, दिवाली के जश्न में लगा देंगे चार चांद, अपनी प्लेलिस्ट में तुरंत करें शामिल

इस दीपावली पर अपने घर के माहौल को खुशनुमा और पार्टी को धमाकेदार बनाने के लिए बॉलीवुड के गानों से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. भक्ति और सुकून से भरे भजनों से लेकर डांस फ्लोर पर आग लगाने वाले एनर्जेटिक बीट्स तक, गानों का यह खास कलेक्शन आपकी दिवाली की हर शाम में चार चांद लगा देगा. परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटने और जश्न को यादगार बनाने के लिए इन 7 सुपरहिट गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.

Continue reading on the app

  Sports

दूसरे ODI में Team India से हार के बाद बोले Mitchell Santner, गेंदबाजों के अनुकूल थी मुश्किल पिच

दूसरे वनडे इंटरनेशनल (ODI) में भारत के हाथों न्यूजीलैंड की करीबी हार के बाद, कप्तान मिशेल सेंटनर ने गेंदबाजी के अनुकूल पिच पर दोनों टीमों की गेंदबाजी की तारीफ की। बारिश के कारण खेल बाधित होने के बाद, डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत भारत ने चार रन से जीत दर्ज की। इससे पहले, पहले वनडे में भारत ने 143 रनों के लक्ष्य का शानदार तरीके से पीछा किया था, जिसमें विराट कोहली की संयमित 74 रनों की पारी अहम रही। हालांकि, दूसरे वनडे में मौसम की स्थिति के कारण खेल प्रभावित हुआ, जिससे कोई बड़ी बल्लेबाजी पारी देखने को नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें: Test Cricket और खेल सकते थे Mohammad Shami, बोले Azharuddin, Kapil Dev से की तुलना

न्यूजीलैंड को भारत के गेंदबाजों गुरनूर बराड़, आकिब नबी और अंशुल कंबोज के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा, जबकि भारत को कीवी तेज गेंदबाजों जैकब डफी और काइल जैमीसन से चुनौती मिली। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान सैंटनर ने कहा कि यह एक ऐसी पिच थी जहां तेज गेंदबाजों का सामना करना काफी मुश्किल था। मुझे पता है कि अक्षर ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और सभी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। [मैच से सीख] एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में, हमें पता था कि यह पिच मुश्किल होने वाली है। अगर हम किसी तरह 160 या 180 रन तक पहुंच पाते, तो वहां से आगे बढ़ सकते थे। लेकिन हां, मुझे लगता है कि उन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की। मौसम को देखते हुए, शुरुआत करना हमेशा थोड़ा मुश्किल होता है और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।

उन्होंने तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के बारे में भी जानकारी दी, जिन्हें बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट पर चोट लगने के कारण 'कनकशन' (सिर की चोट) हो गया था, जिसके बाद उनकी जगह मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया गया। सैंटनर ने बताया कि वह वापस होटल चले गए हैं, उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। लेकिन हां, उन्हें हाल ही में 'कनकशन' हुआ है, इसलिए ऐसी स्थिति में थोड़ा समय देना जरूरी होता है। पिच और गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए, सैंटनर ने कहा कि यह एक मुश्किल पिच थी। इसे छिपाने की कोई बात नहीं है। मुझे लगता है कि उन्होंने (भारत ने) बहुत अच्छी गेंदबाजी की, खासकर शुरुआत में। उन्होंने हमें काफी चुनौती दी, और जाहिर है, शुरुआत में विकेट गिरना कभी भी अच्छा नहीं होता। लेकिन मुझे लगता है कि पारी के आधे पड़ाव पर हम थोड़ा पीछे थे, हालांकि पिच में अभी भी कुछ मदद मिल रही थी, जो कि अच्छी बात थी। हमारे गेंदबाजों ने बहुत बढ़िया गेंदबाजी की। [गेंदबाजी प्रदर्शन पर] जैसा कि हमने ईडन पार्क में कहा था, हमारे लिए बस मैदान पर उतरकर सब कुछ अपने आप होने की उम्मीद करना आसान हो सकता था। लेकिन हमने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमने अच्छी शुरुआत की, और मुझे लगता है कि लक्ष्य तक पहुंचने का एकमात्र तरीका यही था कि शुरुआत में ही विकेट लिए जाएं। हमने ऐसा किया भी, और फिर हमारे गेंदबाजों ने लगातार स्पेल में विकेट चटकाए, जो वनडे क्रिकेट में बहुत अहम होता है।"

इसे भी पढ़ें: Mohammed Shami ने Test Cricket को कहा अलविदा, सीमित ओवरों में खेलते रहेंगे

भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। इसके बावजूद, डेरिल मिशेल ने 104 गेंदों पर 55 रनों की जुझारू पारी खेली। उनका साथ सैंटनर ने दिया, जिन्होंने 38 गेंदों पर 31 रन बनाए; उनकी इस पारी में एक चौका और दो छक्के शामिल थे।

Sat, 07 Nov 2026 18:41:00 +0530

  Videos
See all

Aar Paar With Rubika Liyaquat : सतीश के सिंह ने बताया ''सुपर हिट रैली, बोले मैं नहीं गया'' | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T14:16:43+00:00

Viral Video: लिफाफे नहीं, पूजा की थाली में सजाकर दिया बोनस | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T14:16:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers