Responsive Scrollable Menu

दिवाली की पूर्व संध्या पर NCR में भारी ट्रैफिक जाम, दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रेंग रही गाड़ियां; बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़

Delhi NCR Traffic Jam: दिवाली की पूर्व संख्या पर यानी शनिवार शाम दिल्ली-एनसीआर में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिली. जहां सड़कों वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिली तो वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई. सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए. तो बाजार में भी भीड़ के चलते पैर रखने की जगह नहीं मिली. दरअसल, दिवाली की आखिरी समय की खरीदारी और त्योहार की तैयारियों के लिए शनिवार शाम को लोग घरों से बाहर निकले. इसके बाद आईपी एक्सटेंशन में गाड़ियां कई किलोमीटर लंबी कतारों में फंसी नजर आईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान ट्रैफिक की रफ्तार भी बहुत धीमी हो गई.

रेलवे स्ट्रेशन, मेट्रो और बस स्टैंड पर भारी भीड़

त्योहारी भीड़ आजादपुर मंडी में देखने को मिली. जहां दिवाली से पहले फल और सब्जियां खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. क्योंकि मंडी अगले दो दिनों तक बंद रहेगी, इसलिए शनिवार को खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भारी भीड़ के कारण मंडी के सभी गेटों के बाहर ट्रैफिक जाम लग गया. आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन, जहांगीरपुरी और आजादपुर की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली.

आनंद विहार के आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

इस बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए आनंद विहार ISBT, रेलवे स्टेशनों और आसपास के ट्रांसपोर्ट हब के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की घोषणा की है. यात्रियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने और ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए ये व्यवस्थाएं 5 नवंबर से 15 नवंबर, 2026 तक लागू रहेंगी. जिन सड़कों पर असर पड़ सकता है, उनमें रोड नंबर 56 (चौधरी चरण सिंह मार्ग) और रोड नंबर 57 (स्वामी दयानंद मार्ग) शामिल हैं.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

Have a great Diwali! पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, जारी किया वीडियो

PM Modi Diwali Greetings to Nation: भारत के प्रधानसमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दी है।

Continue reading on the app

  Sports

15 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 एशिया कप क्यों नहीं खेल रहे? जानिए कौन सा नियम उन्हें रोक रहा है

भारतीय क्रिकेट में इस समय वैभव सूर्यवंशी के नाम की धूम मची हुई है. हाल ही में वह न्यूजीलैंड दौरे से वापस लौटे हैं, लेकिन अचानक उनके नाम को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. चर्चा ये है कि वैभव सूर्यवंशी अगर 15 साल के हैं तो वह मेंस अंडर-19 एशिया कप में भारत के लिए क्यों नहीं खेल रहे हैं, आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ टीम का हिस्सा हैं. Sun, 8 Nov 2026 22:01:03 +0530

  Videos
See all

RRRR: जब Sita को बचाने आए Jatayu, तो क्या हुआ? | Ravan | Shri Ram | Raghupati Raghava Raja Ram #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T16:35:39+00:00

CM Yogi EXCLUSIVE Interview: यूपी में SIR के बाद बढ़ गए मुस्लिम वोटर्स - सीएम योगी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T16:43:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers