Responsive Scrollable Menu

त्योहार पर घर जाने की चाहत...भीड़ की आफत | Diwali Train Crowd | Chhath Puja | Diwali Traffic Jam

दिवाली, और छठ पर्व को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से घर लौटने वालों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में दिखाई दे रही है...दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लोग त्याहारों में अपने घर जाने के लिए बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंच रहे हैं...वहीं, गुजरात के सूरत स्टेशन पर भी सैकड़ों लोग अपने घर को जाने के लिए पहुंच रहे हैं...तमिलनाडु के तिरुप्पुर से भी बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय प्रवासी मजदूर अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं...भीड़ इतनी ज्यादा है कि कई यात्री ट्रेन के पायदान तक पर सफर करने को मजबूर हैं...यहीं नहीं त्याहारों को लेकर सड़कों पर भी भारी भीड़ है...दिल्ली के कई इलाके में गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही है... #diwali #chhathpuja #trainrush #railwaycrowd #anandvihar #suratstation #indianrailways #news18india ID_SN ID_TP News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig  न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates:  https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App  https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, hindi news, aaj ki taaza khabar, breaking news today, amit shah karnal padyatra, mayur vihar school girl death, indian youth congress qr code monitoring, yogi adityanath ghaziabad padyatra, sri ganganagar railway track attack, delhi air pollution, punjab stubble burning, krishi bhawan mosque controversy, bageshwar dham controversy, tmc office cash seizure, festive food adulteration raids

Continue reading on the app

Happy Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश, प्यार और खुशियों से रोशन करें रिश्तों की दुनिया

Happy Diwali Wishes 2026: देश में चारों तरफ दिवाली की खुशियां मनाई जा रही है. हर तरह मिठाइयों की मिठास, बच्चों की चहल कदम और मां की रसोई में तरह-तरह के पकवान की महक है. दिवारी पर बाजारों में भीड़ होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी विशेज का सिलसिला शुरू हो जाता है. बता दें कि पंचपर्व में दिवाली सबसे प्रमुख उत्सव होता है. इस साल दिवाली कल यानी 8 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है. ऐसी मान्यता है कि इस लोगों को इस दिन भगवान गणेश और लक्ष्मी माता की विधिवत पूजा करनी चाहिए. उसके साथ-साथ अपने खास मित्रों, कलीग्स, रिश्तेदारों तथा सभी जानने वालों को दिवाली की शुभकामनाएं देनी चाहिए. आजकल लोग मैसेज या व्हॉट्सैप पर शुभकामनाएं भेजते हैं. ऐसे में हम आपके लिए चुनिंदा विशेज लेकर आए हैं, जो दिल छूने वाले हैं.

दिवाली 2026 विशेज। Diwali 2026 Wishes

1.दीवाली का दिन है खास, मां महालक्ष्मी को रिझा लो आज

प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगी, सब इच्छाएं पूरी कर देंगी

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

2.प्रसन्न होकर धन देंगी
सब इच्छाएं पूरी कर देंगी 
मां लक्ष्मी..

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

3.घर में उजाला, दिल में प्यार और जीवन में खुशियों की बहार रहे.

हैप्पी दिवाली!

4.आपकी खुशियों में लगे चार चांद, मां लक्ष्मी का मिले साथ, आपके जीवन में ना हो कभी किसी चीज की कमी, खुशियों का जीवनभर बना रहे साथ।

दिवाली की शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली से पहले चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, लक्ष्मी योग से मिलेगी खुशखबरी

5.रंगोली की रंगत, दीपों की बहार, खुशियों से महके आपका संसार, लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहे

दिवाली की शुभकामनाएं!

6.फूलों की खुशबू और दीपों का उजाला, आपके जीवन को खुशियों से भर डाले, हर कदम पर सफलता मिले.

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

7.दीपावली का त्योहार हमें बुराई से 
लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर
चलने की शिक्षा देता है.
इस दिव्य अवसर पर, आइए अपने जीवन 
को माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से रोशन करें.

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

8.आंगन में दीपों की कतार हो,
चेहरे पर खुशियों की बहार हो.
आपके जीवन में कभी दुख न आए,
हर दिन आपका त्योहार हो

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

9.लक्ष्मी जी का घर में निवास हो
सरस्वती जी का साथ हो
गणेश जी का सिर पर हाथ हो
आपके जीवन में खुशियों का 
प्रकाश ही प्रकाश हो

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

10.रंगोली से सजा है आपका घर
आंगन, दिवाली के त्योहार सा
जगमगाए आपका सारा जीवन

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

11.दीपों की रोशनी से रोशन हो आपका संसार,
खुशियों से भर जाए आपका घर-परिवार।
हर दिन हो आपके लिए खास,
मां लक्ष्मी का बना रहे आशीर्वाद।

शुभ दीपावली!

12.दीप जलें तो रोशन आपका जहान हो,
खुशियों से भरा हर दिन और हर शाम हो।
कभी न आए कोई गम आपके जीवन में,
हर पल आपके चेहरे पर मुस्कान हो।

हैप्पी दिवाली...

13.न रहे कोई गम, न हो कोई परेशानी,
खुशियों से भरी रहे आपकी जिंदगानी।
दीपावली का त्योहार लाए इतनी खुशियां,
कि यादगार बन जाए हर एक कहानी।

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

14.दीपों का त्योहार आया है,
खुशियों की सौगात लाया है।
मिट जाएं जीवन के सारे अंधियारे,
आपके घर में सुख-शांति का उजाला छाया है।

हैप्पी दिवाली

15.धन की वर्षा हो, खुशियों का बसेरा हो,
हर दिन आपका सुनहरा सवेरा हो।
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले आपको,
जीवन में सफलता का हर पहरा हो।

दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं!

16.दीपावली का ये पावन त्योहार,
लाए आपके जीवन में खुशियां अपार।
दूर हों सारी मुश्किलें और परेशानियां,
हर दिन मिले आपको नई खुशियां हजार।

दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं!

17.एक दीप उम्मीद का जलाएं,
एक दीप प्यार का जलाएं।
इस दिवाली सारे गिले-शिकवे भुलाकर,
मिलकर खुशियों का त्योहार मनाएं।

दिवाली की शुभकामनाएं!

18.आसमान में जगमगाते सितारे हों,
आपके जीवन में खुशियों के नजारे हों।
कभी न छूटे अपनों का साथ,
हर दिन दिवाली और हर रात त्योहार हो।

दिवाली की शुभकामनाएं!

19.न कोई रुठे, न दिल टूटे
संस्कारों की परंपरा न छूटे
इस बार दीपावली भरेगी नूर
आपकी हर खुशी हो जाएगी मंजूर

दिवाली की शुभकामनाएं!

20.दिवाली हो खुशियों वाली तुम्हारी
और ये खुशियां हो प्यारी प्यारी 
एक दीया मेरे नाम का जला लेना
अगर तुम्हे याद आये हमारी

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें- Diwali 2026 Preparation: दिवाली से पहले घर में जरूर कर लें ये 10 जरूरी तैयारियां, त्योहार का मजा होगा दोगुना

Continue reading on the app

  Sports

दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की जंग, पटाखों से पहले धमाका करने उतरेगा सहवाग का लाडला, कब और कहां देखें मैच?

IND vs PAK Under-19 Asia Cup: क्रिकेट फैंस को दिवाली के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों टीमें अंडर-19 एशिया कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हराया था. वहीं, पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की थी. मैच भारतीय समयनुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा. Sat, 7 Nov 2026 17:50:51 +0530

  Videos
See all

Nagpur के अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T12:46:54+00:00

Delhi Pollution News: दिल्ली की हवा खराब, सेहत का ऐसे रखें ख्याल! #shorts #pollution #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T12:45:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers