Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा:न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कामयाब वनडे बल्लेबाज बने, रोहित ने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा

भारत ने दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 4 रन से हरा दिया। वेलिंगटन में हुए इस मैच के दौरान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड बैटर डेरिल मिचेल के बीच तीखी बहस हुई। भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में हाईएस्ट रन स्कोरर कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,978 रन बना चुके हैं। पोंटिंग के 1,971 रन हैं। 2. रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए रोहित ने 2 छक्के जड़ते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वे इस टीम के खिलाफ 51 सिक्स जड़ चुके हैं। अफरीदी ने 50 छक्के लगाए थे। 3. भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का घर में सबसे छोटा टोटल न्यूजीलैंड शनिवार को 134 रन पर ऑलआउट हुई। यह घर पर भारत के खिलाफ टीम का सबसे छोटा वनडे स्कोर है। इससे पहले टीम 1994 में ऑकलैंड में 142 रन बना सकी थी। 4. गुरनूर ने शमी, अर्शदीप को पीछे छोड़ा गुरनूर बरार ने वेलिंगटन में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का यह दूसरा बेस्ट बॉलिंग फिगर है। जवागल श्रीनाथ इस मामले में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 2003 में ऑकलैंड में 23 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. बारिश की वजह से मैच जल्दी खत्म हुआ बारिश की वजह से मुकाबला 7:30 की बजाय 8:30 बजे शुरु हुआ। 1 घंटे की देरी के बाद मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया। न्यूजीलैंड की पारी हुई और टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। इसके बाद जब भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना लिए थे, तब बारिश आ गई। थोड़ी देर बाद मैच समाप्त घोषित किया गया और भारत को जीत मिली। 2. वनडे में आकिब नबी ने पहला विकेट लिया आकिब ने अपनी तीसरे वनडे मैच में फॉर्मेेट का पहला विकेट हासिल किया। दूसरे ओवर में आकिब ने टिम साइफर्ट को आउट किया। नबी की ऑफ स्टंप पर पिच हुई गेंद पर साइफर्ट ड्राइव खेलने गए। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और मिड-ऑन पर अंशुल कंबोज ने डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। 3. गिल ने डेरिल मिचेल का कैच छोड़ा 17वें ओवर में मिचेल का 23 रन पर कैच छूटा। अंशुल कंबोज की गेंद पर मिचेल ने मिड-ऑफ की ओर शॉट खेला। गिल के पास आसान कैच का मौका था। उन्होंने दोनों हाथों से गेंद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हाथों से छिटक गई। 4. गुरनूर और मिचेल के बीच हुई तीखी बहस 34वें ओवर में गेंदबाज गुरनूर और मिचेल आमने-सामने आ गए। ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल ने पॉइंट की ओर शॉट खेला। इसके बाद गुरनूर ने दोनों हाथ उठाकर मिचेल की ओर इशारा किया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को कुछ कहा। कुछ देर हुई बहस के बाद गुरनूर रनअप की ओर लौट गए। 5. जेमिसन के हेलमेट पर लगा गुरनूर का बाउंसर 38वें ओवर में गुरनूर बरार का बाउंसर जेमीसन को लगा। करीब 140 किलोमीटर की गेंद पर जेमिसन पुल शॉट खेलने से चूक गए। गेंद सीधे उनके हेलमेट के ग्रिल पर लगी। इसके तुरंत बाद भारतीय खिलाड़ी उनके पास गए और हालचाल जाना। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और कन्कशन टेस्ट किया हुए। 6. पहली ही गेंद पर आउट हुए गिल जैकब डफी की पहली ही गेंद पर गिल शून्य पर आउट हुए। डफी की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर गिल के बल्ले का बाहरी किनारा लगा। गेंद दूसरी स्लिप में गई, जहां हेनरी निकोल्स ने आगे झुककर कैच पकड़ लिया। थर्ड अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद गिल को आउट करार दिया। 7. रोहित को मिला जीवनदान, अगली गेंद पर कोहली आउट हुए भारतीय पारी का चौथा ओवर काफी इवेंटफुल रहा। ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित का कैच छूट गया। जैकब डफी की गेंद ने रोहित के बल्ले का टॉप एज लिया। हालांकि डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर नाथन स्मिथ से कैच छूट गया। इस गेंद पर 1 रन बना। हालांकि अगली ही गेंद पर डफी ने विराट कोहली को आउट कर दिया। कोहली कवर ड्राइव लगाने की कोशिश में विल यंग को कैच थमा बैठे।

Continue reading on the app

हार्दिक पंड्या की वापसी में फिर देरी:सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी बाहर; क्रुणाल करेंगे बड़ौदा की कप्तानी

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी में एक बार फिर देरी हो गई है। उन्हें 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए बड़ौदा की टीम में शामिल नहीं किया गया है। 33 साल के हार्दिक फिलहाल हड्डी की चोट से उबर रहे हैं। BCCI ने बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन को उन्हें मैच खिलाने के बजाय बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन जारी रखने को कहा है। हार्दिक की जगह उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या बड़ौदा टीम की कप्तानी करेंगे। बड़ौदा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप-A में रखा गया है। इस ग्रुप में उसके साथ डिफेंडिंग चैंपियन झारखंड, बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मिजोरम हैं। टीम अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को मुंबई में चंडीगढ़ के खिलाफ खेलेगी। IPL 2026 के बाद एक भी मैच नहीं खेले हार्दिक IPL 2026 के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं। उनका आखिरी मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस की ओर से था। वे भारत के लिए भी आखिरी बार 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में उतरे थे। वापसी की तैयारी के बीच फिर लगी चोट IPL 2026 के दौरान हार्दिक को पीठ में ऐंठन की समस्या हुई थी। इसके बाद पैर में खिंचाव आया और उन्हें फिटनेस हासिल करने के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में समय बिताना पड़ा। अक्टूबर में वापसी की उम्मीद बनी, जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ पुडुचेरी में होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत-A टीम में चुना गया। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले नई चोट के कारण उनका नाम वापस लेना पड़ा। टीम इंडिया के लिए क्यों अहम हैं हार्दिक? भारत वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में लगा हुआ है। यह वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होना है। हार्दिक ऐसे खिलाड़ी हैं जो छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर तेजी से रन बना सकते हैं और साथ ही तेज गेंदबाजी से टीम को अतिरिक्त विकल्प देते हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सितंबर में कहा था कि हार्दिक और जसप्रीत बुमराह दोनों वर्ल्ड कप के लिए बेहद अहम हैं, लेकिन किसी खिलाड़ी को पूरी तरह तैयार हुए बिना बड़े टूर्नामेंट में नहीं उतारा जा सकता। भारत दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज खेलेगा। ऐसे में हार्दिक की वापसी पर नजर रहेगी। बड़ौदा की 15 सदस्यीय टीम क्रुणाल पंड्या (कप्तान), अतित शेठ (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, शिवालिक शर्मा, शाश्वत रावत, अमित पासी (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भानु पानिया, महेश पिथिया, परीक्षित पटेल, हेमंत पुंडे, राज लिम्बानी, रासिख दर, ध्रुव बी. पटेल और सफवान पटेल। स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रियांशु मोलिया और चिंतल गांधी। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हार्दिक पंड्या चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज इसी महीने 6 से 11 अक्टूबर के बीच पुडुचेरी में खेली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर

आईपीएल 2027 की तैयारी अभी से शुरू हो गई है और अगले सीजन से पहले कई टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने की आखिरी तारीख नजदीक आने के साथ ही फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम की जरूरतों का आकलन कर रही हैं। इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उन खिलाड़ियों और टीमों को लेकर अपनी राय रखी है, जिनके अगले सीजन से पहले बाहर होने की संभावना है। उनके मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, जबकि मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी पूरी टीम को बरकरार रख सकती है।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में पुजारा ने खिलाड़ियों की छुट्टी, कप्तानी में बदलाव और नीलामी से पहले टीमों की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी टीम में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं। टीम के सामने कप्तानी को लेकर भी सवाल है, जिसका असर खिलाड़ियों को बनाए रखने के फैसले पर पड़ सकता है।

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन को लेकर है। कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये में अपनी टीम में बरकरार रखा था।

पुजारा का मानना है कि कोलकाता इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बावजूद ग्रीन को टीम से बाहर कर सकती है। हालांकि, फ्रेंचाइजी नीलामी में दोबारा उन्हें खरीदने की कोशिश भी कर सकती है। पुजारा ने कहा कि टीम उन्हें रिलीज करने के बाद नीलामी में वापस लेने का विकल्प रख सकती है।

निकोलस पूरन को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें रिलीज करके नीलामी के लिए अपनी रकम बढ़ा सकती है। हालांकि, पुजारा ने यह भी संभावना जताई कि लखनऊ पूरन को बनाए रखते हुए आयुष बदोनी को बाहर कर सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स में भी मैट हेनरी और मैथ्यू शॉर्ट में से किसी एक को लेकर फैसला हो सकता है। गुजरात टाइटंस में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान के बीच किसी एक खिलाड़ी को रिलीज करने की संभावना है। वहीं, पंजाब किंग्स जेवियर बार्टलेट या लॉकी फर्ग्यूसन में से किसी एक को बाहर कर सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद में जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल के भविष्य पर भी फैसला हो सकता है।

पुजारा ने मुंबई इंडियंस को भी ऐसी टीम बताया है, जो खिलाड़ियों को रिलीज करने के मामले में सबको चौंका सकती है। 5 बार की चैंपियन टीम में बदलाव की चर्चा के बीच हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

दूसरी तरफ, पुजारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं दिखती। उनका मानना है कि मौजूदा चैंपियन के पास संतुलित टीम है और उसे नीलामी में ज्यादा नए खिलाड़ियों की तलाश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बता दें कि आईपीएल 2027 की छोटी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होनी है। इससे पहले सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक अपने खिलाड़ियों को बनाए रखने और रिलीज करने की सूची सौंपनी होगी। इसके बाद बाहर किए गए खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में कई बड़े खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

Sun, 08 Nov 2026 19:37:00 +0530

  Videos
See all

Poochta Hai Bharat: 40 लाख युवा...एजेंडा फेल? | Bangladesh Remark | Rahul Gandhi | Irfan Ansari #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T15:34:45+00:00

जोरदार टक्कर का वीडियो सामने आते ही मची चर्चा! | #ludhiana #collisionvideo #cctvfootage #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T15:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers