Responsive Scrollable Menu

Police Outpost Suspended: पुलिस चौकी के सभी 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड.. CM के आदेश से मचा महकमें में हड़कंप, जानें क्या है वजह

Iqbalpur Police Outpost Suspended: हरिद्वार की इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित, अवैध खनन ऑडियो क्लिप के बाद सरकार की सख्त कार्रवाई।

Continue reading on the app

इराक में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान हादसे में छह क्रू सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि

वाशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिमी इराक में अमेरिकी वायुसेना के केसी-135 हवाई रिफ्यूलिंग विमान हादसे में छह क्रू सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो गई है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, हादसा दोपहर लगभग 2 बजे पश्चिमी इराक में ईरान से जुड़े युद्ध अभियान के दौरान हुआ। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, विमान हादसा किसी दुश्मन या अपनी ही सेना के हमले के कारण नहीं हुआ।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटना से पहले फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा में यह जानकारी सामने आई थी कि केसी-135 विमान ने उड़ान के दौरान आपात स्थिति घोषित की थी। इसके कुछ समय बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, मृतक सैन्यकर्मियों की पहचान तब तक गुप्त रखी जाएगी, जब तक उनके परिजनों को सूचित किए जाने के 24 घंटे पूरे नहीं हो जाते।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान पश्चिमी इराक में एक अमेर‍िकी केसी-135 ईंधन टैंकर विमान खो गया।

सेंट्रल कमांड ने अपने बयान में कहा कि उन्हें अमेरिकी केसी-135 ईंधन भरने वाले विमान के नुकसान की जानकारी है, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित उतर गया।

अधिकारियों ने बताया कि खोज और बचाव अभियान जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर अमेरिकी वायुसेना का एक महत्वपूर्ण विमान है। इसका इस्तेमाल लंबी दूरी के मिशनों के दौरान बमवर्षक और लड़ाकू विमानों में हवा में ही ईंधन भरने के लिए किया जाता है।

केसी-135 विमान में आमतौर पर कम से कम तीन सदस्यीय चालक दल होता है। इसमें एक पायलट, एक सह-पायलट और एक बूम ऑपरेटर शामिल होता है। बूम ऑपरेटर हवा में दूसरे विमानों को ईंधन देने की प्रणाली को संभालता है।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जानकारी में यह संकेत मिले हैं कि हवा में ही दो विमानों की टक्कर हो सकती है। हालांकि, सेना ने अभी तक दुर्घटना के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

--आईएएनएस

एएस/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहरसा में करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास, बोले- बिहार से दूर नहीं जा रहा, काम करता रहूंगा

सहरसा: अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सहरसा पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और जिले को करीब 500 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। सहरसा स्टेडियम में आयोजित एक जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने साफ किया कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं … Fri, 13 Mar 2026 17:53:40 GMT

  Videos
See all

Breaking News: राजधानी पटना में एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक नया विवाद सामने आया | Patna | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T12:35:15+00:00

Dangal: Domestic LPG Cylinder को लेकर Shehzad Poonawalla का बड़ा बयान | LPG Shortage | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T12:39:51+00:00

Dangal: हमने War के पहले दिन Iran के राष्ट्रपति से बात क्यों नहीं की?- Ashutosh | LPG | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T12:39:36+00:00

Monalisa के पति ने बताया मंदिर में क्यों की शादी | #monalisawedding #viralgirlmonalisa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T12:43:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers