Responsive Scrollable Menu

Diwali Panchang 8 November 2026: लक्ष्मी पूजा के दिन भर में कितने मुहूर्त? आज ही नोट करें टाइमिंग

8 November 2026 Ka Panchang: 8 नवंबर, रविवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन घरों के साथ-साथ दुकानों और ऑफिस में भी मां लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Continue reading on the app

Barmer में दो हिरणों के शिकार पर भड़के ग्रामीण, धरना देकर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की

जयपुर, सात नवंबर राजस्थान के बाड़मेर जिले में संदिग्ध शिकारियों ने कथित तौर पर दो हिरणों को मार डाला। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। यह घटना शुक्रवार रात धनाऊ थाना क्षेत्र के नेहरों की नाड़ी और बिसारणिया गांव के पास हुई।

ग्रामीणों के अनुसार संदिग्ध शिकारियों ने दो हिरणों को मार डाला और एक हिरण के शव के पैर बांधकर उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया। बताया जा रहा है कि ये संदिग्ध तीसरे हिरण का पीछा करते हुए एक पशुबाड़े के पास पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकारी हिरणों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पत्थरों से भरे एक लोहे के डिब्बे का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे आवाज पैदा हो रही थी।

इस शोर से बाड़े में मौजूद मवेशी परेशान हो गए जिससे ग्रामीणों को पता चल गया और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। घटना के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम, धनाऊ थाने से जाब्ता और चोहटन वृत्ताधिकारी जेठाराम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की भी कोशिश की। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी पर खुलासा, क्यों सिर्फ 1 मैच में संभालेंगे टीम की कमान?

वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था. ये पहला मौका है जब वैभव को किसी टीम की कमान सौंपी गई. Sat, 07 Nov 2026 18:51:37 +0530

  Videos
See all

Deepotsav 2026:दीपोत्सव पर CM योगी ने की सरयू आरती | CM Yogi Adityanath | Diwali #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T13:39:35+00:00

Master Stroke: हो गई तैयारी...ऐसा दीपोत्सव नहीं देखा होगा! | Ayodhya Deepotsav 2026 | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T13:38:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers