राफेल और Su-30MKI फाइटर जेट जो न कर सका, उसे इस महाबली ने कर दिखाया, चीन सीमा के पास एयरफोर्स ने रचा इतिहास
India-China Border: चीन और पाकिस्तान की नीयत से भारत पूरी तरह से वाकिफ है. यही वजह है कि पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर तक की सीमा की सुरक्षा को दुरुस्त किया जा रहा है. खासकर चीन और पाकिस्तान की सीमा से लगते इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार दी जा रही है. इसका नमूना पूर्वी लद्दाख में दिखा जब इंडियन एयरफोर्स का एयरलिफ्टर एयरक्राफ्ट IL-76MD ने 13600 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित न्योमा एयरबेस पर लैंड किया.
दिल्ली से बिहार जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 3 लोगों की मौत
अपनों से मिलने का सफर चंद पलों में मातम में बदल गया; दिल्ली से बिहार जा रही एक मुसाफिर बस कुशीनगर के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई है। पथरवा थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची और दो पुरुषों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि छह से ज्यादा लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पुलिस मौके पर राहत और बचाव कार्य के साथ दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। रवींद्रनगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमित कुमार सिंह के अनुसार, कुशीनगर जिले के पथरवा पुलिस स्टेशन इलाके में लबानिया चौराहे पर दिल्ली से बिहार जा रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: हैदराबाद में टेक-हब गाचीबोवली के 5-स्टार होटल में अमेरिकी कारोबारी की मौत, 12वीं मंजिल के कमरे में मिला शव
उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति ने कुशीनगर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो पुरुष और डेढ़ साल की एक बच्ची शामिल है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी घायल लोगों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi








