Responsive Scrollable Menu

अखिलेश यादव रामलला का दर्शन करने जा रहे अयोध्या, आ गई तारीख, यूपी चुनाव 2027 से पहले बड़ा संदेश!

यूपी चुनाव 2027 से राज्य की राजनीति अचानक नई करवट लेने जा रही है. 36 साल बाद अयोध्या की सियासी कहानी बदलने वाली है. सपा सुप्रीमो और राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव परिवार के साथ 12 दिसंबर 2026 को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल अखिलेश क्या संदेश देना चाहते हैं? भाजपा के हिंदुत्व वाले आरोपों का जवाब है या पिता मुलायम सिंह यादव के फैसले पर माफी मांगेंगे? योगी आदित्यनाथ भी अखिलेश को राम मंदिर जाकर दर्शन करने की नसीहत दे चुके हैं.

Continue reading on the app

Chandigarh में लागू हुआ Punjab Police Act, दूसरे राज्यों में भेजे जा सकेंगे कैदी

नयी दिल्ली, सात नवंबर केंद्र सरकार ने पंजाब पुलिस एंड करेक्शनल सर्विसेज एक्ट, 2006 को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में लागू कर दिया है, जिसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच कैदियों के तबादले और जेल प्रशासन के कामकाज में बदलाव से जुड़े प्रावधान शामिल किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 की धारा 87 के तहत यह अधिसूचना जारी की गई है। इसके जरिए पंजाब के कानून को कुछ संशोधनों के साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में लागू किया गया है।

इन संशोधित प्रावधानों में चंडीगढ़ और अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के बीच कैदियों के तबादले की व्यवस्था की गई है। इन प्रावधानों के तहत, चंडीगढ़ में सजा काट रहे कैदियों (जिनमें आजीवन कारावास की सजा पाने वाले भी शामिल हैं) को संबंधित सरकार की सहमति और चंडीगढ़ प्रशासक के आदेश से किसी दूसरे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की जेल में भेजा जा सकता है। इन संशोधनों में यह भी व्यवस्था है कि चंडीगढ़ की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने या जनहित के लिए विचाराधीन कैदियों को भी दूसरे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में भेजा जा सकता है, बशर्ते उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की सरकार इसके लिए सहमत हो।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘यदि कोई कैदी चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश की किसी जेल में कारावास या मृत्युदंड काट रहा है, या जुर्माना न भरने, शांति बनाए रखने के लिए मुचलका न देने या अच्छा आचरण न रखने के कारण जेल में बंद है, तो सरकार संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की सरकार की सहमति से, आदेश जारी करके ऐसे कैदी को उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की जेल में भेज सकती है। इसी तरह, किसी दूसरे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की जेल से किसी कैदी को चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश की जेल में भी भेजा जा सकता है।’’ विचाराधीन कैदियों के मामले में, इन संशोधनों के तहत उनका तबादला चंडीगढ़ से किसी दूसरे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित सरकारों की सहमति और उस अदालत की मंजूरी जरूरी होगी, जहां उनका मुकदमा चल रहा है।

इन संशोधनों में यह भी प्रावधान है कि नो-फ्लाई जोन (उड़ान निषेध क्षेत्र) में किसी भी हवाई वस्तु (जैसे ड्रोन आदि) को केवल तभी उड़ाया जा सकता है, जब नागरिक उड्डयन कानून के तहत सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक अनुमति मिल जाए और संबंधित विभाग से पूर्व मंजूरी ले ली गई हो।

Continue reading on the app

  Sports

BAN vs WI: पहले शतक को ही दोहरे शतक में बदला, तौहीद ने बांग्लादेश को बचाया, बनाया सबसे बड़े स्कोर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने सिर्फ 184 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे, जब तौहीद हृदॉय ने 9वें नंबर के बल्लेबाज के साथ मिलकर साझेदारी की और फिर दोहरा शतक जमाया. Sat, 07 Nov 2026 16:56:14 +0530

  Videos
See all

Vasundhara Police Chowki Blast: पुलिस चौकी पर आतंकी हमला? जांच में जुटी ATS | Abhishek Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T11:47:22+00:00

Mundra Port Explainer : कार्गो, कनेक्टिविटी और कारोबार | Gujarat | Viksit Bharat 2047 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T11:44:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers