Video: 5 लाख के निवेश में शुरू करें यह सदाबहार बिजनेस, महीने की बचत 40 हजार
Business Idea: दरभंगा के प्रिंटिंग एक्सपर्ट मोहन कुमार ने युवाओं के लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया साझा किया है. आर.के.प्रिंटर्स के संचालक मोहन के अनुसार महज 5 से 6 लाख रुपये के निवेश के साथ प्रिंटिंग प्रेस का व्यवसाय शुरू कर हर महीने 30 से 40 हजार रुपये की शुद्ध बचत की जा सकती है. इस स्टार्टअप के लिए जापानी मल्टी-कलर प्रिंटिंग मशीन एक बेहतरीन विकल्प है. जो 8 से 10 हजार प्रति घंटे की रफ्तार से बिल बुक, पोस्टर और हैंडबिल छाप सकती है. मोहन कुमार जिन्हें इस क्षेत्र में 16 वर्षों का अनुभव है. बताते हैं कि इस बिजनेस में सफलता के लिए अनुभव सबसे अनिवार्य शर्त है. उनके अनुसार यदि इस काम का अनुभव नहीं है, तो इसमें कदम न रखें. कमाई के स्रोत के रूप में स्कूल-कॉलेज की परीक्षा कॉपियां, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के ऑर्डर और चुनावी सामग्री का काम लिया जा सकता है. उन्होंने जोर दिया कि जितनी अधिक मेहनत और नेटवर्किंग होगी, मुनाफा उतना ही बढ़ता जाएगा.
दिल्ली में खत्म होगी हजारों उपभोक्ताओं की बिजली सब्सिडी! सरकार अभी खर्च करती है करोड़ों रुपये, मुफ्त मिलती है 200 यूनिट
Electricity Subsidy : बिजली की सब्सिडी तो दिल्ली वालों को कई साल से मिल रही है, लेकिन अब सरकार इसकी समीक्षा करने की तैयारी में है. कैग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शहर में कई खाते निष्क्रिय हो चुके हैं, फिर भी सरकार को फिक्स्ड चार्ज के रूप में हर साल करीब 60 करोड़ रुपये चुकाने पड़ते हैं. इन पैसों को बचाने के लिए ही सरकार ऐसे निष्क्रिय खातों की सब्सिडी बंद करने की तैयारी में है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


