Responsive Scrollable Menu

दिवाली पर थाली, गिलास, कटोरी से बनाएं खूबसूरत फूलों वाली रंगोली, 10 मिनट में बनकर होगा तैयार, देखें स्‍टेप बाई स्‍टेप तरीका

Diwali Easy Rangoli Design: इस दिवाली बिना किसी झंझट के घर की थाली और कटोरियों की मदद से बनाएं बेहद खूबसूरत फूलों वाली रंगोली. सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाली इस आसान ट्रिक का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जानें और अपने घर को रोशन करें!

Continue reading on the app

दिवाली पर बच गए हैं ड्राई फ्रूट्स? फेंकने या यूं ही खाने के बजाय बनाएं ये 7 मजेदार चीजें

दिवाली के त्योहार पर घर में मिठाइयों के साथ-साथ बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स भी खूब आते हैं. मेहमानों को खिलाने और पूजा-पाठ में इस्तेमाल करने के बाद अक्सर ये मेवे घर में बच जाते हैं. कई बार समझ नहीं आता कि इनका क्या किया जाए. ऐसे में इन्हें लंबे समय तक डिब्बे में रखने या रोजाना मुट्ठी भर खाकर खत्म करने के बजाय कुछ नई रेसिपी तैयार कर सकते हैं. इनसे स्वादिष्ट स्नैक्स से लेकर मीठे डेजर्ट तक बनाए जा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Asia Cup के लिए India A में बदलाव: Ayush Badoni शामिल, Rinku Singh बने उपकप्तान

 आयुष बडोनी ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए रविवार को भारत ए टीम में चोटिल मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार की जगह ली जो चोटों से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे हैं। रिंकू सिंह को आठ टीम के इस टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘रजत पाटीदार ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि चोटों से उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के कारण उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना जाए।’’

 बयान के अनुसार, ‘‘इसके बाद उन्हें एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम से हटा लिया गया है। पुरुष चयन समिति ने रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है जबकि आयुष बडोनी को पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया गया है।’’ यह टूर्नामेंट कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत ए, पाकिस्तान ए, संयुक्त अरब अमीरात ए और नेपाल ए को ग्रुप बी में रखा गया है जबकि ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम हैं। 

भारत ए अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल ए के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 22 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए और 24 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात ए से भिड़ेगी। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा।

 राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की संशोधित टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बडोनी।

Sun, 08 Nov 2026 14:43:00 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Adityanath On Congress | 'Jai Shri Ram बोलने पर लाठी गोली चलती थी'- CM योगी | Diwali 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T09:33:00+00:00

कान्हा की नगरी में दीपावली का धमाल... बाजारों में उमड़ा जनसैलाब | Mathura | Deepotsav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T09:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers