Responsive Scrollable Menu

बरेली में SDM के बिगड़े बोल, भोजन की लाइन में खड़े टीचरों को कहा- भूखे-नंगे कुत्ते… मचा बवाल

SDM Sushil Mishra Controversial Statement: बरेली के आंवला में भोजन की लाइन में खड़े शिक्षकों को एसडीएम द्वारा 'भूखे-नंगे कुत्ते' कहने पर हंगामा, शिक्षकों ने जनगणना बहिष्कार की दी चेतावनी.

Continue reading on the app

नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से रिटायर होंगे:उनकी जगह सुनील डिसूजा कमान संभालेंगे; जयंत बालन को नया MD बनाया गया

टाटा ग्रुप की कूलिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी वोल्टास के चेयरमैन और डायरेक्टर नोएल एन टाटा 11 नवंबर 2026 को रिटायर होने जा रहे हैं। 70 साल की उम्र पूरी होने के चलते टाटा ग्रुप की गाइडलाइंस के तहत उनका यह रिटायरमेंट हो रहा है। नोएल के रिटायरमेंट के बाद कंपनी बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है। सुनील डिसूजा वोल्टास के नए चेयरमैन होंगे बोर्ड ने टाटा ग्रुप की FMCG कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सुनील डिसूजा को वोल्टास का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। डिसूजा 12 नवंबर 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। डिसूजा की लीडरशिप में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स टाटा साल्ट, टाटा टी, टेटली और टाटा सम्पन्न जैसे बड़े ब्रांड्स के तहत नमक, चाय, कॉफी, पैकेज्ड फूड और बेवरेज का कारोबार करती है। कंपनी के नियमों के कारण नोएल टाटा का रिटायरमेंट कंपनीज एक्ट 2013 के मुताबिक कोई भी व्यक्ति 70 साल या उससे ज्यादा उम्र होने पर MD या होल-टाइम डायरेक्टर के पद पर नहीं रह सकता और न ही उसका री-अपॉइंटमेंट होगा। 12 नवंबर 1956 को जन्मे नोएल टाटा 12 नवंबर 2026 को 70 साल के हो जाएंगे। नोएल टाटा साल 2003 से वोल्टास कंपनी से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन भी हैं। ग्रुप की इसी पॉलिसी के तहत नोएल टाटा ने कुछ महीनों पहले टाटा ग्रुप की रिटेल फर्म ट्रेंट के चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे दिया था। जयंत बालन नए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किए गए कंपनी के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर सीपी मुकुंदन मेनन का कार्यकाल 24 मई 2027 को खत्म हो रहा है। वे टाटा ग्रुप की रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत रिटायर होंगे। जयंत बालन को 25 मई 2027 से 5 साल के कार्यकाल के लिए एडिशनल डायरेक्टर और MD नियुक्त करने की मंजूरी दी है। यह नियुक्ति शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन होगी। जयंत बालन रूम एयर कंडीशनर बिजनेस के हेड हैं जयंत बालन वर्तमान में कंपनी के रूम एयर कंडीशनर बिजनेस के हेड हैं। पदभार संभालने तक सुचारू बदलाव सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अब 'हेड - रूम एयर कंडीशनर बिजनेस एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डेजिग्नेट' के रूप में रीनेम किया गया है। वेंकटेशलू पलानीस्वामी एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त बोर्ड ने 12 नवंबर 2026 से लागू होने वाले कार्यकाल के लिए वेंकटेशलू पलानीस्वामी को नॉन-इंडिपेंडेंट, नॉन-एग्जीक्यूटिव कैटेगरी में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त करने की भी मंजूरी दे दी है। नोएल टाटा ने 2017 में वोल्टास की कमान संभाली थी नोएल टाटा ने साल 2017 में वोल्टास के चेयरमैन का पद संभाला था। वोल्टास के अलावा वे इस साल के आखिरी तक टाटा ग्रुप की कई अन्य बड़ी कंपनियों के बोर्ड से भी रिटायर होने वाले हैं। इन कंपनियों में टाइटन, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, टाटा स्टील और टाटा इंटरनेशनल शामिल हैं, जहां से वे इस साल के आखिरी तक हट जाएंगे। क्या होता है 'चेयरमैन एमेरिटस'? जब कोई अनुभवी और सीनीयर लीडर किसी कंपनी के चेयरमैन पद से रिटायर होता है, तो उसके लंबे अनुभव, मार्गदर्शन और योगदान का सम्मान करने के लिए कंपनी उन्हें 'चेयरमैन एमेरिटस' की मानद उपाधि देती है। वे कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज में शामिल नहीं होते, लेकिन एडवाइजरी भूमिका में बने रहते हैं। क्या है कंपनीज एक्ट 2013 का नियम? कंपनी अधिनियम 2013 के प्रावधानों के अनुसार, 70 साल की उम्र वाले व्यक्ति को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर या होल-टाइम डायरेक्टर के रूप में नियुक्त या जारी नहीं रखा जा सकता, जब तक कि शेयरहोल्डर्स द्वारा स्पेशल प्रपोजल पास न किया जाए।

Continue reading on the app

  Sports

40 घंटे पहले टीम बदल गई… पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, टेस्‍ट स्‍क्‍वॉड से दो खिलाड़ी बाहर, चार अंदर

Pakistan Drop 2 Players 40 Hours Before 1st SL Test: श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में होने वाले पहले टेस्ट से 40 घंटे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़ा बदलाव किया है. पीसीबी ने चार नए खिलाड़ियों आमिर जमाल, अली शब्बीर, साकिब खान और मोहम्मद तैयब आरिफ को शामिल किया है. वहीं, शुरुआती टीम में शामिल अब्दुल्ला फजल और अली उस्मान को रिलीज कर दिया गया है. घरेलू क्रिकेट और अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर इन युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, जिसकी कप्तानी बाबर आजम संभालेंगे. Sat, 7 Nov 2026 18:37:09 +0530

  Videos
See all

Sonia Gandhi On Babri Masjid: 'कांग्रेसियों के दिल में कल भी बाबर था और..' #shorts #soniagandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T13:17:01+00:00

Poochta Hai Bharat LIVE: Sonia Gandhi का पर्दाफाश?| Akhilesh Yadav Ayodhya Visit | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T13:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers