Responsive Scrollable Menu

Punjab में Congress और AAP की जंग स्वाभाविक, Derek O'Brien बोले- BJP को खुश होने की जरूरत नहीं

नयी दिल्ली, सात नवंबर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डेरेक ओब्रायन ने पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मतभेद की खबरों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए शनिवार को कहा कि राज्य में प्रतिद्वंद्विता स्वाभाविक है, लेकिन इसका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्ष की व्यापक लड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता ओब्रायन ने ‘एक्स’ पर कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में पूरी ईमानदारी से लड़ रहे हैं और स्वाभाविक है कि वे एक-दूसरे पर हमला करेंगे, लेकिन इन मतभेदों पर भाजपा को खुशी मनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में मुकाबला कांग्रेस बनाम आप है और वे ईमानदारी से लड़ रहे हैं।

स्वाभाविक है कि दोनों एक-दूसरे पर हमला करेंगे। इन सबमें भाजपा को खुश होने की जरूरत नहीं है।’’ ये बयान अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और आप में बढ़ते आरोप-प्रत्यारोपों के बीच आया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चार नंबवर को संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ में पार्टी के अभियान की शुरुआत की थी और आप सरकार पर मादक पदार्थों की समस्या से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि पंजाब को दिल्ली से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इशारों पर चलाया जा रहा है। आप ने राहुल पर पलटवार करते हुए उन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ निजी हमले का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस जहां विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है, वहीं आम आदमी पार्टी ने विपक्षी गठजोड़ से दूरी बना ली है।

Continue reading on the app

घरेलू मामलों में दखल के लिए विदेश से फंडिंग! 13 करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच में जुटी ED

ED ने भारत में विदेशी हस्तक्षेप और संदिग्ध फंडिंग की जांच शुरू की है, जिसमें $1.5 मिलियन (लगभग ₹13.5 करोड़) के संदिग्ध ट्रांजैक्शन शामिल हैं. विदेशी संस्थाओं के जरिए से मनी लॉन्ड्रिंग का संदेह है.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी पर खुलासा, क्यों सिर्फ 1 मैच में संभालेंगे टीम की कमान?

वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था. ये पहला मौका है जब वैभव को किसी टीम की कमान सौंपी गई. Sat, 07 Nov 2026 18:51:37 +0530

  Videos
See all

Deepotsav 2026:दीपोत्सव पर CM योगी ने की सरयू आरती | CM Yogi Adityanath | Diwali #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T13:39:35+00:00

Master Stroke: हो गई तैयारी...ऐसा दीपोत्सव नहीं देखा होगा! | Ayodhya Deepotsav 2026 | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T13:38:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers