Diwali 2026: व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने मनाई दिवाली, ओवल ऑफिस में प्रज्ज्वलित किया दीपक; हनुमान चालीसा की गई भेंट
Diwali 2026: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई गई. दिवाली के खास मौके पर ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पारंपरिक रूप से दीपक जलाए. व्हाइट हाऊस में आयोजित दिवाली समारोह में अमेरिका में पदस्थ भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा सहित कई भारतीय-अमेरिकी अधिकारी कारोबारी और प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं. इस खास मौके पर भारतीय मूल के कारोबारी विशाल गोंडल ने ट्रंप को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की.
ओवल ऑफिस में जुटीं भारतीय-अमेरिकी हस्तियां
व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में कई चर्चित चेहरे मौजूद रहे, जिनमें राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा, आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा, एफबीआई निदेशक काश पटेल और अमेरिकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक जय भट्टाचार्य शामिल थे. इसके अलावा, सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना और उद्यमी विशाल गोंडल भी समारोह का हिस्सा बने. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिप्टी कमिश्नर अर्जुन मोदी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.
ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा
समारोह का एक खास पल उस समय देखने को मिला, जब भारतीय उद्यमी और GOQii के संस्थापक विशाल गोंडल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हनुमान चालीसा की प्रति भेंट की. गोंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए इसे ओवल ऑफिस में रोशनी और सद्भाव का खास अवसर बताया.
उन्होंने कहा कि दिवाली के मौके पर दीये जलाते समय उनकी कामना भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती को और मजबूत करने की थी. उन्होंने अंधकार पर प्रकाश की जीत के संदेश का भी उल्लेख किया. गोंडल ने पारंपरिक भारतीय आशीर्वाद 'जुग जुग जियो' के जरिए सभी के लिए शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की.
2003 में शुरू हुई थी व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा
व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा साल 2003 में शुरू हुई थी. उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश थे. शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलन का यह कार्यक्रम मुख्य रूप से आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में किया जाता था, जिसमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रतिनिधियों और भारतीय राजनयिकों को आमंत्रित किया जाता था.
वर्ष 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में दीया जलाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे. उन्होंने ईस्ट रूम में आयोजित समारोह के दौरान पारंपरिक दीप प्रज्वलित किया था, जिसके बाद से व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह और दीप जलाने की परंपरा अलग-अलग स्थानों पर जारी रही. इनमें ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम भी शामिल हैं.
Bigg Boss 20: स्काउट OP से काशवी ने लाइव स्ट्रीम पर किया ब्रेकअप? वायरल वीडियो में कही ऐसी बात
Kaashvi Cryptic Statement On Scout: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में कभी कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े चर्चा में रहते हैं, तो कभी उनकी दोस्ती और रिश्तों को लेकर नए-नए विवाद सामने आते हैं. इन दिनों घर के अंदर स्काउट ओपी और लव गिल की बॉन्डिंग दर्शकों का ध्यान खींच रही है. दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते और बातचीत करते हुए देखा जाता है. हालांकि, उनकी इस नजदीकी को लेकर घर के बाहर भी काफी चर्चा हो रही है. यहां तक कि स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी कई बार इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. अब काशवी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या उन्होंने स्काउट ओपी से अपना रिश्ता खत्म करने का मन बना लिया है?
स्काउट और लव की बॉन्डिंग से परेशान हैं काशवी?
दरअसल, 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और लव गिल की दोस्ती शुरुआत से ही चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों को घर में ज्यादातर समय साथ देखा जाता है. टास्क से लेकर खाली समय बिताने तक, दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत नजर आती है. हालांकि, दर्शकों के बीच इस दोस्ती को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोग इसे अच्छी दोस्ती बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि स्काउट को अपने गेम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.
इस मामले में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं. उन्होंने पहले ही स्काउट को लव गिल से थोड़ी दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी. यहां तक कि वो खुद शो के मंच पर पहुंचकर भी उन्हें समझाती नजर आई थीं. काशवी का मानना था कि स्काउट को घर में अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए और किसी दूसरे कंटेस्टेंट पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहिए.
सलमान और रोहित शेट्टी ने भी दी थी सलाह
स्काउट और लव की बढ़ती नजदीकियों का मामला केवल काशवी तक ही सीमित नहीं रहा. 'बिग बॉस 20' के होस्ट सलमान खान ने भी स्काउट को इस बारे में समझाया था. वहीं, शो में पहुंचे रोहित शेट्टी ने भी उन्हें अपने रिश्तों और गेम को लेकर सही फैसला लेने की सलाह दी थी. इतना ही नहीं, जब घरवालों को अपने परिवार की तरफ से मैसेज मिले थे, तब स्काउट के परिवार ने भी उन्हें कहीं न कहीं अकेले खेलने और अपने गेम पर फोकस करने का हिंट दिया था. इन सभी बातों के बावजूद स्काउट और लव को घर में लगातार साथ देखा जा रहा है. ऐसे में अब दर्शकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या स्काउट इन सलाहों को नजरअंदाज कर रहे हैं या फिर उनकी और लव की दोस्ती पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है?
काशवी हीरानंदानी ने वीडियो में कही ये बात
इसी बीच काशवी हीरानंदानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. इस वीडियो में वो स्काउट ओपी और उनके फैंस को लेकर बात करती नजर आ रही हैं. काशवी ने कहा, "मैंने स्काउट को और उनके फैंस को कहा है कि मैं उन्हें सपोर्ट करूंगी. तो मुझे लगता है कि ये मेरी जिम्मेदारी है. हालांकि, ईमानदारी से, ये मेरे लिए आखिरी एक्ट होगा और आखिरी डांस, मुझे नहीं पता. लेकिन ये दो लोगों की चीज है. मेरा फर्ज बनता है. तो सम्मान के नाते, यही है जो भी है."
काशवी के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. खासतौर पर उनके आखिरी एक्ट और आखिरी डांस कहने वाले हिस्से को लेकर दर्शक सवाल कर रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि काशवी अब स्काउट को सपोर्ट करने से पीछे हट सकती हैं. वहीं कुछ दर्शकों को लग रहा है कि उनका ये बयान स्काउट के साथ रिश्ते में आई दूरी की तरफ इशारा कर रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











