Responsive Scrollable Menu

Donald Trump ने Stephen Miller को बनाया नया Chief of Staff

वाशिंगटन, सात नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि स्टीफन मिलर व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर सूसी वाइल्स की जगह लेंगे। अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संसद में नियंत्रण गंवाने के कुछ दिनों बाद यह बदलाव किया गया है। मिलर लंबे समय से ट्रंप के करीबी सहयोगी रहे हैं और प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों के प्रमुख सूत्रधार माने जाते हैं।

वह ट्रंप के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में भाषण लेखक के रूप में शामिल हुए थे। फिलहाल वह व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में नीति मामलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ हैं। इस नियुक्ति से संकेत मिलता है कि मंगलवार को मध्यावधि चुनाव में हार के बाद भी ट्रंप नरम रुख अपनाने के बजाय अपनी नीतियों पर कायम रहना चाहते हैं।

आने वाले समय में डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण वाली कांग्रेस के साथ उनका टकराव बढ़ सकता है। मिलर को ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति का प्रबल समर्थक माना जाता है। उन्हें राष्ट्रपति की कार्यकारी शक्तियों और संघीय सरकार की कार्यप्रणाली की गहरी समझ है।

ऐसे में ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में कार्यकारी आदेशों के जरिये कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सूसी वाइल्स ने बृहस्पतिवार रात अपना इस्तीफा सौंप दिया था। ट्रंप ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके राजनीतिक संगठन के साथ काम करती रहेंगी।

वाइल्स ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। वाइल्स (69) ट्रंप की सबसे भरोसेमंद राजनीतिक सलाहकारों में रही हैं। वह व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ थीं और ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में इस पद पर सबसे लंबे समय तक रहीं।

मार्च 2026 में उन्होंने अपने स्तन कैंसर की जानकारी सार्वजनिक की थी। बाद में उन्होंने बताया कि अब उनमें कैंसर के लक्षण नहीं हैं।

Continue reading on the app

पंजाबियों के लिए कनाडा में PR के दरवाजे खुले:2 लाख लोगों को मिलेगी पीआर; वर्कर्स और ह्यूमैनिटेरियन कोहॉर्ट ग्राउंड पर फैसला

कनाडा में परमानेंट रेजिडेंट बनने का सपना देखने वाले लाखों पंजाबियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कनाडा सरकार ने देश में पहले से रह रहे 2 लाख अस्थायी निवासियों को PR देने के लिए 'वन-टाइम' योजना का ऐलान किया है। कनाडा सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा वर्क परमिट और स्टडी-लिंक्ड वर्क परमिट पर कनाडा में रह रहे भारतीय युवाओं, विशेषकर पंजाबी छात्रों और वर्क परमिट धारकों को मिलेगा। पिछले कुछ समय से कनाडा में आवास संकट और महंगाई की वजह से इमिग्रेशन नियमों में लगातार की जा रही सख्ती के बाद अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे युवाओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। सरकार द्वारा पेश बजट और इमिग्रेशन-स्तर योजना के तहत यह 2 लाख पीआर स्लॉट नियमित वार्षिक कोटा 3.80 लाख पीआर सालाना के अतिरिक्त रखे गए हैं। अस्थाई निवासियों को पीआर देने के लिए दो वर्ग 'वर्कर्स कोहॉर्ट' और ‘ह्यूमैनिटेरियन कोहॉर्ट’ बनाए गए हैं। दोनों वर्गों में एक-एक लाख लोगों को पीआर मिलेगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य 2027 के अंत तक अस्थायी निवासियों की कुल आबादी को घटाकर 5 प्रतिशत पर लाना है, जिसके लिए पहले से मौजूद वर्क परमिट धारकों को पक्की पीआर देकर देश में ही सेटल किया जा रहा है। कनाडा सरकार की पीआर देने की योजना को सिलसिलेवार जानिए... किस-किस वर्ग को मिलेगा फायदा, जानिए...

Continue reading on the app

  Sports

नंबर-1 बन गए डेरिल मिचेल, कछुए की चाल से अर्धशतक बनाकर भी तोड़ दिया 27 साल पुराना रिकॉर्ड

daryl Mitchell record: वेलिंग्टन वनडे में डेरिल मिचेल ने 104 गेंदों में 55 रन बनाए. भले ही उन्होंने अर्धशतक बनाया, लेकिन टीम को मुश्किल से निकालने की उनकी कोशिश नाकाम रही. हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड नाम कर लिया. मिचेल भारत के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए हैं. Sat, 7 Nov 2026 12:27:38 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: Naresh Meena पर 25 पैसे का इनाम, फार्महाउस पर दबिश! | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:45:16+00:00

Delhi AQI Update: सरदार पटेल मार्ग पर AQI 392 दर्ज किया गया, जो 'Very Poor' श्रेणी में आता #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:41:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers