Responsive Scrollable Menu

वायनाड Landslide में परिवार खोने वाली श्रुति ने Guruvayur Temple में रचाया विवाह

गुरुवायुर (केरलम), सात नवंबर केरलम के वायनाड में 2024 में हुए भूस्खलन में अपने परिवार के नौ सदस्यों और बाद में एक सड़क दुर्घटना में अपने मंगेतर को खोने वाली एस. श्रुति ने शनिवार को यहां गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर में विवाह कर अपने जीवन की नयी शुरुआत की। श्रुति और मनंतवाडी के रहने वाले संदीप ने शनिवार तड़के मंदिर में विवाह किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक और पूर्व मंत्री के. राजन भी विवाह समारोह में मौजूद थे।

उन्होंने पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के दौरान मुंडक्कई-चूरलमाला भूस्खलन के बाद पुनर्वास कार्यों में समन्वय की जिम्मेदारी संभाली थी। श्रुति ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरे जीवन के बारे में सब कुछ जानने के बाद भी उन्होंने (संदीप) मुझसे विवाह किया। मैं प्रार्थना करती हूं कि हम दोनों साथ में खुशहाल जीवन बिताएं।’’ श्रुति ने मुश्किल समय में उनका साथ देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।

श्रुति ने भूस्खलन में अपने माता-पिता और बहन समेत परिवार के नौ सदस्यों को खो दिया था। इस आपदा में उनका घर भी नष्ट हो गया था। श्रुति अभी इस दुख से उबरने की कोशिश कर ही रही थीं कि एक सड़क दुर्घटना में उनके मंगेतर जेनसन की मौत हो गई।

इस दुर्घटना में श्रुति भी घायल हुई थीं। राज्य सरकार ने उनकी कठिन परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें राजस्व विभाग में लिपिक के पद पर नियुक्ति दी। संदीप भी सरकारी कर्मचारी हैं और वायनाड जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत हैं।

राजन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह सभी के लिए खुशी का अवसर है। हम मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे। मुझे खुशी है कि मैं उनके जीवन के इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बन सका।’’

Continue reading on the app

ईरान का दावा- क्यूशम द्वीप के ऊपर अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को किया ढेर

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. ईरानी सेना का दावा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने देश के दक्षिणी हिस्से में एक मानवरहित विमान (ड्रोन) को रोककर मार गिराया है.

The post ईरान का दावा- क्यूशम द्वीप के ऊपर अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को किया ढेर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

'20-30 रन कम रह गए...', पाकिस्तान से हार पर बोले भारतीय कप्तान, अर्जुन की तारीफ में पढ़े कसीदे

india under 19 captain lakshya raichandani statement: भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि एक समय पाकिस्तान की टीम 60 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी और भारत के पास मुकाबले में वापसी करने का अच्छा मौका था. लेकिन गेंदबाज उस स्थिति का पूरा फायदा नहीं उठा सके. Sun, 8 Nov 2026 21:45:13 +0530

  Videos
See all

Israel New PM: नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में! Gadi Eisenkot बनेंगे इजरायल के नए PM? Gadi Eisenkot #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T16:10:03+00:00

Rashtra Sarvopari: 'लाल आतंक' जड़ से खत्म! | PM Modi |DimagiNaxal | CM Yogi |Ayodhya Deepotsav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T16:12:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers